लग्जरी कार निर्माता कंपनी Volvo India ने भारतीय बाजार में अपनी नई Volvo EX30 इलेक्ट्रिक SUV आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 39.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उतारा है. हालांकि यह कीमत इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत है, जोकि सिर्फ त्योहारी सीजन तक ही सीमित रहेगा.जानकारी के अनुसार इसकी यह कीमत 19 अक्टूबर, 2025 को या उससे पहले इस इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए मान्य होगी. इसके बाद, Volvo EX30 की कीमत बढ़कर 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगी, जो भी सीमित अवधि के लिए लागू होगी. इस एसयूवी की डिलीवरी नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में शुरू होने वाली है.Volvo Car India की प्रबंध निदेशक, ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि, "हमें भारतीय बाज़ार में Volvo EX30 को इतनी आकर्षक कीमत पर पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जिसमें पहले से बुकिंग कराने वालों के लिए विशेष लाभ भी शामिल हैं."उन्होंने कहा कि, "हमारा मानना है कि यह मॉडल लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहनों को नए आविष्कारकों और उपलब्धि हासिल करने वालों के एक नए वर्ग के लिए आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जो शक्ति, डिज़ाइन और टिकाऊ विलासिता को महत्व देते हैं. अपने प्रभावशाली प्रदर्शन, विस्तृत रेंज, परिष्कृत लुक और परेशानी मुक्त स्वामित्व पैकेज की सुविधा के साथ, EX30 हमारे समझदार ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन अनुभव को नई परिभाषा देने के लिए तैयार है."
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm