News Pratyaksh


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास में 50 वर्षीय भारतीय मूल के एक मोटल मैनेजर चंद्र नागमल्लैया की नृशंस हत्या को गंभीरता से लिया है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Sep 2025, 11:30 am
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास में 50 वर्षीय भारतीय मूल के एक मोटल मैनेजर चंद्र नागमल्लैया की नृशंस हत्या को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि टेक्सास में क्यूबा के एक अप्रवासी ने भारतीय मूल के एक नागरिक की निर्मम हत्या कर दी गई. ट्रंप ने इस मामले को लेकर पूर्ववर्ती बाइडेन प्रशासन पर भी निशाना साधा.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोपी पर कानून की पूरी सीमा तक मुकदमा चलाने का वादा किया. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'मैं टेक्सास के डलास में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की हत्या से जुड़ी भयावह खबरों से अवगत हूं. नागमल्लैया की उनकी पत्नी और बेटे के सामने क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी ने बेरहमी से हत्या कर दी. उस आरोपी को हमारे देश में कभी होना ही नहीं चाहिए था.' ट्रंप ने हत्या के आरोपियों को समुदाय में छोड़ने के लिए पूर्ववर्ती बाइडेन प्रशासन को भी दोषी ठहराया.इस व्यक्ति को पहले भी भयानक अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था. उसके खिलाफ बाल यौन शोषण, ऑटो चोरी और व अन्य मामले थे. ट्रंप ने बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी अक्षमता के चलते आरोपी को हमारी मातृभूमि पर वापस छोड़ दिया गया. क्यूबा अपने देश में ऐसे बुरे व्यक्ति को नहीं चाहता था.
ट्रंप ने भरोसा दिलाया कि निश्चिंत रहें, इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय मेरे कार्यकाल में समाप्त हो चुका है!' बता दें कि 10 सितंबर को नागमल्लैया पर टेक्सास के डलास स्थित एक मोटल में जानलेवा हमला किया गया और उनका सिर धड़ से अलग कर दिया गया. इस मामले में आरोपी 37 वर्षीय मार्टिनेज को गिरफ्तार कर लिया गया. उस पर नागमल्लैया का सिर काटकर कूड़ेदान में फेंकने का आरोप है.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विचलित करने वाले वीडियो में मार्टिनेज को पीड़ित का पीछा करते हुए और नागमल्लैया का सिर धड़ से अलग होने तक हमला करते हुए दिखाया गया है. फिर उसने पीड़ित के सिर को मोटल की पार्किंग में लात मारकर फेंका और फिर उसे उठाकर कूड़ेदान में डाल दिया.शुक्रवार को अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने घोषणा की कि इमिग्रेशन एंड कस्टम एनफोर्समेंट (आईसीई) ने हमलावर को देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एक बयान में डीएचएस सहायक सचिव ट्रिशिया मैकलॉघली ने भी बाइडेन प्रशासन पर बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को देश में प्रवेश की अनुमति देने का आरोप लगाया.उन्होंने कहा, 'योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज द्वारा एक मोटल में एक पीड़ित की यह भीषण, बर्बर हत्या पूरी तरह से रोकी जा सकती थी यदि इस आपराधिक अवैध विदेशी को बाइडेन प्रशासन द्वारा हमारे देश में नहीं छोड़ा गया होता.' डीएचएस के अनुसार मार्टिनेज ब्लूबोनेट डिटेंशन सेंटर में आईसीई डलास की हिरासत में था, जब तक कि उसे बाइडेन प्रशासन के तहत 13 जनवरी, 2025 को पर्यवेक्षण के आदेश पर रिहा नहीं किया गया.