Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

Sports


वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच में करियर का अपना पहला शतक ठोका है. क्रिकेट अकादमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए उन्होंने 87 गेंदों पर 103 रन बनाए.आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया. राइट हैंड बल्लेबाज आशीर्वाद के शतक का फोटो और स्कोरकार्ड उनके बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया.आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 118.39 के स्ट्राइक रेट से 20 चौके और एक छक्के की मदद से 87 गेंद पर 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने ग्राउंड के चारों चरफ चौके और छक्के लगाए. आशीर्वाद ने प्रशांत राज की गेंद पर आयुष सिंह के हाथ में कैच थमाया और इसी के साथ उनकी पारी का अंत हुआ.

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण आज (12 जून) रात से इंग्लैंड की मेजबानी में शुरू होने जा रहा है. ओपनिंग मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जो भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे से शुरू होगा.इंग्लैंड ने 2009 में उद्घाटन संस्करण जीता था,

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Jun 2026, 01:39 pm
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण आज (12 जून) रात से इंग्लैंड की मेजबानी में शुरू होने जा रहा है. ओपनिंग मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जो भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे से शुरू होगा.इंग्लैंड ने 2009 में उद्घाटन संस्करण जीता था, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 में अपना एकमात्र खिताब जीता था. ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम बनी हुई है, जिसने छह बार खिताब जीता है. वहीं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को अभी अपनी पहली टी20 ट्राफी की तलाश है. ये टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होगा, क्योंकि पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में 12 टीमें भाग ले रही हैं. 2009 में उद्घाटन संस्करण के बाद दूसरी बार आईसीसी का ये बड़ा इवेंट इंग्लैंड में हो रहा है. उस समय इंग्लैंड ने चार्लोट एडवर्ड्स के नेतृत्व में ट्रॉफी जीती, जो अब राष्ट्रीय महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में काम कर रही हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सिलेक्शन कमेटी शनिवार (6 जून) को बैठक करने वाली है. जिसमें इंग्लैंड, आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए T20 स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा. BCCI की प्रस रिलीज के अनुसार, सिलेक्शन कमेटी BCCI मुख्यालय 'मुंबई' में बैठक करेगी और

News Pratyaksh | Updated : Sat 06th Jun 2026, 12:35 pm
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सिलेक्शन कमेटी शनिवार (6 जून) को बैठक करने वाली है. जिसमें इंग्लैंड, आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए T20 स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा. BCCI की प्रस रिलीज के अनुसार, सिलेक्शन कमेटी BCCI मुख्यालय 'मुंबई' में बैठक करेगी और उसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीम का ऐलान करेगी.टीम की घोषणा से पहले, ऐसी चर्चाएं हैं कि श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह T20 टीम की कप्तानी सौंपी जाएगी. ऐसी भी चर्चाएं हैं कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए मौका मिल सकता है. भरतीय टीम अभी अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेल रही है टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. मानव सुथार ने राष्ट्रीय टीम के लिए प्लेइंग XI में अपना डेब्यू किया है. एक टेस्ट मैच खत्म होने के बाद टीम अफगान टीम के खिलाफ तीन वनडे मैच भी खेलेगी.लकिन सभी की नजरें आज के टेस्ट मैच से ज्यादा सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में उनके खराब प्रदर्शन ने उनके टीम में चुने जाने पर सावल खड़ा कर दिया है

टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है. विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण इस तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं.हालांकि BCCI ने अभी तक इस सीरीज के लिए कोहली के रिप्लेसमेंट की पुष्टि नहीं की है.कोहली क

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Jun 2026, 12:36 pm
टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है. विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण इस तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं.हालांकि BCCI ने अभी तक इस सीरीज के लिए कोहली के रिप्लेसमेंट की पुष्टि नहीं की है.कोहली को यह चोट IPL 2026 के फाइनल के दौरान लगी थी, जब उन्होंने RCB को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 156 रनों का लक्ष्य हासिल करते समय नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेली थी. मैच के दौरान कोहली को रन बनाते समय कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी वजह से उन्हें कई बार मेडिकल टीम से भी मदद लेनी पड़ी थी.बता दें कि अफगानिस्तान एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने के लिए भारत के दौरे पर है. टेस्ट मैच 6-10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. जबकि तीन वनडे मैच 13 जून से 20 जून तक खेले जाएंगे. इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां उसे 14 जुलाई से 19 जुलाई के बीच तीन वनडे मैच खेलने हैं. 2025 में इस फॉर्मेट में कोहली 13 मैचों में 651 रन बनाकर भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल थे. उन्होंने इस फॉर्म को 2026 में भी जारी रखा और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 240 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था.विराट कोहली के करोड़ों फैंस चाह रहे हैं कि ये स्टार बल्लेबाज 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेले और सेंचुरी की सेंचुरी भी पूरी करे, जिससे वो सिर्फ 15 शतक दूर हैं. कोहली के टेस्ट में 30 वनडे में 54 और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक हैं. अगर कोहली वनडे में अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रख पाते हैं तो फिर वो सचिन तेंदुलकर के सेंचुरी की सेंचुरी के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं.

झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) ,क्या उद्घाटन में आएंगे MS Dhoni? : झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) को लेकर पूरे राज्य में जबरदस्त उत्साह है। झारखंड राज्य क्रिके

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Jun 2026, 12:06 pm
झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) ,क्या उद्घाटन में आएंगे MS Dhoni? : झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) को लेकर पूरे राज्य में जबरदस्त उत्साह है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।राज्य की छह फ्रेंचाइजी टीमें इस लीग में भाग लेंगी, जो 10 जून से रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगी। इनमें रांची टाइटन्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, छोटानागपुर रॉयल्स, कोयलाांचल सुपर किंग्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स शामिल हैं। खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है और टीमों ने संतुलित और प्रतिस्पर्धी दस्ते तैयार कर लिए हैं।JPL नीलामी में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले खिलाड़ी युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज थे। गुमला के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को कोयलांचल सुपर किंग्स ने 15.25 लाख रुपये में खरीदा, जिससे वह लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। वहीं, भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को संथाल स्ट्राइकर्स की टीम में 6.25 लाख रुपये में शामिल किया गया। ईशान किशन की मौजूदगी से टूर्नामेंट की लोकप्रियता में और भी इजाफा होने की उम्मीद है।इसके अलावा, फ्रेंचाइजी ने विराट सिंह, मोहम्मद कौनाइन कुरैशी, सुशांत मिश्रा, शिखर मोहन, मोहम्मद नाजिम सिद्दीकी और राजदीप सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाया है। खिलाड़ियों का चयन उनके हालिया प्रदर्शन, घरेलू क्रिकेट में योगदान और भविष्य की संभावनाओं के आधार पर किया गया था।झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड प्रीमियर लीग सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि राज्य में क्रिकेट के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। उनका मानना ​​है कि यह लीग युवा खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों से सीखने और उनके साथ खेलने का अवसर प्रदान करेगी, जिससे भविष्य में राज्य के लिए कई नए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे।लीग के उद्घाटन समारोह को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। JSCA को उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी समेत कई पूर्व क्रिकेट दिग्गज इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अगर ऐसा होता है, तो जेपीएल को राष्ट्रीय स्तर पर काफी पहचान मिल सकती है।

#newspratyaksh #sports #chess भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने नॉर्वे शतरंज 2026 टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर शतरंज जगत को चौंका दिया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें युवा भारतीय खिलाड़ी ने दबाव के बीच शानदा

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th May 2026, 12:07 pm
#newspratyaksh #sports #chess भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने नॉर्वे शतरंज 2026 टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर शतरंज जगत को चौंका दिया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें युवा भारतीय खिलाड़ी ने दबाव के बीच शानदार संयम दिखाया। ओस्लो में खेले गए इस मुकाबले में प्रज्ञानानंदा ने क्लासिकल फॉर्मेट में कार्लसन को मात दी। मैच के दौरान कई बार स्थिति बदली, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने आखिर तक धैर्य बनाए रखा और निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। यह जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि मैग्नस कार्लसन लंबे समय से दुनिया के सबसे मजबूत शतरंज खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। प्रज्ञानानंदा की यह जीत उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है।मैच के बाद प्रज्ञानानंदा ने विनम्रता दिखाते हुए कहा कि वह इसे “बहुत बड़ी जीत” की तरह नहीं देख रहे, बल्कि अपने खेल में लगातार सुधार पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं कार्लसन भी हार के बाद शांत नजर आए। 19 वर्षीय प्रज्ञानानंदा भारत की नई शतरंज पीढ़ी के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं। उन्होंने कम उम्र में कई बड़े खिलाड़ियों को हराकर दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब कार्लसन पर यह जीत भारतीय शतरंज के बढ़ते दबदबे का एक और बड़ा संकेत मानी जा रही है।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories