Sports


ऑस्ट्रिया ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीता : ऑस्ट्रिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर 36 साल बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज की. इसके साथ ऑस्ट्रेयान ने बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.ऑस्ट्रिया के लिए

News Pratyaksh | Updated : Wed 17th Jun 2026, 01:07 pm
ऑस्ट्रिया ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीता : ऑस्ट्रिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर 36 साल बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज की. इसके साथ ऑस्ट्रेयान ने बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.ऑस्ट्रिया के लिए रोमानो श्मिड और मार्को अर्नाउटोविच ने गोल किए, जबकि जॉर्डन के याजान अल-अरब के 'ओन गोल' (अपनी ही टीम के खिलाफ गोल) से ऑस्ट्रेया के गोलों की संख्या तीन हो गई. जॉर्डन के लिए एकमात्र गोल अली ओल्वान ने किया.3.श्मड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 21वें मिनट में गोल करके टीम को बढ़त दिलाई. जेवर श्लागर ने श्मिड को पास दिया और ऑस्ट्रियाई स्ट्राइकर ने पेनल्टी एरिया के किनारे से दाएं पैर से शॉट मारकर गोल किया. जॉर्डन ने अली ओल्वान के गोल से जवाब दिया, उन्होंने 50वें मिनट में काउंटर-अटैक के दौरान बॉक्स में लंबी दौड़ लगाकर बराबरी का गोल किया.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में खचाखच भरे घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए, कनाडा पहले हाफ में पिछड़ने के बाद लगातार सातवीं वर्ल्ड कप हार की ओर बढ़ता दिख रहा था. लेकिन लारिन 76वें मिनट में बेंच से मैदान पर उतरे और आते ही असर दिखाया. उन्होंने ठीक दो मिनट बाद बराबरी का गोल किया, जिससे लाल रंग की जर्सी पहने समर्थकों के बीच जश्न का माहौल बन गया. यह गोल कनाडाई फुटबॉल के लिए एक अहम पल था, क्योंकि यह घरेलू धरती पर देश का पहला वर्ल्ड कप गोल था. कनाडा को हारने से बचाने का पूरा क्रेडिट सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी काइल लारिन को जाता है, जिन्होंने मैदान पर आने के कुछ ही मिनटों के भीतर गोल करके कनाडा को हार से बचा लिया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच में करियर का अपना पहला शतक ठोका है. क्रिकेट अकादमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए उन्होंने 87 गेंदों पर 103 रन बनाए.आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया. राइट हैंड बल्लेबाज आशीर्वाद के शतक का फोटो और स्कोरकार्ड उनके बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया.आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 118.39 के स्ट्राइक रेट से 20 चौके और एक छक्के की मदद से 87 गेंद पर 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने ग्राउंड के चारों चरफ चौके और छक्के लगाए. आशीर्वाद ने प्रशांत राज की गेंद पर आयुष सिंह के हाथ में कैच थमाया और इसी के साथ उनकी पारी का अंत हुआ.

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण आज (12 जून) रात से इंग्लैंड की मेजबानी में शुरू होने जा रहा है. ओपनिंग मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जो भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे से शुरू होगा.इंग्लैंड ने 2009 में उद्घाटन संस्करण जीता था,

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Jun 2026, 01:39 pm
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण आज (12 जून) रात से इंग्लैंड की मेजबानी में शुरू होने जा रहा है. ओपनिंग मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जो भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे से शुरू होगा.इंग्लैंड ने 2009 में उद्घाटन संस्करण जीता था, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 में अपना एकमात्र खिताब जीता था. ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम बनी हुई है, जिसने छह बार खिताब जीता है. वहीं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को अभी अपनी पहली टी20 ट्राफी की तलाश है. ये टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होगा, क्योंकि पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में 12 टीमें भाग ले रही हैं. 2009 में उद्घाटन संस्करण के बाद दूसरी बार आईसीसी का ये बड़ा इवेंट इंग्लैंड में हो रहा है. उस समय इंग्लैंड ने चार्लोट एडवर्ड्स के नेतृत्व में ट्रॉफी जीती, जो अब राष्ट्रीय महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में काम कर रही हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सिलेक्शन कमेटी शनिवार (6 जून) को बैठक करने वाली है. जिसमें इंग्लैंड, आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए T20 स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा. BCCI की प्रस रिलीज के अनुसार, सिलेक्शन कमेटी BCCI मुख्यालय 'मुंबई' में बैठक करेगी और

News Pratyaksh | Updated : Sat 06th Jun 2026, 12:35 pm
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सिलेक्शन कमेटी शनिवार (6 जून) को बैठक करने वाली है. जिसमें इंग्लैंड, आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए T20 स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा. BCCI की प्रस रिलीज के अनुसार, सिलेक्शन कमेटी BCCI मुख्यालय 'मुंबई' में बैठक करेगी और उसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीम का ऐलान करेगी.टीम की घोषणा से पहले, ऐसी चर्चाएं हैं कि श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह T20 टीम की कप्तानी सौंपी जाएगी. ऐसी भी चर्चाएं हैं कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए मौका मिल सकता है. भरतीय टीम अभी अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेल रही है टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. मानव सुथार ने राष्ट्रीय टीम के लिए प्लेइंग XI में अपना डेब्यू किया है. एक टेस्ट मैच खत्म होने के बाद टीम अफगान टीम के खिलाफ तीन वनडे मैच भी खेलेगी.लकिन सभी की नजरें आज के टेस्ट मैच से ज्यादा सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में उनके खराब प्रदर्शन ने उनके टीम में चुने जाने पर सावल खड़ा कर दिया है

टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है. विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण इस तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं.हालांकि BCCI ने अभी तक इस सीरीज के लिए कोहली के रिप्लेसमेंट की पुष्टि नहीं की है.कोहली क

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Jun 2026, 12:36 pm
टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है. विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण इस तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं.हालांकि BCCI ने अभी तक इस सीरीज के लिए कोहली के रिप्लेसमेंट की पुष्टि नहीं की है.कोहली को यह चोट IPL 2026 के फाइनल के दौरान लगी थी, जब उन्होंने RCB को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 156 रनों का लक्ष्य हासिल करते समय नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेली थी. मैच के दौरान कोहली को रन बनाते समय कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी वजह से उन्हें कई बार मेडिकल टीम से भी मदद लेनी पड़ी थी.बता दें कि अफगानिस्तान एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने के लिए भारत के दौरे पर है. टेस्ट मैच 6-10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. जबकि तीन वनडे मैच 13 जून से 20 जून तक खेले जाएंगे. इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां उसे 14 जुलाई से 19 जुलाई के बीच तीन वनडे मैच खेलने हैं. 2025 में इस फॉर्मेट में कोहली 13 मैचों में 651 रन बनाकर भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल थे. उन्होंने इस फॉर्म को 2026 में भी जारी रखा और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 240 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था.विराट कोहली के करोड़ों फैंस चाह रहे हैं कि ये स्टार बल्लेबाज 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेले और सेंचुरी की सेंचुरी भी पूरी करे, जिससे वो सिर्फ 15 शतक दूर हैं. कोहली के टेस्ट में 30 वनडे में 54 और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक हैं. अगर कोहली वनडे में अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रख पाते हैं तो फिर वो सचिन तेंदुलकर के सेंचुरी की सेंचुरी के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं.