News Pratyaksh


ऑस्ट्रिया ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीता : ऑस्ट्रिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर 36 साल बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज की. इसके साथ ऑस्ट्रेयान ने बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.ऑस्ट्रिया के लिए

News Pratyaksh | Updated : Wed 17th Jun 2026, 01:07 pm

ऑस्ट्रिया ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीता : ऑस्ट्रिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर 36 साल बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज की. इसके साथ ऑस्ट्रेयान ने बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.ऑस्ट्रिया के लिए रोमानो श्मिड और मार्को अर्नाउटोविच ने गोल किए, जबकि जॉर्डन के याजान अल-अरब के 'ओन गोल' (अपनी ही टीम के खिलाफ गोल) से ऑस्ट्रेया के गोलों की संख्या तीन हो गई. जॉर्डन के लिए एकमात्र गोल अली ओल्वान ने किया.3.श्मड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 21वें मिनट में गोल करके टीम को बढ़त दिलाई. जेवर श्लागर ने श्मिड को पास दिया और ऑस्ट्रियाई स्ट्राइकर ने पेनल्टी एरिया के किनारे से दाएं पैर से शॉट मारकर गोल किया. जॉर्डन ने अली ओल्वान के गोल से जवाब दिया, उन्होंने 50वें मिनट में काउंटर-अटैक के दौरान बॉक्स में लंबी दौड़ लगाकर बराबरी का गोल किया.