Sports


वर्ल्ड में टेनिस खिलाड़ियों को उस समय बड़ा झटका लगा जब टेनिस के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर्स एसोसिएशन (PTPA) को छोड़ने का ऐलान कर दिया

News Pratyaksh | Updated : Mon 05th Jan 2026, 12:13 pm
वर्ल्ड में टेनिस खिलाड़ियों को उस समय बड़ा झटका लगा जब टेनिस के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर्स एसोसिएशन (PTPA) को छोड़ने का ऐलान कर दिया. हैरानी की बात ये है कि उन्होंने ही इस यूनियन की कनाडाई टेनिस खिलाड़ी वासेक पोस्पिसिल के साथ मिलकर 2019/2020 में स्थापना की थी.जोकोविच ने PTPA की स्थापना इसलिए की थी ताकि खिलाड़ियों को खेल के संचालन में एक मजबूत, स्वतंत्र आवाज मिल सके. लेकिन 6 साल बाद उन्होंने इस यूनियन से यह कहते हुए खुद को अलग कर लिया कि अब इस एसोसिएशन में पारदर्शिता नहीं रही, जो कि मेरे मूल्यों को नहीं दर्शाता है.सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच इसकी जानकारी सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर दी, जहां उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, 'गहन विचार-विमर्श के बाद, मैंने प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर्स एसोसिएशन से पूरी तरह से दूरी बनाने का फैसला किया है. यह फैसला पारदर्शिता, शासन और जिस तरह से मेरी आवाज और छवि को पेश किया गया है, उससे जुड़ी लगातार चिंताओं के बाद लिया गया है.'उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे उस विजन पर गर्व है जो मैंने और वासेक ने PTPA की स्थापना करते समय साझा किया था, जिससे खिलाड़ियों को एक मजबूत, स्वतंत्र आवाज मिली, लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि मेरे मूल्य और सोच अब संगठन की मौजूदा दिशा से मेल नहीं खाते हैं.'जोकोविच ने ये भी कहा, 'मैं अब अपने टेनिस, अपने परिवार और खेल में ऐसे तरीकों से योगदान देने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखूंगा जो मेरे सिद्धांतों और ईमानदारी को दर्शाते हैं. मैं खिलाड़ियों और इसमें शामिल लोगों को उनके आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन मेरे लिए, यह अध्याय अब बंद हो गया है.'

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जनवरी को समस्तीपुर पहुंचेंगे।

News Pratyaksh | Updated : Mon 05th Jan 2026, 12:00 pm
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जनवरी को समस्तीपुर पहुंचेंगे। वे जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरीग्राम आने वाले हैं, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलाधिकारी के नेतृत्व में समाहरणालय में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कर्पूरीग्राम पहुंचकर जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करेंगे और सर्वधर्म प्रार्थना में शामिल होंगे।क्षेत्र में साफ-सफाई के कार्यों में भी काफी तेजी आई है। विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे में किसी तरह की कमी न रह जाए।स्थानीय मुखिया राजीव कुमार राय ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की संभावना को देखते हुए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। सफाई का कार्य लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी काफी तैयारियां की गई थीं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं आ सके थे। इस बार पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री समस्तीपुर आएंगे।

बांग्लादेश में भड़की हिंसा का असर अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) तक पहुंच गई है

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Dec 2025, 10:40 am
#newspratyaksh #cricket #ipl बांग्लादेश में भड़की हिंसा का असर अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) तक पहुंच गई है. उज्जैन में धार्मिक लीडरों ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर अगले साल आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खेलने दिया गया तो वो पिच को खराब करके मैच रोक देंगे. बांग्लादेश में हुई इस हिंसक हमले में दो हिंदू कम्युनिटी के लोगों की मौत हो गई थी.बता दें की IPL 2026 की मिनी नीलामी में केवल एक बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान ही पर बोली लगी थी, जिसको कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा हैं. बांग्लादेश का ये तेज गेंदबाज 2016 से आईपीएल में खेल रहा है और अब तक 5 टीमों के लिए खेल चुका है. पिछले सीजन मुस्तफिजुर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए केवल तीन मैच खेले थे. कुल मिलाकर इस गेंदबाज ने अब तक 60 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 65 विकेट हैं.न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार उज्जैन के ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी महावीर नाथ सहित संतों का कहना है कि तपस्वी योद्धा आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी वाले मैचों को रोकने के लिए स्टेडियम में घुस जाएंगे. संतों ने अधिकारियों पर भी आरोप लगाए कि वे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को नजरअंदाज कर रहे हैं, जबकि वहां के क्रिकेटरों को भारत में खेलने की इजाजत दे रहे हैं.

रांची। हरमू रोड स्थित एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Dec 2025, 01:01 pm
रांची। हरमू रोड स्थित एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। शंख हाउस ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, दामोदर हाउस रनरअप बना। प्राचार्य श्री शादान आलम ने विजेताओं को बधाई दी। कहा, खेल हमें टीम भावना और अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्त करना सिखाते हैं। निदेशक कुणाल कश्यप ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उप प्राचार्य श्री विकास भार्गव ने खेलों को शिक्षा का अनिवार्य अंग बताया। कार्यक्रम में कैरम एसोसिएशन के जिला सचिव अशोक डे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। खेल महोत्सव का शुभारंभ 23 दिसंबर को हुआ था। खेलों में बिस्कुट रेस, बुक बैलेंसिंग रेस, बोतल रेस, कैरम, बैडमिंटन और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन का पहला राउंड आज यानी 24 दिसंबर से शुरू हो गया है. टूर्नामेंट के पहले दिन कई टीमें आपस में खेल रही हैं, लेकिन बिहार की टीम ने सबसे ज्यादा अपनी ओर ध्यान खींचा है, क्योंकि इस टीम ने 'एक बिहारी सबपे भारी' की कहावत को सच साबित क

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Dec 2025, 12:35 pm
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन का पहला राउंड आज यानी 24 दिसंबर से शुरू हो गया है. टूर्नामेंट के पहले दिन कई टीमें आपस में खेल रही हैं, लेकिन बिहार की टीम ने सबसे ज्यादा अपनी ओर ध्यान खींचा है, क्योंकि इस टीम ने 'एक बिहारी सबपे भारी' की कहावत को सच साबित कर दिया है.दरअसल बिहार की टीम बुधवार, 24 दिसंबर को रांची के JSCA ओवल ग्राउंड में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ आमने सामने है. जहां उन्होंने लिस्ट ए के इतिहास में सबसे बड़ा टोटल स्कोर खड़ा कर दिया है. उनकी टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 574 रन बनाए. इससे पहले ये रिकॉर्ड तमिलनाडु के नाम था, जिन्होंने 2022 में 506 रनों का टोटल स्कोर खड़ा किया था.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि वह कोलकाता में लियोनेल मेसी के इवेंट में हुए मिसमैनेजमेंट से हैरान और बहुत दुखी हैं, और उन्होंने घटना की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति बनाने की घोषणा की. बनर्जी ने कहा कि वह हजारों फैंस के साथ

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Dec 2025, 10:51 am
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि वह कोलकाता में लियोनेल मेसी के इवेंट में हुए मिसमैनेजमेंट से हैरान और बहुत दुखी हैं, और उन्होंने घटना की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति बनाने की घोषणा की. बनर्जी ने कहा कि वह हजारों फैंस के साथ सॉल्ट लेक स्टेडियम जा रही थीं, जो फुटबॉल आइकन की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे. ममता ने एक्स पर लिखा, 'मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए लियोनेल मेसी, साथ ही सभी खेल प्रेमियों और उनके फैंस से दिल से माफी मांगती हूं.' सीएम ने आगे कहा, 'मैं जस्टिस (रिटायर्ड) असीम कुमार रे की अध्यक्षता में एक जांच समिति बना रही हूं, जिसमें मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के सदस्य भी शामिल होंगे.' बनर्जी ने कहा कि समिति घटना की विस्तृत जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय सुझाएगी. उन्होंने आगे कहा, 'एक बार फिर, मैं सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगती हूं.'