News Pratyaksh


रांची। हरमू रोड स्थित एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Dec 2025, 01:01 pm
रांची। हरमू रोड स्थित एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। शंख हाउस ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, दामोदर हाउस रनरअप बना। प्राचार्य श्री शादान आलम ने विजेताओं को बधाई दी। कहा, खेल हमें टीम भावना और अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्त करना सिखाते हैं। निदेशक कुणाल कश्यप ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उप प्राचार्य श्री विकास भार्गव ने खेलों को शिक्षा का अनिवार्य अंग बताया। कार्यक्रम में कैरम एसोसिएशन के जिला सचिव अशोक डे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
खेल महोत्सव का शुभारंभ 23 दिसंबर को हुआ था। खेलों में बिस्कुट रेस, बुक बैलेंसिंग रेस, बोतल रेस, कैरम, बैडमिंटन और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।