बांग्लादेश में भड़की हिंसा का असर अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) तक पहुंच गई है
News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Dec 2025, 10:40 am
बांग्लादेश में भड़की हिंसा का असर अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) तक पहुंच गई है. उज्जैन में धार्मिक लीडरों ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर अगले साल आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खेलने दिया गया तो वो पिच को खराब करके मैच रोक देंगे. बांग्लादेश में हुई इस हिंसक हमले में दो हिंदू कम्युनिटी के लोगों की मौत हो गई थी.बता दें की IPL 2026 की मिनी नीलामी में केवल एक बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान ही पर बोली लगी थी, जिसको कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा हैं. बांग्लादेश का ये तेज गेंदबाज 2016 से आईपीएल में खेल रहा है और अब तक 5 टीमों के लिए खेल चुका है. पिछले सीजन मुस्तफिजुर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए केवल तीन मैच खेले थे. कुल मिलाकर इस गेंदबाज ने अब तक 60 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 65 विकेट हैं.न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार उज्जैन के ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी महावीर नाथ सहित संतों का कहना है कि तपस्वी योद्धा आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी वाले मैचों को रोकने के लिए स्टेडियम में घुस जाएंगे. संतों ने अधिकारियों पर भी आरोप लगाए कि वे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को नजरअंदाज कर रहे हैं, जबकि वहां के क्रिकेटरों को भारत में खेलने की इजाजत दे रहे हैं.