Sports


रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत भारतीय क्रिकेट टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए गुरुवार 16 अक्टूबर की सुबह पर्थ पहुंच गई.

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Oct 2025, 11:22 am
रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत भारतीय क्रिकेट टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए गुरुवार 16 अक्टूबर की सुबह पर्थ पहुंच गई. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम 15 अक्टूबर की सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी. ऑस्ट्रेलिया दौरे में तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज शामिल होगी, जिससे दुनिया के दो शीर्ष क्रिकेट देशों के बीच एक रोमांचक मुकाबले का मंच तैयार होगा.प्रशंसक बेसब्री से इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि युवा कप्तान शुभमन गिल टीम की अगुवाई कर रहे हैं और श्रृंखला की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं.तीन वनडे मैचों के साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा एक लंबे ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे. वो दोनों चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से वनडे मैच नहीं खेले हैं. क्रिकेट प्रेमी इस सीनियर जोडी को मैदान पर वापस देखकर रोमांचित हैं. इसके अलावा ये वनडे सीरीज शुभमन गिल के बतौर वनडे कप्तान पहली सीरीज होगी. इससे पहले उन्होंने 50 अवरों के मैच कभी भी कप्तानी नहीं की है.भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. उसके बाद दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इसके बाद 29 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20I श्रृंखला शुरू होगी.

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान से शुरू होने वाला नो हैंडशेक विवाद आखिरकार हॉकी के मैच में हैंडशेक के साथ खत्म हो गया.

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Oct 2025, 11:38 am
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान से शुरू होने वाला नो हैंडशेक विवाद आखिरकार हॉकी के मैच में हैंडशेक के साथ खत्म हो गया. मलेशिया के जोहोर बाहरू में खेले जा रहे सुल्तान ऑफ जोहोर कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद हैंडशेक किया.दरअसल इस टूर्नामेंट में मंगलवार 15 अक्टूबर को दोनों देशों के जूनियर खिलाड़ी आमने सामने थे. जिसमें कोई भी टीम विजई नहीं बन पाई, क्योंकि मैच का नतीजा 3-3 से ड्रॉ रहा. इसके साथ अंक तालिका में भारतीय टीम 3 मैचों में 2 जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. जबकि पाकिस्तान उतनी ही मैचों में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. भारत के कुल 7 अंक हैं जबकि पाकिस्तान के 4 अंक है.बात दें की दोनों पड़ोसी देशों के बीच इस मैच में हैंडशेक की घटना पिछले महीने हुए एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के विपरीत है, जहां भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैदान पर किसी भी तरह की बातचीत से परहेज किया था. एशिया कप में, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ पारंपरिक हाथ मिलाने से परहेज किया और अपनी जीत पहलगाम आतंकवादी हमले से प्रभावित परिवारों को समर्पित की. बाद में भारत ने पीसीबी और एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. भारतीय पुरुष खिलाड़ियों के इस नीति को महिला क्रिकेटरों ने भी जारी रखा और महिला विश्व कप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया.इसके विपरीत, भारत और पाकिस्तान की जूनियर टीमों के बीच सुल्तान जोहोर कप हॉकी मैच का माहौल हमेशा की तरह सामान्य था. राष्ट्रगान के बाद खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को हाई-फाइव दिए और 3-3 से रोमांचक ड्रॉ के बाद हाथ भी मिलाया. मैच से पहले, पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) ने कथित तौर पर अपने खिलाड़ियों को किसी भी तरह के टकराव से बचने और पूरी तरह से खेल पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया था. इस कदम से मैदान पर माहौल सम्मानजनक और खेल भावना से भरा रहा.

भारतीय क्रिकेट टीम 8 सीमित ओवरों के मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Oct 2025, 11:41 am
भारतीय क्रिकेट टीम 8 सीमित ओवरों के मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है. जिसमें तीन वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाने है. पहला वनडे मैच पांच दिन बाद यानी 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाना है. उससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम को दो बड़े खिलाड़ी पहले वनडे से बाहर हो गए हैं, जिसकी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी पुष्टि कर दी है.विकेटकीपर जोश इंगलिस अभी तक पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसकी वजह से वो पहले वनडे मैच से बाहर हो गए हैं, जबकि लेग स्पिनर एडम जम्पा पारिवारिक कारणों की वजह से पहले मैच से बाहर हुए हैं.क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन दो खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. विकेटकीपर जोश फिलिप और स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है. फिलिप ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के वेस्टइंडीज दौरे के बाद अपना पहला वनडे मैच खेल सकते हैं. जबकि कुहनेमन 2022 के बाद अपना पहला 50 ओवर का अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए तैयार हैं. जबकि टीम में ऑलराउंडर मैट शॉर्ट और कूपर कोनोली ही अन्य स्पिनर हैं.इस बीच, जम्पा के 23 अक्टूबर को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ने की उम्मीद है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि इंगलिस के 25 अक्टूबर को सिडनी में होने वाले तीसरे वनडे के लिए वापसी करने की उम्मीद है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, "हम अपने दल के साथ चुनाव लड़ेंगे। उम्मीदवारों की घोषणा 8 अक्टूबर को की जाएगी। उन्होंने आगे कहा, "पटना में मेट्रो का उद्घाटन हुआ और मीठापुर में जमीन धंस गई

News Pratyaksh | Updated : Tue 07th Oct 2025, 11:22 am
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, "हम अपने दल के साथ चुनाव लड़ेंगे। उम्मीदवारों की घोषणा 8 अक्टूबर को की जाएगी। उन्होंने आगे कहा, "पटना में मेट्रो का उद्घाटन हुआ और मीठापुर में जमीन धंस गई। कैसा मेट्रो होगा ये देखना होगा। अभी लोग जाने में घबराएंगे भी, कोई नहीं जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को यूएसए क्रिकेट की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Sep 2025, 12:32 pm
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को यूएसए क्रिकेट की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की है. ICC ने कहा कि यह निर्णय पिछले एक साल में मामलों की गहन समीक्षा और प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक बातचीत के बाद लिया गया है.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा, 'पिछले एक साल में मामलों की गहन समीक्षा और प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक बातचीत के बाद ICC ने आज यूएसए क्रिकेट की ICC सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की पुष्टि की है'.एक मीडिया बयान में आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट पर आईसीसी सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का बार-बार और लगातार उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. यह निर्णय 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के साथ ओलंपिक कैलेंडर में क्रिकेट की वापसी से पहले आया है लेकिन आईसीसी ने अमेरिकी राष्ट्रीय टीमों को अपनी प्रतियोगिताओं में भाग लेने और इस भव्य आयोजन की तैयारी करने की अनुमति दी है.आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि, 'आईसीसी बोर्ड द्वारा अपनी बैठक में लिया गया निर्णय यूएसए क्रिकेट द्वारा आईसीसी संविधान के तहत एक आईसीसी सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का बार-बार और लगातार उल्लंघन करने पर आधारित है'.इसमें एक कार्यात्मक शासन संरचना को लागू करने में विफलता, संयुक्त राज्य अमेरिका ओलंपिक और पैरालंपिक समिति (USOPC) के साथ राष्ट्रीय शासी निकाय का दर्जा प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की कमी, और संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में क्रिकेट की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कार्रवाइयां शामिल हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन के अवसर पर बिहार के गयाजी में बुधवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने लाभार्थियों को टूल किट और चेक वितरित किए। लाभार्थियों द्वारा विभाग की ओर से क

News Pratyaksh | Updated : Thu 18th Sep 2025, 10:39 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन के अवसर पर बिहार के गयाजी में बुधवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने लाभार्थियों को टूल किट और चेक वितरित किए। लाभार्थियों द्वारा विभाग की ओर से कई स्टॉल लगाए गए थे। इस स्‍टॉल का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने सभी कारीगरों का हालचाल जाना और काम करने के फायदे और नुकसान के बारे में पूछा। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने महाबोधि संस्कृति केंद्र में लाभार्थियों को टूलकिट और चेक वितरित किए।