भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान से शुरू होने वाला नो हैंडशेक विवाद आखिरकार हॉकी के मैच में हैंडशेक के साथ खत्म हो गया. मलेशिया के जोहोर बाहरू में खेले जा रहे सुल्तान ऑफ जोहोर कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद हैंडशेक किया.दरअसल इस टूर्नामेंट में मंगलवार 15 अक्टूबर को दोनों देशों के जूनियर खिलाड़ी आमने सामने थे. जिसमें कोई भी टीम विजई नहीं बन पाई, क्योंकि मैच का नतीजा 3-3 से ड्रॉ रहा. इसके साथ अंक तालिका में भारतीय टीम 3 मैचों में 2 जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. जबकि पाकिस्तान उतनी ही मैचों में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. भारत के कुल 7 अंक हैं जबकि पाकिस्तान के 4 अंक है.बात दें की दोनों पड़ोसी देशों के बीच इस मैच में हैंडशेक की घटना पिछले महीने हुए एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के विपरीत है, जहां भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैदान पर किसी भी तरह की बातचीत से परहेज किया था. एशिया कप में, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ पारंपरिक हाथ मिलाने से परहेज किया और अपनी जीत पहलगाम आतंकवादी हमले से प्रभावित परिवारों को समर्पित की. बाद में भारत ने पीसीबी और एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. भारतीय पुरुष खिलाड़ियों के इस नीति को महिला क्रिकेटरों ने भी जारी रखा और महिला विश्व कप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया.इसके विपरीत, भारत और पाकिस्तान की जूनियर टीमों के बीच सुल्तान जोहोर कप हॉकी मैच का माहौल हमेशा की तरह सामान्य था. राष्ट्रगान के बाद खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को हाई-फाइव दिए और 3-3 से रोमांचक ड्रॉ के बाद हाथ भी मिलाया. मैच से पहले, पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) ने कथित तौर पर अपने खिलाड़ियों को किसी भी तरह के टकराव से बचने और पूरी तरह से खेल पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया था. इस कदम से मैदान पर माहौल सम्मानजनक और खेल भावना से भरा रहा.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm