News Pratyaksh


रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत भारतीय क्रिकेट टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए गुरुवार 16 अक्टूबर की सुबह पर्थ पहुंच गई.

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Oct 2025, 11:22 am
रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत भारतीय क्रिकेट टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए गुरुवार 16 अक्टूबर की सुबह पर्थ पहुंच गई. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम 15 अक्टूबर की सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी.
ऑस्ट्रेलिया दौरे में तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज शामिल होगी, जिससे दुनिया के दो शीर्ष क्रिकेट देशों के बीच एक रोमांचक मुकाबले का मंच तैयार होगा.प्रशंसक बेसब्री से इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि युवा कप्तान शुभमन गिल टीम की अगुवाई कर रहे हैं और श्रृंखला की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं.तीन वनडे मैचों के साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा एक लंबे ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे. वो दोनों चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से वनडे मैच नहीं खेले हैं. क्रिकेट प्रेमी इस सीनियर जोडी को मैदान पर वापस देखकर रोमांचित हैं. इसके अलावा ये वनडे सीरीज शुभमन गिल के बतौर वनडे कप्तान पहली सीरीज होगी. इससे पहले उन्होंने 50 अवरों के मैच कभी भी कप्तानी नहीं की है.भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. उसके बाद दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इसके बाद 29 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20I श्रृंखला शुरू होगी.