Sports


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एलिमिनेटर में आज गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी

News Pratyaksh | Updated : Fri 30th May 2025, 06:40 am
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एलिमिनेटर में आज गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में खेला जाएगा. जो भी टीम आज के इस मुकाबले को जीतेगी वह 1 जून को अहमदाबाद में खेले जाने वाले क्वालीफाइर-2 में पंजाब किंग्स का सामना करेगी. वहीं, हारने वाली टीम की ट्रॉफी हासिल करने के लिए अब तक की गई सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसे में दोनों टीमें आज एलिमिनेटर में जीत हासिल कर ट्रॉफी की ओर एक कदम बढ़ाना चाहेगी. एमआई अपने छठे और जीटी अपने दूसरे आईपीएल खिताब को जीतने की तलाश में है.आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटन्स को फेवरेट माना जा रहा है. इस टीम ने पूरे सीजन में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने अपना काम बखूबी निभाया है. गुजरात टाइटन्स मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस से 2 बार भिड़ी है. इन दोनों ही मुकाबलों में गुजरात टाइटन्स ने जीत हासिल की है. ऐसे में जाहिर तौर पर आज जीटी का आत्मविश्वास ऊपर रहेगा. हालांकि, स्टार बल्लेबाज जोस बटलर की गैर-मौजूदगी और लेग स्पिनर राशिद खान का फॉर्म में न होना उसके लिए चिंता का सबब है.वहीं, हार्दिक पांड्या की कमान वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन के दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाया है. 5 बार की आईपीएल चैंपियन इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. लेकिन, इसके बाद उसने लगातार 7 मैच जीते और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. एमआई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट फॉर्म में आ गई है. सभी खिलाड़ी रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने के लिए बेताब हैं. हालांकि, कहीं न कहीं एमआई के मन में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपना खराब रिकॉर्ड भी खटक रहा होगा. टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लगातार रन बना रहे हैं. ऐसे में आज भी उनसे एक ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी.गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो, इसमें गुजरात टाइटन्स का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने 5 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 2 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल हुई है. आईपीएल 2025 में गुजरात और मुंबई की टीमों के बीच 2 मैच खेले गए, इस दोनों ही मुकाबलों में गुजरात ने मुंबई को हराया. हालांकि, आज प्लेऑफ मुकाबला है जिसमें एमआई का रिकॉर्ड अच्छा है ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.

बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन, गया में बैठक

News Pratyaksh | Updated : Thu 24th Apr 2025, 10:15 am
बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन, गया में बैठकबिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी ज़ोरों पर है। खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंदर ने गया में एक मीटिंग की। इस मीटिंग में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को सफल बनाने पर बात हुई। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए यह गर्व की बात है। पहली बार राज्य में इतना बड़ा खेल का आयोजन हो रहा है। सरकार खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए हर सुविधा देगी। गया के बिपार्ड सभागार में यह मीटिंग हुई। मीटिंग में मगध प्रमंडल के आयुक्त डॉ. सफ़ीना एएन, उप विकास आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक और नगर आयुक्त भी शामिल थे। जिले के कई बड़े अधिकारी और पुलिस के बड़े अफसर भी मीटिंग में मौजूद थे। मीटिंग का मुख्य मकसद खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को अच्छे से आयोजित करना था। बी राजेंदर ने कहा कि यह बिहार के लिए बहुत बड़ी बात है।

कटिहार पुलिस ने 148 लीटर सिरप के साथ तीन गिरफ्तार

News Pratyaksh | Updated : Sat 19th Apr 2025, 10:18 am
कटिहार पुलिस ने 148 लीटर सिरप के साथ तीन गिरफ्तारपुलिस लिखा हुआ और डॉक्टर के सिंबल लगा हुआ दो लग्जरी कार से हो रहा था प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी, कटिहार रौतारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लगभग 148 लीटर कफ सिरप के इस बड़े खेप के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार,दोनों गाड़ी के बैक डिक्की के नीचे छुपा कर कफ सिरप के इस खेत को कटिहार लाया जा रहा था। एएसपी अभिजीत कुमार ने इस बारे में जानकारी देते बताएं कि पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि है और अब इसके बैकवर्ड एवं फारवर्ड लिंक को भी खांगला जा रहा है ताकि इस रैकेट में जो भी सफेद पोश या हाई प्रोफइल लोग शामिल है उनको भी बेनकाब किया जा सके, शराबबंदी के बाद प्रतिबंधित कफ सिरप पर लगाम लगाने के लिए कटिहार पुलिस लगातर छापेमारी कर रही है और उपलब्धि भी मिल रही है।

पंजाब ने बैंगलोर को 5 विकेट से हराया :

News Pratyaksh | Updated : Sat 19th Apr 2025, 10:16 am
पंजाब ने बैंगलोर को 5 विकेट से हराया : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा. इस बार उन्हें पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से मात दी. शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मैच बारिश के कारण दो घंटे की देरी से शुरू हुआ.जिसकी वजह से मैच को घटाकर 14 ओवर-प्रति-साइड कर दिया गया, जिसमें विशेष खेल परिस्थितियों के कारण केवल तीन गेंदबाजों को अधिकतम 4 ओवर गेंदबाजी करने की अनुमति दी गई, और एक को दो ओवर की अनुमति दी गई.96 रनों के लक्ष्य को पंजाब ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर ही हासिल कर लिया. नेहाल वडेरा ने 33 रनों की बेहतरीन पारी खेली,जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे. लेकिन मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड टिम डेविड को दिया गया, क्योंकि उनकी 50 रनों की पारी की वजह से ही आरसीबी को मैच में बने रहने का मौका मिला था.इस हार के साथ ही आरसीबी एकमात्र टीम है जिसने इस सीजन में अभी तक कोई घरेलू मैच नहीं जीता है. उसे पहले गुजरात के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, उसके बाद दिल्ली के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली और अब पंजाब ने 5 विकेट से हरा दिया. इस के अलावा आरसीबी एक स्थान पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम भी बन गई है.टॉस हारने के बाद, आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया, और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में खतरनाक फिल साल्ट को आउट कर दिया, उसके बीद विराट कोहली (1), लियाम लिविंगस्टोन (4) जितेश शर्म (2) रजत पाटीदार (23) क्रुणाल पांड्या (1) और इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट मनोज भांडगे (1) के जलदी जलदी विकेट गिर गए. एक समय आरसीबी का स्कोर 42/7 कर दिया और फिर भुवनेश्वर कुमार को 8 रन पर आउट कर दिया.टिम डेविड ने आरसीबी की खराब पारी को एक बेहतरीन कैमियो के साथ अंतिम समय में जीवंत किया. उन्होंने 26 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे. ये टिम डेविड की आईपीएल में पहली फिफ्टी थी. जिसकी वजह से आरसीब 14 ओवर में 9 विकेट पर 95 रन तक पहुंचने में कामयाब रहा.इसके अलावा हेजलवुड और टिम डेविड की 32 रन की साझेदारी आईपीएल में 10वें विकेट के लिए आरसीबी की सबसे बड़ी साझेदारी है, जिसने डेविड विली और आकाशदीप के बीच 27 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. पंजाब की ओर से अर्शदीप (2-23), जेनसन (2-10), चहल (2-11) और हरप्रीत बरार (2-25) ने शानदार गेंदबाजी की.

हॉकी और सेपकटकरा विश्वकप के बाद बिहार अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है :

News Pratyaksh | Updated : Mon 14th Apr 2025, 11:48 am
 चार से 15 मई तक होने वाले इस खेल के लोगो एवं शुभंकर का आज अनावरण हो गया। सीएम नीतीश कुमार ने संवाद कक्ष में इसका लोकापर्ण किया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहे। वहीं, मशाल, गान और जर्सी का अनावरण शाम छह बजे ज्ञान भवन में होगा। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी होगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इधर, खेल विभाग की ओर से बताया गया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 के तहत अलग-अलग शहरों में हॉकी, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, कबड्डी, टेबल टेनिस, खो-खो, फुटबॉल व तलवारबाजी जैसे खेलों का आयोजन किया जाना है।  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लोगो, मैस्कॉट का लोकार्पण सोमवार को हुआ। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में 11 बजे सीएम नीतीश कुमार ने लोकापर्ण किया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहे। वहीं, मशाल, गान और जर्सी का अनावरण शाम 6 बजे ज्ञान भवन में होगा। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी होगा।खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर राज्य के खेल परिसरों को मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने का कार्य किया जा रहा है। पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय इसकी मेजबानी करेंगे। इसके लिए भवन निर्माण विभाग द्वारा खेल मैदानों की बुनियादी ढांचों का विकास और एथलीटों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए स्थल की तैयारियां तेजी से की जा रही है। इनमें खेल परिसरों को अपग्रेड करना, वीआईपी गैलरी का नवीनीकरण, लाइटिंग, बाउंड्री बॉल निर्माण, हॉस्टल, शौचालय आदि जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही है।  भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स एक बड़ा आयोजन है और विभाग द्वारा खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास प्रमुखता से की जा रही है। खेल एवं खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं। राजगीर खेल परिसर, पाटलीपुत्र खेल परिसर समेत अन्य शहरों के खेल परिसरों को अपग्रेड करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और क्षेत्रीय एवं मुख्यालय स्तर से लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जा रही है। यह सुनिश्चित की जा रही है कि सभी सुविधाएं समय पर तैयार हो जाए और खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिल सके। अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय आयोजन के लिए खेल परिसर को मानक स्तर के अनुरूप विकसित करने के लिए भवन निर्माण विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया :

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 11:28 am
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया : पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घर में 18 रनों से हरा दिया है. यह पंजाब किंग्स की 4 मैचों में तीसरी जीत है, जबकि सीएसके की 5 मैचों में चौथी हार है. इस हार के साथ चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में 2 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है, जबकि पंजाब 6 अंकों के साथ नंबर 4 पर मौजूद है.चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 का स्कोर खड़ा किया. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 201 रन बना पाई और 18 रनों से मैच हार गई.पंजाब से मिले 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके के लिए सबसे ज्यादा 69 रन डेवोन कॉन्वे ने बनाए. इस दौरान उन्होंने 49 बॉल का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके अलावा रचिन रविंद्र ने 23 बॉल में 6 चौकों के साथ 36 रन बनाए.सीएसके के लिए इम्पैक्ट प्लेयर शिवम दुबे ने 27 बॉल पर 42 रनों की पारी खेली, उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. धोनी ने 1 चौके और 2 छक्कों के साथ 27 रनों का योगदान दिया लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. पंजाब के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 और यश ठाकुर व ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिया.इससे पहले प्रियांश आर्य ने अपना शतक सिर्फ 39 गेंदों में पूरा किया. प्रियांश ने इस पारी के दौरान 7 चौके और 9 छक्के लगा. उन्होंने टीम के लिए 103 रनों की पारी खेली, जिसके लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच बने. उनके अलावा शशांक सिंह ने 36 बॉल में 2 चौके औऱ 3 छ्क्कों के साथ 52 रनों की पारी खेली, जबकि मार्को जानसेन ने 2 चौके और 2 छक्कों के साथ 19 बॉल में 34 रन बनाए. सीएसके लिए रविचंद्रन अश्विन और खलील अहमद ने 2-2 विकेट लिए.