Sports


एम्बप्पे ने पीएसजी और अल्वारेज ने सिटी को जिताया! फुटबॉल का रोमांच बरक़रार !

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Sep 2023, 12:00 am
यह 2002-03 के बाद पहली बार था कि चैंपियंस लीग के गु्रप दौर की शुरुआत लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना हुई। दोनों फुटबालर यूरोप को छोड़ चुके हैं। बावजूद इसके स्टार फुटबालरों ने अपना जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पेरिस सेंट जर्मेन की बोरसिया डॉर्टमुंड पर 2-0 से जीत में किलियन एम्बाप्पे और गत विजेता मैनचेस्टर सिटी की रेड स्टार बेलग्रेड पर 3-1 से जीत में जूलियन अल्वारेज ने दो गोल किया। वहीं बार्सिलोना ने भी एंटवर्प पर 5-0 से जीत हासिल की। इटली फुटबाल क्लब लाजियो ने एटलेटिको मैड्रिड को अंतिम क्षणों में गोलकीपर इवान प्रोवोडेल के गोल की बदौलत 1-1 से बराबरी पर रोक दिया।मैनचेस्टर सिटी की रेडस्टार बेलग्रेड के खिलाफ शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले हाफ के इंजरी टाइम में घाना के विंगर ओस्मान बुखारी ने मिर्को इवानिच के पास पर गोल कर रेडस्टार को बढ़त दिला दी। हालांकि लाइंसमैन ने बुखारी को ऑफसाइड करार दिया, लेकिन वीडियो रिव्यू में गोल को मान्य माना गया। दूसरे हाफ में सिटी ने पलटवार किया। 47वें मिनट में ही हालैंड के पास पर जूलियन अल्वारेज ने गोल किया। 60वें मिनट में अल्वारेज ने ही सिटी को 2-1 की बढ़त दिलाई। 73वें मिनट में स्पेनिश मिडफील्डर रोड्री ने फिल फोडेन के पास पर गोल किया।एटलेटिको और लाजियो का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद इंजुरी टाइम के भी पांच मिनट निकल गई। एटलेटिको पाब्लो बैरियस के गोल की बदौलत 1-0 से आगे था। अपने घरेलू दर्शकों के अपार समर्थन के बीच लाजियो के गोलकीपर प्रोवोडेल इंजुरी टाइम में खुद आक्रमण पर आ गए। उन्होंने लुइस अल्बर्टो के क्रास पर हेडर के जरिए गोलकर लाजियो को 1-1 की बराबरी दिला दी।बार्सिलोना की डच क्लब एंटवर्प पर 5-0 से जीत में पुर्तगाल के जोआओ फेलिक्स ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने 11वें मिनट में बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। इसके बाद 19वें मिनट में उनकी बदौलत राबर्टो लेवांडोवस्की ने गोल किया। 22वें मिनट में जेले ने आत्मघाती गोल किया। 54वें मिनट में गावी ने और 66वें मिनट फेलिक्स ने एक और गोल किया। #newspratyaksh #sports #Football  

35 किलोमीटर रेस वॉकिग प्रतियोगिता में पंजाब की रहनेवाली मंजू रानी ने रचा इतिहास!

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Sep 2023, 12:00 am
हाल ही में झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित 10वीं नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता में 35 किलोमीटर रेस वॉकिग प्रतियोगिता में पंजाब की रहनेवाली मंजू रानी ने इतिहास रच दिया. 23 साल की इस एथलिट ने 35 किलोमीटर का सफर तीन घंटे से भी कम समय में पूरा कर यह इतिहास रचा है. आपको बता दें कि मंजू रानी ने यह 35 किलोमीटर की दूरी महज 2 घंटे 57 मिनट और 54 सेकंड में तय कर इतिहास तो रचा ही ऐसा करने वाली वह भारत की पहली महिला बन गयी है. मंजू रानी ने 2021 में स्थापित किए गए नेशनल रिकॉर्ड होल्डर रमनदीप कौर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके लिए मंजू ने काफी मेहनत की और इसके बाद ही उसे यह कामयाबी हासिल हुई है. मंजू रानी की यह कामयाबी लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई हैं. मंजू रानी का बचपन से ही परेशानियों से सामना होता रहा. दो साल की उम्र में ही उनके सिर से मां का साया उठ गया. वह पंजाब एक गांव में पैदा हुई हैं. सामान्य परिवार में पैदा हुई मंजू रानी को बचपन से ही खेलकूद में गहरी रूची थी. पिता खेती-किसानी करते थे इसलिए मंजू रानी के लिए खेलकूद में अपने आपको आगे बढ़ाना मुश्किल था. मां की मौत के बाद मंजू के पिता पर लोगों ने दबाब बनाया कि वह शादी कर लें लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया. मां के जाने के बाद पिता ने दोनों बच्चों की परवरिश की, दोनों भाई बहनों को पढ़ाया लिखा और उनके सपने को साकार करने में हरसंभव मदद की. मंजू ने अपने सपने को जीने के लिए खूब काम किया और वह अपनी मंजिल की ओर बढ़ निकली. रेस वॉकिग को उसने अपनाया और 15 साल की उम्र में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया. इसमें उन्होंने पदक भी जीता. लगातार मंजी पदक जीत रही थीं और उनके परिवार वाले और रिश्तेदार उनके समर्थन में आ गए थे. साल 2016 में नेशनल गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. फिर तो यह सिलसिला चल निकला और वह कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीतक इतिहास रचती गईं. उन्हें स्पोर्ट्स कोटे से एसएसबी में नौकरी मिली. मंजू रानी ने बताया कि वह लगातार अपने पिता के सपोर्ट की बदौलत यहां तक पहुंच पाईं. #newspratyaksh #Jharkhand #racewalkingchampionship  

मीडिया कप फुटबॉल 2023 : रोमांचक मुकाबले में शंख को हरा दामोदर बना चैंपियन!

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Sep 2023, 05:27 pm
मीडिया कप फुटबॉल 2023 : रोमांचक मुकाबले में शंख को हरा दामोदर बना चैंपियन रविवार को मीडिया कप फुटबॉल 2023 के खिताबी मुकाबले में प्लेयर ऑफ द फाइनल अमोद साहू के एकमात्र गोल की बदौलत एक संघर्षपूर्ण एवं रोमांचक मुकाबले में दामोदर ने शंख को 1-0 से हरा विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में दूधिया रोशनी में खेले गए फाइनल मैच में पहला हॉफ गोलरहित बराबरी पर छूटा। मैच के 26वें मिनट में अमोद साहू ने गेंद को नेट में डालकर दामोदर को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद शंख की टीम ने एक के बाद कई हमले किए लेेकिन दामोदर के डिफेंस को भेदने में सफल नहीं हो पाई और लगातार दूसरे वर्ष टीम दामोदर ने मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पता हो कि पिछले वर्ष फाइनल मुकाबले में दामोदर ने गंगा को हराकर खिताब जीता था। #newspratyaksh #sports #mediacupfootball  

IND vs SL Asia cup Final 2023: एश‍िया कप फाइनल पर मंडरा रहे हैं घने काले बादल| मैच कैंस‍िल हुआ तो कौन बनेगा विनर? जानें पूरा समीकरण!

News Pratyaksh | Updated : Sat 16th Sep 2023, 12:00 am
यह तो हम सब क्रिकेट प्रेमियों को पता है कि एश‍िया कप 2023 का फाइनल भारत बनाम श्रीलंका 17 स‍ि तंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा| अन्य मैच की तरह अगर इस बार भी मौसम का म‍िजाज गड़बड़ हुआ तो फैन्स को घबराने की जरूरत नहीं हैं| क्योंकि इस मैच के ल‍िए 18 स‍ितंबर भी रिजर्व डे रहेगा| यद‍ि र‍िजर्व डे को भी मौसम ने अपनी फितरत नहीं बदली तो क्या होगा? कौन बनेगा व‍िजेता ? आइये विस्तार से समझते हैं इस गणित को... मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा यानि 3PM IST. वहीं जो दर्शक मैदान तक नहीं पहुँच सकते हैं वे ड‍िज्नी हॉटस्टार ऐप और डी.डी.स्पो र्ट्स चैनल पर फ्री में देख सकेंगे| इस से पहले जहाँ भारत को बांग्ला देश के ख‍िलाफ 15सितंबर को मैच में 6 रनों से हार मिली थी, वहीं श्रीलंका ने सुपर फोर मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा कर फा इनल के लिए अपनी जगह पुख्ता कराइ थी | फाइनल मैच में यानी 17 स‍ितंबर को बार‍िश होती है तो 18 स‍ितंबर को रिजर्व-डे रखा गया है, यानि फिर मैच अगले दिन हो सकती है | रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम कोलंबो में होने वाले एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ प्रबल दावेदार होगी | बताते चले टीम इंडिया पांच साल से मल्टी नेशन टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है, ऐसे में वो एश‍िया कप को जीतकर अपने हौसले को आगामी worldcup के लिए और बुलंद करना चाहेगी| जहाँ अक्षर पटेल चोटिल हो गए हैं और उनकी जगह बैकअप के तौर पर ऑफ स्प‍िनर वाश‍िंगटन सुंदर को बुला या गया है, वहीं श्रीलंकाई टीम के मुख्य स्पिनर महीशतीक्ष्णा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गये हैं. कोलंबो में १७ तारिख को काले बादल मंडराएंगे, 90% बार‍िश की है संभावना!अब फा इनल में रोहित शर्मा के वारियर्स और दाशुन शना की टोली एक-दूसरे से भ‍िड़ेंगी तो मौसम कैसा रंग दिखायेगा ? इस बात पर तमाम दर्शकों की नजरें टिकी हैं | इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान बारिश ने खूब खेल बिगाड़ा है| ऐसे में क्या फाइनल में भी इंद्र देव क्रिकेट प्रेमियों से खफा रहेंगे? यह सवाल तमाम फैन्स के मन में होगा| १७ सितम्बर को कोलंबो में बारिश की संभावना पुरजोर है| मशहूर मौसम एप AccuWeather के रिपोर्ट के अनुसा र 17 सितंबर को बार‍िश हो सकती है| जैसे-जैसे मैच का समय बितता जाएगा बार‍िश के मैच में खलल डालने की प्रोबब्लिटी बढती रहेगी| वहीं एक संभावना यह भी जताई गई है कि को लंबो में 90 फीसदी चांस है की बार‍िश होगी| यदि भारत बनाम श्रीलंका एशि या कप 2023 का फा इनल मैच रविवार, 17 सितंबर को बारिश की वजह से रद्द हो गया, तो एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल ने एक रिजर्व-डे (सोमवार, 18 सितंबर) रखा है| यद‍ि रिजर्व डे पर भी बारिश होती है, तो भारत और श्रीलंका दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा| ऐसा पहले भी हुआ है| सन 2002 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का मैच भारत और श् लंका के बीच होना था पर बारिश की वजह से इसको रद्द करना पड़ा था | तब भारत और श् लंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था| भारतीय टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा खिताब!एशि या कप (टी 20, वनडे) के इतिहास में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार खिताब अपने नाम कि या है| भारत ने 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में एशिया कप का खिताब जीता था| वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसने 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है| श्रीलंका ने 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में एशिया कप का खिताब जीत चुकी है| वहीं 2000 और 2012 में एशिया कप की ट्राफी का ताज पाकिस्तान के सर सजा था| एशिया कप में दसवी बार भारत फाइनल खेलने उतरेगा!भारतीय टीम इस बार वनडे एशिया कप में 10वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी| भारतीय टीम ने अब तक 9 में से 6 बार खिताब जीता है| बता दें कि भारतीय टीम ने एक बार 2016 में टी 20 एशिया कप खिताब भी जीता था| बताते चले, भारतीय टीम ने 9 में से 8 बार श्रीलंका के खिलाफ और एक बार बांग्ला देश के खिलाफ वनडे एशिया कप का फाइनल खेला है| भारतीय टीम ने एशिया कप का पहला फा इनल 1984 में खेला था | तब टूर्नामेंट यूएई में हुआ था , जिसके फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था| आखिरी बार भारतीय टीम ने वनडे एशिया कप का फाइनल 2018 में खेला था| दुबई में हुए इस फाइनल में बांग्ला देश को हरा कर खिताब जीता था भारत ने| न्यूज़ प्रत्यक्ष की ओर से भारतीय टीम को फाइनल के लिए "आल द बेस्ट"|

ICC वनडे रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर पहुंचा, पाकिस्तान ने नंबर 1 स्थान गंवाया!

News Pratyaksh | Updated : Fri 15th Sep 2023, 11:41 am
एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के बाद भारत पाकिस्तान को पछाड़कर ICC वन डे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है जिन्होंने टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद नंबर 1 वनडे रैंकिंग खो दी है।बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम, को 'सुपर फोर' में लगातार दूसरी हार मिली| आखिरी गेंद पर रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका से हार के बाद पाकिस्तान की रैंकिंग आईसीसी के मध्य सप्ताह के अपडेट में 115 अंकों के साथ दो स्थान फिसलकर नंबर 3 पर पहुंच गई। वहीँ भारत को एशिया कप से फायदा हुआ है| भारत 116 अंक के साथ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है | वहीँ ऑस्ट्रेलिया अब नंबर 1 वनडे टीम है| अगले महीने होने वाले विश्व कप से पहले शीर्ष स्थान के लिए दौड़ तेज हो गई है। दोनों टीमें 8 अक्टूबर को चेन्नई में होने वाले विश्व कप के उद्घाटन से पहले 22 सितंबर से भारत में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भिड़ने के लिए भी तैयार हैं।दक्षिण अफ्रीका को लगातार 2 बार हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया नंबर 1 पर पहुंच गया है, लेकिन पोटचेफस्ट्रूम में तीसरे वनडे में 111 रनों से मिली हार ने शायद भारत को बढ़त दिला दी है।दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और अंतिम एकदिवसीय मैच आज शुक्रवार को होगा, जबकि श्रृंखला का समापन रविवार को होगा। वहीँ भारत रविवार को सह-मेजबान श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल खेलेगा।

एशिया कप! श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में बनायीं जगह, पाकिस्तान को दौड़ से किया बाहर!

News Pratyaksh | Updated : Fri 15th Sep 2023, 12:00 am
श्रीलंका ने जिस तरह से लक्ष्य का पीछा किया वह काफी उल्लेखनीय रहा| साफ़ साफ़ यह देखा जा सकता था कि पाकिस्तान के खेमे में घायल तेज गेंदबाज नसीम शाह और हारिस रऊफ की कमी खल रही थी।जहाँ कुसल मेंडिस ने शानदार 91 रन बनाए वहीँ चैरिथ असलांका ने नाबाद 49 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके बदौलत पिछले चैंपियन श्रीलंका ने गुरुवार रात (14 सितंबर) को कोलंबो में एक अविस्मरणीय सुपर फोर मैच में पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में जगह बना ली।अब्दुल्ला शफीक (52) और मोहम्मद रिजवान (नाबाद 86) के अर्धशतकों की बदौलत पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित दूसरे दिन पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन का एक बढ़िया स्कोर खड़ा किया।लेकिन श्रीलंका के मेंडिस और असलांका के बल्लेबाजी के आगे ये स्कोर थोड़ा कम पड़ गया और मैच की आखिरी गेंद पर लक्ष्य को पार कर लिया| और इसके साथ ही भारत-पाक शिखर टकराव की संभावना भी खत्म हो गई।फाइनल रविवार को खेला जाएगा!