श्रीलंका ने जिस तरह से लक्ष्य का पीछा किया वह काफी उल्लेखनीय रहा| साफ़ साफ़ यह देखा जा सकता था कि पाकिस्तान के खेमे में घायल तेज गेंदबाज नसीम शाह और हारिस रऊफ की कमी खल रही थी।
जहाँ कुसल मेंडिस ने शानदार 91 रन बनाए वहीँ चैरिथ असलांका ने नाबाद 49 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके बदौलत पिछले चैंपियन श्रीलंका ने गुरुवार रात (14 सितंबर) को कोलंबो में एक अविस्मरणीय सुपर फोर मैच में पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में जगह बना ली।
अब्दुल्ला शफीक (52) और मोहम्मद रिजवान (नाबाद 86) के अर्धशतकों की बदौलत पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित दूसरे दिन पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन का एक बढ़िया स्कोर खड़ा किया।
लेकिन श्रीलंका के मेंडिस और असलांका के बल्लेबाजी के आगे ये स्कोर थोड़ा कम पड़ गया और मैच की आखिरी गेंद पर लक्ष्य को पार कर लिया| और इसके साथ ही भारत-पाक शिखर टकराव की संभावना भी खत्म हो गई।
फाइनल रविवार को खेला जाएगा!

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm