Sports


खिलाड़ी को बैडमिंटन रैकेट से पीटने वाले एडीएम निलंबित :

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th Jan 2025, 09:42 am
खिलाड़ी को बैडमिंटन रैकेट से पीटने वाले एडीएम निलंबित :मधेपुरा के बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करने के मामले में एडीएम (विभागीय जांच) शिशिर कुमार मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने डीएम के जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीएम को निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबन अवधि में शिशिर कुमार मिश्रा का मुख्यालय भागलपुर आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव उमेश प्रसाद ने अधिसूचना जारी कर दी है। 30 नवंबर 2024 को बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलने के क्रम में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन रैकेट फेंककर मारने एवं गाली-गलौज करने की घटना वायरल वीडियो के माध्यम से प्रकाश में आने के उपरांत मामले की जांच मधेपुरा डीएम तरनजोत सिंह द्वारा की कराई गई। डीएम द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि शिशिर कुमार मिश्र द्वारा खिलाड़ी का पीछा करते हुए बैडमिंटन फेंक कर मारा गया है। साथ ही जब एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा खिलाड़ी का बाहरी परिसर तक पीछा करने के बाद इंडोर स्टेडियम में वापस आए तो उपस्थित खिलाड़ी राजकुमार से उलझ गए और उनका महंगा बैडमिंटन रैकेट भी तोड़ दिया गया। बयान में यह भी वर्णित है कि पिटाई के कारण खिलाड़ी राजकुमार के माथे एवं गले पर चोट आई है, जिसके इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। पत्र के अनुसार शिशिर कुमार मिश्र द्वारा प्रदर्शित किया गया उक्त व्यवहार एवं आचरण किसी भी सरकारी सेवक से अपेक्षित नहीं है तथा यह कृत्य उनके पदीय गरिमा के विपरीत है।

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Jan 2025, 11:57 am
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसे राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंजूरी दे दी है। 24 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। बजट सत्र के पहले दिन नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के अलावा राज्यपाल का अभिभाषण और शोक प्रकाश का कार्यक्रम है। बजट सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। देश की दिवंगत विभूतियों को इस दिन याद कर श्रद्धांजलि देने के साथ सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। बजट सत्र में कुल 20 कार्य दिवस निर्धारित हैं।3 मार्च को पेश होगा बजटराज्यपाल के अभिभाषण पर दूसरे दिन 25 फरवरी और तीसरे दिन 27 फरवरी को वाद-विवाद के साथ सरकार का उत्तर होगा। 26 फरवरी को अवकाश रहेगा। 28 फरवरी को सरकार चालू वित्त वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। तीन मार्च को प्रश्नकाल के बाद वित्त वर्ष 2025-26 का बजट हेमंत सरकार पेश करेगी। सत्र के अंतिम दिन 27 मार्च को प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे। ये रहा बजट सत्र का पूरा शेड्यूल24 फरवरी : नए सदस्यों की शपथ, राज्यपाल का अभिभाषण, शोक प्रकाश 25 फरवरी: प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद 26 फरवरी : अवकाश 27 फरवरी : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2024-25 का तीसरा अनुपूरक बजट, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, सरकार का उत्तर 28 फरवरी : प्रश्नकाल, अनुपूरक पर चर्चा 01 से 02 मार्च : अवकाश 03 मार्च : वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 04 से 07 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 08 से 09 मार्च: अवकाश 10 से 11 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 12 से 16 मार्च तक : अवकाश 17 से 21 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 22-23 मार्च: अवकाश 24 मार्चः प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद, विनियोग विधेयक 25 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक 26 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य 27 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, गैर सरकारी संकल्प

झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 7 को :

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Apr 2024, 10:31 am
र्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) ऑफ योगासना स्पोर्टस इंडिया के झारखंड चैप्टर द्वारा आगामी 7 अप्रैल को बिष्टुपुर मिलानी हॉल में एक दिवसीय ”झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप” का आयोजन किया जाएगा. इसके लिये संस्था द्वारा लगातार बैठक कर इसकी तैयारी की समीक्षा की जा रही है. इसमें भाग लेने के लिये राज्यभर के स्कूल-कॉलेज व विभिन्न संस्थाओं से संपर्क साधा जा रहा है. संस्था को लोगों से बेहतर रिस्पांस भी मिल रहा है.वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) ऑफ योगासना स्पोर्टस इंडिया के अध्यक्ष सह सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक योगगुरु अंशु सरकार ने बताया कि दिनभर चलने वाले प्रतियोगिता में कई इवेंट आयोजित किये जाएंगे. सभी प्रतियोगिताएं अलग-अलग आयु वर्ग की श्रेणी (कुल 12) में होंगे. सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है. प्रतियोगिता में सब जूनियर (सभी मे बॉयज एंड गर्ल्स) ग्रुप ए (5 से 9 वर्ष) और बी (10 से 14 वर्ष), जूनियर ग्रुप (15 से 18 वर्ष), सीनियर (सभी मे पुरुष व महिला) ग्रुप ए (19 से 22 वर्ष), बी (23 से 26 वर्ष) और सी (27 से 30 वर्ष), सुपर सीनियर ग्रुप (31 से 40 वर्ष पुरुष व महिला), मास्टर्स (सभी मे पुरुष व महिला) ग्रुप ए (41 से 50 वर्ष), बी (51 से 60 वर्ष) और सी (60 वर्ष से अधिक), मॉम्स कैटेगरी (सिर्फ महिला-ओपन ग्रुप) तथा स्टार कैटेगरी (सिर्फ दिव्यांग-ओपन ग्रुप) शामिल है.अंशु सरकार ने बताया कि चूंकि प्रतियोगिता में राज्य के अलग-अलग जिलों से प्रतिभागी शामिल होंगे. इसका शुभारंभ पूर्वान्ह 8 बजे होगा तथा शाम 6 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह शुरु होगा. उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डब्ल्यूएफएफ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम भादुरिया उपस्थित होंगे. अन्य अतिथियों में जैपआईटी (झारखंड सरकार) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राज कुमार गुप्ता तथा टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (शेयर्ड सर्विस) प्रोबाल घोष शामिल होंगे. वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अन्य अतिथियों में समय कंस्ट्रक्शन ग्रुप के निदेशक राजेश सिंह तथा संस्था डबल्यूएफएफ की रीतु रावत आदि शिरकत करेंगी.

देश को आज पांच पदक मिले; महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण

News Pratyaksh | Updated : Sat 07th Oct 2023, 11:43 am
देश को आज पांच पदक मिले; महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों का आज 14वां दिन है। पिछले 13 दिन में भारत ने कुल 95 पदक जीते थे। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12, 12वें दिन पांच और 13वें दिन नौ पदक मिले थे। आज भारत के पदकों की संख्या 100 के पार जाना तय है।महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 25वां स्वर्ण और कुल 100वां पदक है। भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 100 पदक जीते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने अबकी बार 100 पारी का नारा सच कर दिखाया है।कंपाउंड तीरंदाजी में भारत को दो पदक मिले हैं। ओजस देवतले ने स्वर्ण और अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीता है। फाइनल में दोनों भारतीय तीरंदाजों के बीच मुकाबला था। ऐसे में देश को दोनों पदक मिलने तय थे, लेकिन व्यक्तिगत रूप से दोनों को पदक का रंग तय करना था। ओजस ने 149 के स्कोर के साथ स्वर्ण और अभिषेक ने 147 का स्कोर कर रजत जीता। भारत के पास कितने पदक स्वर्णः 25 रजतः 35 कांस्यः 40 कुलः 100 #newspratyaksh #sports #mahilakabaddi #gold  

क्रिकेट में भारत की बेटियों ने जीता स्वर्ण, फाइनल में श्रीलंका को 19 रनों से हराया!

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Sep 2023, 01:01 pm
क्रिकेट में भारत की बेटियों ने जीता स्वर्ण, फाइनल में श्रीलंका को 19 रनों से हराया: एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है. एशियन गेम्स में शूटिंग के बाद भारत को यह दूसरा गोल्ड मेडल मिला है. बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 116 रन बनाए थे, जिसके बाद श्रीलंका को 117 रनों का टारगेट मिला था. श्रीलंकाई महिला टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 97 रन ही बना सकी. भारतीय टीम 19 रन से मैच जीतने में सफल रही. स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने मैच में क्रमशः 46 और 42 रन बनाए जबकि टिटास साधु ने तीन विकेट लेकर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने की कहानी लिखी. पहली बार भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने का कमाल कर दिखाया है. इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय महिला टीम XI: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़ श्रीलंका महिला टीम XI: चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, ओशादी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, कविशा दिलहारी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी #newspratyaksh #womencricket #gold #victory