एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के बाद भारत पाकिस्तान को पछाड़कर ICC वन डे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है जिन्होंने टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद नंबर 1 वनडे रैंकिंग खो दी है।
बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम, को 'सुपर फोर' में लगातार दूसरी हार मिली| आखिरी गेंद पर रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका से हार के बाद पाकिस्तान की रैंकिंग आईसीसी के मध्य सप्ताह के अपडेट में 115 अंकों के साथ दो स्थान फिसलकर नंबर 3 पर पहुंच गई।
वहीँ भारत को एशिया कप से फायदा हुआ है| भारत 116 अंक के साथ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है | वहीँ ऑस्ट्रेलिया अब नंबर 1 वनडे टीम है| अगले महीने होने वाले विश्व कप से पहले शीर्ष स्थान के लिए दौड़ तेज हो गई है। दोनों टीमें 8 अक्टूबर को चेन्नई में होने वाले विश्व कप के उद्घाटन से पहले 22 सितंबर से भारत में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भिड़ने के लिए भी तैयार हैं।
दक्षिण अफ्रीका को लगातार 2 बार हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया नंबर 1 पर पहुंच गया है, लेकिन पोटचेफस्ट्रूम में तीसरे वनडे में 111 रनों से मिली हार ने शायद भारत को बढ़त दिला दी है।
दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और अंतिम एकदिवसीय मैच आज शुक्रवार को होगा, जबकि श्रृंखला का समापन रविवार को होगा। वहीँ भारत रविवार को सह-मेजबान श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल खेलेगा।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm