Sports


रोहित शर्मा का रणजी कमबैक मैच देख पाएंगे दर्शक, MCA ने मैदान पर की यह खास व्यवस्था :- 

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Jan 2025, 11:54 am
                                                                                  मुंबई : मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए), जो बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में अपने शरद पवार क्रिकेट अकादमी में मुंबई बनाम जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी मैच की मेजबानी कर रहा है, आयोजन स्थल पर 200 दर्शकों की व्यवस्था करेगा. यह मैच अचानक सुर्खियों में आ गया है, क्योंकि भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा लगभग 9 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं.एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को ईटीवी भारत को बताया कि दर्शकों को केवल एक मैच के लिए प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, 'हम दर्शकों की सुविधा के लिए खाली जगह पर 200 कुर्सियां लगाएंगे. सुरक्षा कारणों से उन्हें सिर्फ एक मैच के दौरान ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी'.रिकॉर्ड के लिए, दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के विपरीत, एमसीए बीकेसी एक छोटा मैदान है और आमतौर पर रणजी ट्रॉफी मैचों की मेजबानी करता है. मुंबई के खिलाड़ी बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खूबसूरत जगह पर अभ्यास करते हैं.रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर घरेलू दिग्गज मुंबई के लिए खेलेंगे, जब वे रणजी ट्रॉफी लीग मैच में 23 जनवरी से जम्मू और कश्मीर से भिड़ेंगे.रोहित जब अपने घरेलू टीम के लिए खेलने उतरेंगे, तो उम्मीद है कि वे मैदान पर सभी की नजरों का केंद्र होंगे. रोहित शर्मा के अलावा, भारत के खिलाड़ी ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा भी राजकोट में रणजी ट्रॉफी गेम में दिल्ली और सौराष्ट्र के बीच होने वाले मैच में मैदान पर उतरेंगे.हाल ही में बीसीसीआई ने सभी भारतीय खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए कहा था, क्योंकि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था.

फाइल बंद.. खेल खत्म, BCCI और टीम मैनेजमेंट पर लगे वर्ल्ड चैंपियन का करियर बर्बाद करने के

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Jan 2025, 11:54 am
फाइल बंद.. खेल खत्म, BCCI और टीम मैनेजमेंट पर लगे वर्ल्ड चैंपियन का करियर बर्बाद करने के आरोप - नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया. जिसकी कमान रोहित शर्मा के हाथों में दी गई. इस आगामी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए घोषित टीम इंडिया को लेकर लगातार बहस और चर्चा जारी है. इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को लेकर एक नया मामला उठाया है.चोपड़ा ने कहा है कि बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने बिना किसी स्पष्ट कारण के चहल के करियर को 'खत्म' कर दिया है, उन्होंने तर्क दिया है कि लेग स्पिनर के आंकड़े तब भी प्रभावशाली थे, जब उन्हें 2 साल पहले भारत की वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था.अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए आकाश चोपड़ा ने इस तथ्य को सामने रखा कि खराब प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद युजवेंद्र चहल को लंबे समय से भारत की वनडे टीम से बाहर रखा गया है.चोपड़ा ने कहा, 'युजवेंद्र चहल का खेल पूरी तरह से खत्म हो चुका है. उनकी फाइल बंद कर दी गई है. मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया'. उन्होंने कहा, 'यह एक दिलचस्प मामला है. उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2023 में खेला था. इसलिए उन्हें खेले हुए दो साल हो गए हैं. उनके आंकड़े भी बहुत अच्छे हैं. उन्होंने बहुत सारे विकेट लिए हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं'.चहल ने भारत के लिए सिर्फ 72 वनडे मैचों में 121 विकेट लिए हैं, लेकिन अगस्त 2023 के बाद से उन्होंने किसी भी फॉर्मेट में भारत के लिए नहीं खेला है. चोपड़ा ने कहा कि 2 साल तक उनके नहीं खेलने का मतलब है कि वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम के लिए कभी दावेदार नहीं थे.चोपड़ा ने कहा, 'चूंकि इसे (चहल की फाइल) बंद हुए दो साल हो गए हैं, इसलिए युजी के लिए भी यहां कोई जगह नहीं है क्योंकि जैसे ही आप उन्हें अचानक से चुन लेंगे, यह उनके लिए मुश्किल हो जाएगा'.चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने सभी मैच भारत दुबई में खेलेगे. इसके लिए बीसीसीआई ने टीम में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के रूप में 4 स्पिन गेंदबाज चुने हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम :-रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा.

लाल आतंक से मुक्त हुई यह सड़क

News Pratyaksh | Updated : Sat 18th Jan 2025, 10:30 am
लाल आतंक से मुक्त हुई यह सड़क, कभी यहां से गुजरने में खौफ खाते थे नेता और अधिकारी ,पलामू: रेड कॉरिडोर का एक ऐसा रोड जो कई दशकों तक माओवादियों के कब्जे में रहा. इस सड़क से कोई भी अधिकारी या नेता नहीं गुजरते थे. लेकिन अब हालात बदल गए हैं. इस रोड पर अब लोग बेखौफ लोग गुजर रहे हैं. यह सड़क है झारखंड को बिहार से जोड़ने वाली मनातू चक-सलैया इमामगंज रोड.2024 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पहली बार इस रोड से पुलिंग पार्टी और सुरक्षाबल गुजरे. 38 किलोमीटर के मनातू चक सलैया इमामगंज रोड कभी माओवादियों के निशाने पर रहता था. इस सड़क पर दर्जनों नक्सल हमले हुए हैं.माओवादियों का रेड कॉरिडोर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा से लेकर आंध्रप्रदेश तक फैला हुआ है. इस कॉरिडोर में मनातू चक सलैया रोड की बड़ी भूमिका है. माओवादियों का दस्ता बिहार से छत्तीसगढ़ या आंध्रप्रदेश जाने के लिए इसी रोड से गुजरता था. यह माओवादियों के यूनिफाइड कमांड छकरबंधा, ट्रेनिंग सेंटर बूढापहाड़ और इस्टर्न रीजनल ब्यूरो का मुख्यालय सारंडा को जोड़ता भी है. 2000 के बाद माओवादियों ने इस रोड पर कब्जा जमा लिया लिया था. यह कब्जा 2018-19 तक रहा. लेकिन माओवादियों की गतिविधि 2022-23 तक रही. 2024 में चुनाव के दौरान जब पहली बार सुरक्षा बल और पोलिंग पार्टी गुजरी तो यह रोड नक्सलियों के कब्जे से मुक्त हुआ.मनातू रोड बनाने के लिए झारखंड की सरकार ने आठ बार टेंडर निकाला था. लेकिन माओवादियों के खौफ के कारण कोई भी ठेकेदार टेंडर नहीं डालता था. 2016-17 में पहली बार केंद्रीय सुरक्षा बल की मौजूदगी में रोड का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और 2024 में निर्माण कार्य पूरा हुआ. इस रोड पर तीन पुल बनाए गए हैं. रोड निर्माण के दौरान माओवादी कई बार हमला भी कर चुके हैं. सीआरपीएफ की दो कंपनी रोड बनाने के दौरान तैनात रही.अब स्थिति बदल गई है रोड पर नक्सल खौफ खत्म हो गया है. 2023 के बाद कोई भी नक्सल हमला नहीं हुआ है. 2024 में पहली बार इस रोड पर पोलिंग पार्टी गुजारी थी जिसके बाद खत्म हो गया है. इस रोड पर लोग अभी खौफ यात्रा कर रहे हैं. मनातू के रहने वाले उदेश यादव ने बताया कि अब रोड पर खौफ नहीं है, रोड अच्छा बन गया है. मनातू के उरूर के रहने वाले इमामुद्दीन ने बताया कई बार रोड पर विस्फोट हुए हैं रोड पर चलने में डर लगता था लेकिन अब माहौल बदल गया है.

खिलाड़ी को बैडमिंटन रैकेट से पीटने वाले एडीएम निलंबित :

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th Jan 2025, 09:42 am
खिलाड़ी को बैडमिंटन रैकेट से पीटने वाले एडीएम निलंबित :मधेपुरा के बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करने के मामले में एडीएम (विभागीय जांच) शिशिर कुमार मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने डीएम के जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीएम को निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबन अवधि में शिशिर कुमार मिश्रा का मुख्यालय भागलपुर आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव उमेश प्रसाद ने अधिसूचना जारी कर दी है। 30 नवंबर 2024 को बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलने के क्रम में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन रैकेट फेंककर मारने एवं गाली-गलौज करने की घटना वायरल वीडियो के माध्यम से प्रकाश में आने के उपरांत मामले की जांच मधेपुरा डीएम तरनजोत सिंह द्वारा की कराई गई। डीएम द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि शिशिर कुमार मिश्र द्वारा खिलाड़ी का पीछा करते हुए बैडमिंटन फेंक कर मारा गया है। साथ ही जब एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा खिलाड़ी का बाहरी परिसर तक पीछा करने के बाद इंडोर स्टेडियम में वापस आए तो उपस्थित खिलाड़ी राजकुमार से उलझ गए और उनका महंगा बैडमिंटन रैकेट भी तोड़ दिया गया। बयान में यह भी वर्णित है कि पिटाई के कारण खिलाड़ी राजकुमार के माथे एवं गले पर चोट आई है, जिसके इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। पत्र के अनुसार शिशिर कुमार मिश्र द्वारा प्रदर्शित किया गया उक्त व्यवहार एवं आचरण किसी भी सरकारी सेवक से अपेक्षित नहीं है तथा यह कृत्य उनके पदीय गरिमा के विपरीत है।

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Jan 2025, 11:57 am
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसे राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंजूरी दे दी है। 24 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। बजट सत्र के पहले दिन नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के अलावा राज्यपाल का अभिभाषण और शोक प्रकाश का कार्यक्रम है। बजट सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। देश की दिवंगत विभूतियों को इस दिन याद कर श्रद्धांजलि देने के साथ सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। बजट सत्र में कुल 20 कार्य दिवस निर्धारित हैं।3 मार्च को पेश होगा बजटराज्यपाल के अभिभाषण पर दूसरे दिन 25 फरवरी और तीसरे दिन 27 फरवरी को वाद-विवाद के साथ सरकार का उत्तर होगा। 26 फरवरी को अवकाश रहेगा। 28 फरवरी को सरकार चालू वित्त वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। तीन मार्च को प्रश्नकाल के बाद वित्त वर्ष 2025-26 का बजट हेमंत सरकार पेश करेगी। सत्र के अंतिम दिन 27 मार्च को प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे। ये रहा बजट सत्र का पूरा शेड्यूल24 फरवरी : नए सदस्यों की शपथ, राज्यपाल का अभिभाषण, शोक प्रकाश 25 फरवरी: प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद 26 फरवरी : अवकाश 27 फरवरी : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2024-25 का तीसरा अनुपूरक बजट, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, सरकार का उत्तर 28 फरवरी : प्रश्नकाल, अनुपूरक पर चर्चा 01 से 02 मार्च : अवकाश 03 मार्च : वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 04 से 07 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 08 से 09 मार्च: अवकाश 10 से 11 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 12 से 16 मार्च तक : अवकाश 17 से 21 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 22-23 मार्च: अवकाश 24 मार्चः प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद, विनियोग विधेयक 25 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक 26 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य 27 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, गैर सरकारी संकल्प

झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 7 को :

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Apr 2024, 10:31 am
र्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) ऑफ योगासना स्पोर्टस इंडिया के झारखंड चैप्टर द्वारा आगामी 7 अप्रैल को बिष्टुपुर मिलानी हॉल में एक दिवसीय ”झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप” का आयोजन किया जाएगा. इसके लिये संस्था द्वारा लगातार बैठक कर इसकी तैयारी की समीक्षा की जा रही है. इसमें भाग लेने के लिये राज्यभर के स्कूल-कॉलेज व विभिन्न संस्थाओं से संपर्क साधा जा रहा है. संस्था को लोगों से बेहतर रिस्पांस भी मिल रहा है.वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) ऑफ योगासना स्पोर्टस इंडिया के अध्यक्ष सह सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक योगगुरु अंशु सरकार ने बताया कि दिनभर चलने वाले प्रतियोगिता में कई इवेंट आयोजित किये जाएंगे. सभी प्रतियोगिताएं अलग-अलग आयु वर्ग की श्रेणी (कुल 12) में होंगे. सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है. प्रतियोगिता में सब जूनियर (सभी मे बॉयज एंड गर्ल्स) ग्रुप ए (5 से 9 वर्ष) और बी (10 से 14 वर्ष), जूनियर ग्रुप (15 से 18 वर्ष), सीनियर (सभी मे पुरुष व महिला) ग्रुप ए (19 से 22 वर्ष), बी (23 से 26 वर्ष) और सी (27 से 30 वर्ष), सुपर सीनियर ग्रुप (31 से 40 वर्ष पुरुष व महिला), मास्टर्स (सभी मे पुरुष व महिला) ग्रुप ए (41 से 50 वर्ष), बी (51 से 60 वर्ष) और सी (60 वर्ष से अधिक), मॉम्स कैटेगरी (सिर्फ महिला-ओपन ग्रुप) तथा स्टार कैटेगरी (सिर्फ दिव्यांग-ओपन ग्रुप) शामिल है.अंशु सरकार ने बताया कि चूंकि प्रतियोगिता में राज्य के अलग-अलग जिलों से प्रतिभागी शामिल होंगे. इसका शुभारंभ पूर्वान्ह 8 बजे होगा तथा शाम 6 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह शुरु होगा. उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डब्ल्यूएफएफ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम भादुरिया उपस्थित होंगे. अन्य अतिथियों में जैपआईटी (झारखंड सरकार) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राज कुमार गुप्ता तथा टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (शेयर्ड सर्विस) प्रोबाल घोष शामिल होंगे. वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अन्य अतिथियों में समय कंस्ट्रक्शन ग्रुप के निदेशक राजेश सिंह तथा संस्था डबल्यूएफएफ की रीतु रावत आदि शिरकत करेंगी.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories