Sports


एशिया कप 2025 का छठा मैच आज भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Sep 2025, 11:34 am
एशिया कप 2025 का छठा मैच आज भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। 16वें ओवर में ही भारत ने पाकिस्तान के 128 रनों के लक्ष्य को चेज कर लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ भारत को जीत दिलाई. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 128 रनों का टारगेट रखा था. कुलदीप यादव को 3 सफलता मिली थी. जबकि बुमराह और अक्षर को 2-2 विकेट मिले थे। टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया शुरू से ही आक्रामक मोड में थी. अभिषेक शर्मा के बाद तिलक ने अच्छी पारी खेली. लेकिन एक छोर पर कप्तान सूर्या टिके रहे और उन्होंने नाबाद 47 रनों की पारी खेली और भारत को जीत दिला दी.

पटना: प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया दौरे से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि कल ही रात में हमने औचक निरीक्षण में जो मेडिकल कॉलेज पूर्णिया का था, उसकी स्थिति को आप लोगों के सामने रखा। कहीं कोई विकास का क

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Sep 2025, 11:32 am
पटना: प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया दौरे से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि कल ही रात में हमने औचक निरीक्षण में जो मेडिकल कॉलेज पूर्णिया का था, उसकी स्थिति को आप लोगों के सामने रखा। कहीं कोई विकास का काम नहीं हो रहा है, मुद्दे पर प्रधानमंत्री बात नहीं कर रहे हैं, घुसपैठियों पर बात करेंगे। लोगों की तरक्की बिहार की तरक्की और गरीब के बारे में बात नहीं करेंगे पढ़ाई दवाई सिंचाई के बारे में बात नहीं करेंगे, हम तो उम्मीद करते हैं प्रधानमंत्री पूर्णिया आ रहे हैं, आकर मेडिकल कॉलेज भी जाएंगे। साथ में हमारे चाचा को लेकर भी जाएंगे, ताकि स्थिति जान जाएंगे। हालांकि पीएम आ रहे है तो वो विकास को छोड़कर सिर्फ जुमलों की बात करेंगे।          

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है.

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Sep 2025, 10:00 am
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. पहले मैच में डकवर्थ लुईस नियम की वजह से मेजबान इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने रिकॉर्ड जीत दर्ज करके सबको हैरान कर दिया. शनिवार, 13 सितंबर को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 2 विकेट पर ही 304 रन बना दिए. जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 16.1 ओवर में 158 रन पर ही ढेर हो गई.जिसकी वजह से इंग्लैंड ने 146 रन से रिकॉर्ड जीत दर्ज की. ये टी20आई में रनों के लिहाज से उनकी अब तक का सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 137 रनों की जीत उनकी सबसे बड़ी जीत थी. इसके अलावा यह रनों के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार भी है, जो 2024 में जोहान्सबर्ग में भारत के खिलाफ 135 रनों की हार को पीछे छोड़ देगी.हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 300 रनों का आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की तीसरी और किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बन गई.

एशिया कप 2025 का चौथा मैच ग्रुप ए से पाकिस्तान और ओमान के बीच होने वाला है. ये मैच आज रात 8 बजे से दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे जबकि ओमान की कप्तानी जतिंदर सिंह करेंगे. तो आइस इस मैच

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Sep 2025, 10:49 am
एशिया कप 2025 का चौथा मैच ग्रुप ए से पाकिस्तान और ओमान के बीच होने वाला है. ये मैच आज रात 8 बजे से दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे जबकि ओमान की कप्तानी जतिंदर सिंह करेंगे. तो आइस इस मैच में पहले हम पिच रिपोर्ट और वेदर रिपोर्ट के साथ-साथ आपको दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं. पाकिस्तान की बात करें तो उसने अपने पिछले 5 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. उसे सभी पांच मैचों में से 4 में जीत मिली है, जबकि 1 मैच में उसे हार नसीब हुई है. वहीं ओमान की बात करें तो उसने अपने पिछले सभी 5 मैच हारे हैं. ऐसे में पाकिस्तान के सामने ओमान काफी कमजोर नजर आ रही है. इस मैच में जीत के लिए फेवरेट पाकिस्तान है पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज (11 मैचों में 20 विकेट) इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पूर्ण सदस्य देशों के गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. ऐसे में दुबई की पिच पर उनके ऊपर सभी की नजर रहने वाली हैं.

पार्टनर ने सबके सामने आकर दिया 'लाल गुलाब' :

News Pratyaksh | Updated : Thu 11th Sep 2025, 07:51 am
  भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. पंजाब से आने वाले दोनों खिलाड़ियों को पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मेंटर किया है. दोनों ने मैदान पर और मैदान के बाहर अपनी दोस्ती से सभी को मनोरंजन किया है. इस वक्त एशिया कप में ये जोड़ी भारत के लिए ओपनिंग करने की तैयारी कर रही है. सोमवार (8 सितंबर) को शुभमन गिल के 26वें जन्मदिन का जश्न कुछ खास था. उनको बचपन के दोस्त अभिषेक ने लाल गुलाब दिया और इसके बाद गिल का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया.इंस्टाग्राम स्टोरी में शुभमन गिल को अभिषेक लाल गुलाब देते हुए नजर आ रहे हैं. जब गुलाब बर्थ डे ब्वॉय को दिया गया तो वो शर्मा गए और अपना चेहरा छुपा लिया. उनका ये रिएक्शन इतना गजब था कि इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अभिषेक से लाल गुलाब पाकर गिल किसी लड़की की तरह से शर्माए और मुस्कान के साथ अपना चेहरा छुपा लिया. अब इसे फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं.

भारत ने एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत की है. सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हरा दिया.

News Pratyaksh | Updated : Thu 11th Sep 2025, 07:50 am
भारत ने एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत की है. सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हरा दिया. महज 27 गेंदों पर भारत ने मुकाबले को एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया. टी20 की मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को इस जीत से दो अंक मिले. भारत ने इसके साथ अंक तालिका में शानदार तरीके से एंट्री कर ली. टीम इंडिया ने टॉप पर रहते हुए प्वॉइंट टेबल में अपना खाता खोला. भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी बात ये है कि उसका नेट रनरेट बहुत हाई हो गया.इस मामले में शायद ही कोई टीम उसे पछाड़ पाए. टीम इंडिया अपने दूसरे लीग. भारत 2 अंकों के साथ ग्रुप ए में प्वॉइंट टेबल में पहले नंबर पर है. उसका नेटरन रेट +10.483 है. वही पहले मैच में भारत से हारने वाली यूएई टीम का नेटरन रेट -10.483 है. यह टीम सबसे निचले स्थान पर पहुंच गई है. एशिया कप का दूसरा मैच भारत और यूएई के बीच दुबई में खेला गया. यह मुकाबला बेमेल था. भारत ने यूएई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव और शिवम दुबे ने यूएई के बल्लेबाजों की एक न चलने दी. दोनों ने मिलकर सात विकेट चटका डाले.भारत ने यूएई को 57 के स्कोर पर ढेर कर दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने युवा ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की शानदार पारियों के दम पर मुकाबले को 27 गेंद में ही जीत लिया.