इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. पहले मैच में डकवर्थ लुईस नियम की वजह से मेजबान इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने रिकॉर्ड जीत दर्ज करके सबको हैरान कर दिया. शनिवार, 13 सितंबर को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 2 विकेट पर ही 304 रन बना दिए. जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 16.1 ओवर में 158 रन पर ही ढेर हो गई.जिसकी वजह से इंग्लैंड ने 146 रन से रिकॉर्ड जीत दर्ज की. ये टी20आई में रनों के लिहाज से उनकी अब तक का सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 137 रनों की जीत उनकी सबसे बड़ी जीत थी. इसके अलावा यह रनों के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार भी है, जो 2024 में जोहान्सबर्ग में भारत के खिलाफ 135 रनों की हार को पीछे छोड़ देगी.हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 300 रनों का आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की तीसरी और किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बन गई.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm