News Pratyaksh


एशिया कप 2025 का चौथा मैच ग्रुप ए से पाकिस्तान और ओमान के बीच होने वाला है. ये मैच आज रात 8 बजे से दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे जबकि ओमान की कप्तानी जतिंदर सिंह करेंगे. तो आइस इस मैच

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Sep 2025, 10:49 am
एशिया कप 2025 का चौथा मैच ग्रुप ए से पाकिस्तान और ओमान के बीच होने वाला है. ये मैच आज रात 8 बजे से दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे जबकि ओमान की कप्तानी जतिंदर सिंह करेंगे. तो आइस इस मैच में पहले हम पिच रिपोर्ट और वेदर रिपोर्ट के साथ-साथ आपको दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.
पाकिस्तान की बात करें तो उसने अपने पिछले 5 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. उसे सभी पांच मैचों में से 4 में जीत मिली है, जबकि 1 मैच में उसे हार नसीब हुई है. वहीं ओमान की बात करें तो उसने अपने पिछले सभी 5 मैच हारे हैं. ऐसे में पाकिस्तान के सामने ओमान काफी कमजोर नजर आ रही है. इस मैच में जीत के लिए फेवरेट पाकिस्तान है
पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज (11 मैचों में 20 विकेट) इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पूर्ण सदस्य देशों के गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. ऐसे में दुबई की पिच पर उनके ऊपर सभी की नजर रहने वाली हैं.