Sports


भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद अब पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है

News Pratyaksh | Updated : Tue 09th Dec 2025, 12:11 pm
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद अब पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है. पहला मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच रात में 7 बजे से शुरू होगा. जिसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉस्टार पर होगी.टेस्ट सीरीज 2-0 से हारने और वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टम टी20 सीरीज को भी जीतना चाहेगी. क्योंकि ये सीरीज अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी भी है.बाराबती स्टेडियम में पहली बार लाल मिट्टी की पिच पर मैच खेला जाएगा. पिच के बारे में कहा जा रहा है कि यहां पर पर थोड़ी घास, उछाल और तेज गति से गेंद बैट पर आएगी. जिससे एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. भारत इस मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पिछले दोनों टी20 हार चुका है और उस रिकॉर्ड को बदलना चाहेगा. पहली पारी का अनुमानित स्कोर 160–180 के बीच रहने की उम्मीद है.इस फॉर्मेट में भारतीय टीम को हराना आसान नहीं होगा. भारत ने गंभीर नेतृत्व में 22 टी20आई में से 20 जीते हैं, जीत का प्रतिशत 90.90 है, और श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीती हैं. जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद से भारत सिर्फ चार हारा है, लेकिन एक भी सीरीज नहीं हारा है.

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर फाइनेंस के पद पर कार्यरत सिपन कुमार गर्ग को THDC इंडिया लिमिटेड के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. बुधवार को सिपन कुमार गर्ग सीएमडी का एडिशनल चार्ज लिया है. वर्तमान में, गर्ग टीएचडीसी इंडिया लिम

News Pratyaksh | Updated : Thu 27th Nov 2025, 11:17 am
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर फाइनेंस के पद पर कार्यरत सिपन कुमार गर्ग को THDC इंडिया लिमिटेड के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. बुधवार को सिपन कुमार गर्ग सीएमडी का एडिशनल चार्ज लिया है. वर्तमान में, गर्ग टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं. गर्ग कॉमर्स और विधि में ग्रेजुएट हैं. उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया के सदस्य हैं. वे कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में रैंक होल्डर भी हैं.बीते 14 नवंबर की शाम टीडीसी इंडिया लिमिटेड के पूर्व चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर आर बिश्नोई का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था. इसके बाद टीएचडीसी के सीएमडी पद रिक्त हो गया था. बिश्नोई लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 14 नवंबर को उनकी मौत के बाद अब सिपन कुमार गर्ग की टीएचडीसी चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति की गई है.THDC इंडिया लिमिटेड के सीएमडी पर अतिरिक्त प्रभार के रूप में तैनात किए गए सिपन कुमार गर्ग को विद्युत क्षेत्र में वित्त, लेखा, कराधान और वाणिज्यिक कार्यों में 24 वर्ष से अधिक का अनुभव है. टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में अपनी नियुक्ति से पूर्व, गर्ग ने एनटीपीसी लिमिटेड की सहायक कंपनियों अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में बतौर मुख्य वित्त अधिकारी के रूप में कार्य किया है. वे एनटीपीसी के कॉर्पोरेट लेखा समूह और कोलडैम हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में भी प्रमुख भूमिका में रह चुके हैं.है. बुधवार को सिपन कुमार गर्ग सीएमडी का एडिशनल चार्ज लिया है. वर्तमान में, गर्ग टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं. गर्ग कॉमर्स और विधि में ग्रेजुएट हैं. उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया के सदस्य हैं. वे कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में रैंक होल्डर भी हैं.बीते 14 नवंबर की शाम टीडीसी इंडिया लिमिटेड के पूर्व चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर आर बिश्नोई का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था. इसके बाद टीएचडीसी के सीएमडी पद रिक्त हो गया था. बिश्नोई लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 14 नवंबर को उनकी मौत के बाद अब सिपन कुमार गर्ग की टीएचडीसी चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति की गई है.THDC इंडिया लिमिटेड के सीएमडी पर अतिरिक्त प्रभार के रूप में तैनात किए गए सिपन कुमार गर्ग को विद्युत क्षेत्र में वित्त, लेखा, कराधान और वाणिज्यिक कार्यों में 24 वर्ष से अधिक का अनुभव है. टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में अपनी नियुक्ति से पूर्व, गर्ग ने एनटीपीसी लिमिटेड की सहायक कंपनियों अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में बतौर मुख्य वित्त अधिकारी के रूप में कार्य किया है. वे एनटीपीसी के कॉर्पोरेट लेखा समूह और कोलडैम हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में भी प्रमुख भूमिका में रह चुके हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान बीते मंगलवार हो चुका है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 26th Nov 2025, 11:16 am
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान बीते मंगलवार हो चुका है. इस शेड्यूल के अनुसार आगामी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस ऐलान के बाद ही वर्ल्ड कप में राजनीति की एंट्री होती हुई नजर आ रही है.आदित्य ठाकरे ने अपनी पोस्ट में कहा, 'अहमदाबाद पहले ही वर्ल्ड कप फाइनल होस्ट कर चुका है और ICC को दूसरे पारंपरिक क्रिकेट वेन्यू पर भी विचार करना चाहिए. मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए सबसे सही वेन्यू है'. उन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल की भी याद दिलाई और कहा, 'वानखेड़े स्टेडियम ने दुनिया के सबसे यादगार क्रिकेट फाइनल में से एक होस्ट किया था'.उन्होंने यह भी कहा कि ईडन गार्डन्स (कोलकाता), एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई) और आईएस बिंद्रा स्टेडियम (मोहाली) जैसे मशहूर मैदान भी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल होस्ट करने में पूरी तरह काबिल हैं. ठाकरे ने आरोप लगाया कि अचानक बढ़ती पार्टीबाजी की वजह से पारंपरिक क्रिकेट शहरों के साथ नाइंसाफी हो रही है.टी20 वर्ल्ड कप 2026 अगले साल 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका में आठ जगहों पर कुल 55 मैच खेले जाएंगे. भारत में दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई और मुंबई को मैचों की मेजबानी सौंपी गई है, जबकि श्रीलंका में कोलंबो, कैंडी और एक दूसरी जगह चुनी गई है. इटली भी पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा. चार ग्रुप से आठ टीमें सुपर आठ में एंट्री करेंगी, सेमीफाइनल कोलकाता/कोलंबो और मुंबई में खेले जाएंगे. फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा.दरअसल, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता आदित्य ठाकरे ने आने वाले T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि, हर बड़ा फाइनल अहमदाबाद में क्यों हो रहा है.

आगमी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान किस तारीख को और कहां पर एक दूसरे से भिड़ने वाले :

News Pratyaksh | Updated : Tue 25th Nov 2025, 12:15 pm
आगमी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान किस तारीख को और कहां पर एक दूसरे से भिड़ने वाले : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को देखने के लिए दुनिया भर के सभी फैंस उत्सुक रहते हैं. इन दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच क्रिकेट जब खेला जाता है तो लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन तेज हो जाती है. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के बीच जब-जब कोई मुकाबला खेला जाता है कोई न कोई बवाल खड़ा हो जाता है. अब एक बार फिर ये दोनों टीमों भिड़ने वाली हैं. तो आज हम आपको बताने वाले हैं भारत और पाकिस्तान के बीच अगला मैच कब और कहां होने वाला है.दरअसल, भारत और पाकिस्तान अगले साल 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच में में एक-दूसरे से भिड़ने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों टीमें लीग स्टेज में एक दूसरे के साथ मैच खेलती हुई नजर आईं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक शेड्यूल आने से पहले ही पाकिस्तान और भारत की मैच की तारीख सामने आ गई है, जो की 15 फरवरी है. आपको बता दें कि, आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) आज यानी मंगलवार को मुंबई में शाम 6:30 बजे करने वाली है. इस दौरान आईसीसी के चेयरमैन जय शाह भी मौजूद होंगे. आज वर्ल्ड कप के शेड्यूल से पूरी तरह पर्दा उठ जाएगा.रिपोर्ट्स के मुताबिक सामने आए शेड्यूल के अनुसार, भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में यूएसए के खिलाफ करेगा, जो टूर्नामेंट का पहला दिन है, जिसके बाद टीम इंडिया 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए दिल्ली जाएगा. उनका आखिरी ग्रुप गेम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ होगा.इस साल के एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन बड़े मैच जीते थे, जिसमें मैदान के अंदर और बाहर भी काफी विवाद हुआ था. अब आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर होगी. भारत टूर्नामेंट का अपना तीसरा मैच पाकिस्तान के साथ खेलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान को यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ ग्रुप में रखा गया है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान रविवार 23 नवंबर को किया गया.

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Nov 2025, 11:30 am
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान रविवार 23 नवंबर को किया गया. टीम लिस्ट सामने आने के बाद फैंस को अपने चहेते हार्दिक पंड्या का नाम नहीं दिखा तो सब सोच में पड़ गए. ज्यादातर लोग इस बात से वाकिफ नहीं है कि भारत के स्टार ऑलराउंडर एशिया कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल होने के बाद से क्रिकेट से बाहर हैं.एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे. बड़ौदा के इस क्रिकेटर ने सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ क्वाड्रिसेप्स चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ भारत के रोमांचक फाइनल में भी हिस्सा नहीं लिया. हार्दिक को इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 (SMAT) में घरेलू क्रिकेट में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. पहले खबरें आई थीं कि वह भारत की टी20 टीम में शामिल हो सकते हैं. भारत 9 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा.सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए हार्दिक पांड्या को बड़ौदा की टीम में शामिल किया गया है. यह टी20 घरेलू टूर्नामेंट 26 नवंबर से शुरू होगा और बड़ौदा अपने पहले मैच में बंगाल का सामना करेगा. हार्दिक का आखिरी घरेलू मैच 2024 में इसी टूर्नामेंट में था, जहां उन्होंने अपने भाई क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में खेला था. हार्दिक पांड्या के अलावा भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्क लोड मैनेजमेंट की वजह से तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया गया है.

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही है. अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारत खेल के तीसरे दिन अपनी पहली पारी

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Nov 2025, 11:24 am
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही है. अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारत खेल के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में मुश्किल में नजर आ रहा है. सिर्फ 122 रन पर भारत ने अपने सात विकेट गंवा दिए हैं. विकेटों के पतझड़ और साउथ अफ्रीका के 489 रन के जवाब में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह बिखर गया. 122 रन पर सातवां विकेट गिर चुका है. टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए 162 रन बनाने हैं. क्रीज पर वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव मौजूद हैं.अंदर की ओर आती मार्को यानसेन की तेज शॉर्ट बॉल को छोड़ने के चक्कर में रवींद्र जडेजा विकेटकीपर के हाथों लपक लिए गए. ये 122 रन पर भारत का गिरा सातवां विकेट था और यानसेन का चौथा शिकार. भारत अब भी साउथ अफ्रीका की पहली पारी के स्कोर से 367 रन पीछे है.