News Pratyaksh


भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही है. अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारत खेल के तीसरे दिन अपनी पहली पारी

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Nov 2025, 11:24 am
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही है. अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारत खेल के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में मुश्किल में नजर आ रहा है. सिर्फ 122 रन पर भारत ने अपने सात विकेट गंवा दिए हैं.
विकेटों के पतझड़ और साउथ अफ्रीका के 489 रन के जवाब में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह बिखर गया. 122 रन पर सातवां विकेट गिर चुका है. टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए 162 रन बनाने हैं. क्रीज पर वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव मौजूद हैं.अंदर की ओर आती मार्को यानसेन की तेज शॉर्ट बॉल को छोड़ने के चक्कर में रवींद्र जडेजा विकेटकीपर के हाथों लपक लिए गए. ये 122 रन पर भारत का गिरा सातवां विकेट था और यानसेन का चौथा शिकार. भारत अब भी साउथ अफ्रीका की पहली पारी के स्कोर से 367 रन पीछे है.