वर्ल्ड में टेनिस खिलाड़ियों को उस समय बड़ा झटका लगा जब टेनिस के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर्स एसोसिएशन (PTPA) को छोड़ने का ऐलान कर दिया. हैरानी की बात ये है कि उन्होंने ही इस यूनियन की कनाडाई टेनिस खिलाड़ी वासेक पोस्पिसिल के साथ मिलकर 2019/2020 में स्थापना की थी.जोकोविच ने PTPA की स्थापना इसलिए की थी ताकि खिलाड़ियों को खेल के संचालन में एक मजबूत, स्वतंत्र आवाज मिल सके. लेकिन 6 साल बाद उन्होंने इस यूनियन से यह कहते हुए खुद को अलग कर लिया कि अब इस एसोसिएशन में पारदर्शिता नहीं रही, जो कि मेरे मूल्यों को नहीं दर्शाता है.सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच इसकी जानकारी सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर दी, जहां उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, 'गहन विचार-विमर्श के बाद, मैंने प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर्स एसोसिएशन से पूरी तरह से दूरी बनाने का फैसला किया है. यह फैसला पारदर्शिता, शासन और जिस तरह से मेरी आवाज और छवि को पेश किया गया है, उससे जुड़ी लगातार चिंताओं के बाद लिया गया है.'उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे उस विजन पर गर्व है जो मैंने और वासेक ने PTPA की स्थापना करते समय साझा किया था, जिससे खिलाड़ियों को एक मजबूत, स्वतंत्र आवाज मिली, लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि मेरे मूल्य और सोच अब संगठन की मौजूदा दिशा से मेल नहीं खाते हैं.'जोकोविच ने ये भी कहा, 'मैं अब अपने टेनिस, अपने परिवार और खेल में ऐसे तरीकों से योगदान देने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखूंगा जो मेरे सिद्धांतों और ईमानदारी को दर्शाते हैं. मैं खिलाड़ियों और इसमें शामिल लोगों को उनके आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन मेरे लिए, यह अध्याय अब बंद हो गया है.'
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm