Sports


भारत और श्रीलंका में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 02nd Mar 2026, 11:59 am
भारत और श्रीलंका में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस सुपर 8 मुकाबले के हीरो टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन बने. अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्य कुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के सस्ते में निपट जाने के दौरान भी संजू ने पिच पर अपनी पकड़ बनाई रखी और 50 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेल टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया.अब चारों ओर संजू सैमसन की जमकर तारीफ हो रही है. क्योंकि अगर संजू क्रीज पर आखिर तक नहीं टिकते तो शायद भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल था. अब बॉलीवुड स्टार्स संजू सैमसन की इस ऐतिहासिक पारी पर सलाम ठोक उनकी तारीफ कर रहे हैं.अजय देवगन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, जब बात बड़ी होती है, तो बॉयज शानदार गेम खेलते हैं, और संजू सैमसन ने क्या खेला है, वाकई में रोंगटे खड़े कर देने वाला मैच था. हम अब सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं.          

अफगानिस्तान ने सोमवार, 19 जनवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों के पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 38 रनों से हरा दिया है. दोनों टीमें इस सीरीज को 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर देख रहे ह

News Pratyaksh | Updated : Tue 20th Jan 2026, 12:29 pm
अफगानिस्तान ने सोमवार, 19 जनवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों के पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 38 रनों से हरा दिया है. दोनों टीमें इस सीरीज को 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर देख रहे हैं. इससे पहले अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को जमीनी हकीकत दिखा दी है.182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम अफगानिस्तान के स्पिनरों के सामने बिखर गई और एक समय उनका स्कोर 50/5 हो गया. आखिर में क्विंटन सैम्पसन (24 गेंदों में 30 रन) और मैथ्यू फोर्डे (21 गेंदों में 25 रन) ने छठे विकेट के लिए 34 गेंदों में 45 रन की साझेदारी करके शर्मनाक हार से टीम के बचाने में सफल रहे. स्पिन के लिए मददगार दुबई पिच पर, अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 20 में 181 रन बनाने में सफल रहे. जिसमें इब्राहिम जादरान के 56 गेंदों में नाबाद 87 रन और दरवेश रसूली के 59 गेंदों में 84 रनों की पारी शानदार रही.

विदर्भ ने रविवार, 18 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली :

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 11:59 am
विदर्भ ने रविवार, 18 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए डे-नाइट फाइनल में विदर्भ ने पहले अथर्व तायडे के शतकीय पारी की बदौलत 318 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर तेज गेंदबाज यश ठाकुर और नचिकेत भुते की शानदार गेंदबाजी की दम पर सौराष्ट्र को 48.5 ओवर में 279 रन पर ऑल आउट कर दिया.विदर्भ के 318 रनों में मुख्य रूप से सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे के 118 गेंदों में 128 रन और यश राठौड़ के 54 रन सबसे खास थे. वहीं सौराष्ट्र की तरफ से प्रेरक मांकड़ के शानदार 88 और निचले क्रम में चिराग जानी के 63 गेंदों में 64 रनों की पारी खास थी, लेकिन वो पारी मैच जीतने के लिए काफी नहीं थी.कड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र को शुरुआती झटके लगे, जब छठे ओवर में 30/2 के स्कोर पर कप्तान हरविक देसाई (20) और पिछले मैच के शतकवीर विश्वराज जडेजा (9) आउट हो गए. मांकड़ और सम्मर गज्जर ने स्कोर को 78 तक पहुंचाया, जिसके बाद गज्जर 25 रन बनाकर आउट हो गए, जिन्हें दर्शन नालकंडे ने कैच आउट किया. मांकड़ एक छोर पर टिके रहे, हालांकि सौराष्ट्र ने पारस्वराज राणा (7) का विकेट गंवा दिया.मांकड़ को चिराग जानी के रूप में एक अच्छा साथी मिला और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की. हर्ष दुबे ने विदर्भ के लिए सफलता दिलाई जब उन्होंने मांकड़ को एलबीडब्ल्यू आउट किया. जानी दूसरे छोर से लड़ते रहे और रुचिर अहिर (21) के साथ सातवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े. सौराष्ट्र के जाने-माने खिलाड़ी जैसे जयदेव उनादकट (6), धर्मेंद्रसिंह जडेजा (, और चेतन सकारिया (11) सस्ते में आउट हो गए क्योंकि वे बढ़ते रन रेट से जूझने की कोशिश कर रहे थे.

#newspratyaksh #cricket #viratkohli विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक जड़कर तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए : विराट कोहली पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो वनडे मैच में डक पर आउट होने के बाद शानदार वापसी की है, और तबसे वो लगातार र

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 11:30 am
#newspratyaksh #cricket #viratkohli विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक जड़कर तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए : विराट कोहली पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो वनडे मैच में डक पर आउट होने के बाद शानदार वापसी की है, और तबसे वो लगातार रन बना रहे हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में भी कोहली ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन भारत वो सीरीज 1-2 से हार गया. सीरीज में कोहली ने पहले मैच 93, 23 और 124 रनों की पारी खेली.

माथे पर चंदन का लेप, चेहरे पर याचना, सुबह 4 बजे उठकर महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए विराट कोहली :भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस वक्त अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं. पिछले कुछ सालों में उनकी चर्चा जितनी क्रिकेट की वजह से हुई है उससे कहीं

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 08:29 am
माथे पर चंदन का लेप, चेहरे पर याचना, सुबह 4 बजे उठकर महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए विराट कोहली :भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस वक्त अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं. पिछले कुछ सालों में उनकी चर्चा जितनी क्रिकेट की वजह से हुई है उससे कहीं ज्यादा भक्ति की तरफ मुड़ने के कारण होती रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मैच से पहले विराट कोहली ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए. उनके साथ कुलदीप यादव और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी मंदिर पहुंचे. वनडे सीरीज 1-1 से बराबर होने के बाद अब दोनों खिलाड़ी 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में खेलते नजर आएंगे.

टीम इंडिया का प्रदर्शन 2025 में शानदार रहा है और वो अपने इस प्रदर्शन को 2026 में भी जारी रखना चाहेंगे.

News Pratyaksh | Updated : Sat 10th Jan 2026, 11:27 am
#newspratyaksh #cricket #INDvsNZ टीम इंडिया का प्रदर्शन 2025 में शानदार रहा है और वो अपने इस प्रदर्शन को 2026 में भी जारी रखना चाहेंगे. भारतीय टीम साल 2026 की अपनी पहली व्हाइट बॉल सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर में खेलने के लिया तैयार है. पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी.टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं वो पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ दि सीरीज बने थे हालांकि भारत 2-1 से सीरीज हार गया था. इसके बाद रोहित ने घरेलू क्रिकेट विजय हजारे में भी शानदार बल्लेबाजी कि है. इसलिए ये कहा जा सकता हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित अपनी फॉर्म को जारी रख सकते हैं. अगर उनके बल्ले से इस सीरीज में भी रन निकले तो वो कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे.पहला वनडे मैच 11 जनवरी को वडोदरा में होगा, उसके बाद दूसरा और तीसरा वनडे मैच क्रमशः 14-18 जनवरी को राजकोट और इंदौर में खेले जाएंगे. इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, कप्तान शुभमन गिल, कुलदीप यादव और श्रेयस अय्यर के नाम सबसे आगे है. आइए जानते हैं कि वे रिकॉर्ड कौन से हैं?