News Pratyaksh


भारत और श्रीलंका में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 02nd Mar 2026, 11:59 am
भारत और श्रीलंका में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस सुपर 8 मुकाबले के हीरो टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन बने. अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्य कुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के सस्ते में निपट जाने के दौरान भी संजू ने पिच पर अपनी पकड़ बनाई रखी और 50 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेल टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया.अब चारों ओर संजू सैमसन की जमकर तारीफ हो रही है. क्योंकि अगर संजू क्रीज पर आखिर तक नहीं टिकते तो शायद भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल था. अब बॉलीवुड स्टार्स संजू सैमसन की इस ऐतिहासिक पारी पर सलाम ठोक उनकी तारीफ कर रहे हैं.अजय देवगन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, जब बात बड़ी होती है, तो बॉयज शानदार गेम खेलते हैं, और संजू सैमसन ने क्या खेला है, वाकई में रोंगटे खड़े कर देने वाला मैच था. हम अब सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं.