News Pratyaksh


अफगानिस्तान ने सोमवार, 19 जनवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों के पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 38 रनों से हरा दिया है. दोनों टीमें इस सीरीज को 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर देख रहे ह

News Pratyaksh | Updated : Tue 20th Jan 2026, 12:29 pm
अफगानिस्तान ने सोमवार, 19 जनवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों के पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 38 रनों से हरा दिया है. दोनों टीमें इस सीरीज को 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर देख रहे हैं. इससे पहले अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को जमीनी हकीकत दिखा दी है.182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम अफगानिस्तान के स्पिनरों के सामने बिखर गई और एक समय उनका स्कोर 50/5 हो गया. आखिर में क्विंटन सैम्पसन (24 गेंदों में 30 रन) और मैथ्यू फोर्डे (21 गेंदों में 25 रन) ने छठे विकेट के लिए 34 गेंदों में 45 रन की साझेदारी करके शर्मनाक हार से टीम के बचाने में सफल रहे.
स्पिन के लिए मददगार दुबई पिच पर, अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 20 में 181 रन बनाने में सफल रहे. जिसमें इब्राहिम जादरान के 56 गेंदों में नाबाद 87 रन और दरवेश रसूली के 59 गेंदों में 84 रनों की पारी शानदार रही.