News Pratyaksh


टीम इंडिया का प्रदर्शन 2025 में शानदार रहा है और वो अपने इस प्रदर्शन को 2026 में भी जारी रखना चाहेंगे.

News Pratyaksh | Updated : Sat 10th Jan 2026, 11:27 am
टीम इंडिया का प्रदर्शन 2025 में शानदार रहा है और वो अपने इस प्रदर्शन को 2026 में भी जारी रखना चाहेंगे. भारतीय टीम साल 2026 की अपनी पहली व्हाइट बॉल सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर में खेलने के लिया तैयार है. पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी.टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं वो पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ दि सीरीज बने थे हालांकि भारत 2-1 से सीरीज हार गया था. इसके बाद रोहित ने घरेलू क्रिकेट विजय हजारे में भी शानदार बल्लेबाजी कि है. इसलिए ये कहा जा सकता हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित अपनी फॉर्म को जारी रख सकते हैं. अगर उनके बल्ले से इस सीरीज में भी रन निकले तो वो कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे.पहला वनडे मैच 11 जनवरी को वडोदरा में होगा, उसके बाद दूसरा और तीसरा वनडे मैच क्रमशः 14-18 जनवरी को राजकोट और इंदौर में खेले जाएंगे. इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, कप्तान शुभमन गिल, कुलदीप यादव और श्रेयस अय्यर के नाम सबसे आगे है. आइए जानते हैं कि वे रिकॉर्ड कौन से हैं?