Sports


श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में मात दे दी है। पंजाब ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इससे पहले पंजाब ने गुजरात को हराया था। मुकाबले में पीबीकेएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:43 am
श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में मात दे दी है। पंजाब ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इससे पहले पंजाब ने गुजरात को हराया था। मुकाबले में पीबीकेएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।पंजाब ने 210 रनों के लक्ष्या का पीछा आसानी से किया और उन्होंने 5 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच में बेहतरीन पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। सीएसके के लिए सीजन की शुरूआत बेहद खराब रही है क्योंकि वे लगातार दो मैच हार गए हैं। 5 बार की विजेता टीम को पहले मैच में राजस्थान के खिलाफ शिकस्त मिली थी और अब पंजाब ने भी उन्हें मात दी है।चेन्नई के 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने शानदार शुरूआत की और सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। प्रियांश आर्या ने ताबड़तोड़ 11 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने भी 34 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रनों बनाए। कूपर कोनोली ने भी 22 गेंदों पर 36 रन बनाए।श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली और उन्होंने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। उन्होंने ये पारी ऐसे समय में खेली, जब उन्हें गुजरात के खिलाफ मुकाबले में कूपर कोनोली के शॉट पर चोट लगी थी। चेन्नई के लिए मैट हेनरी ने 2 विकेट हासिल किए लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 54 रन खर्चे। उनके अलावा अंशुल कंबोज को भी दो सफलता मिली। इस जीत के साथ पंजाब अब चेन्नई से हेड टू हेड के मामले में आगे निकल गई है। दोनों टीमों के बीच इससे पहले 32 मुकाबले खेले गए थे और दोनों ने 16-16 मैचों में जीत हासिल की थी। अब पंजाब के नाम 17 जीत दर्ज हो गई है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 206) के 7वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया. ये चेन्नई की इस सीजन लगातार दूसरी हार है, जबिक पंजाब की लगातार दूसरी जीत.चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:42 am
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 206) के 7वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया. ये चेन्नई की इस सीजन लगातार दूसरी हार है, जबिक पंजाब की लगातार दूसरी जीत.चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने 210 रनों के विशाल लक्ष्य को 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. पंजाब के टॉप ऑर्डर ने शानदार बल्लेबाजी की. जिसमें प्रियांश आर्या के 11 गेंद में 39, प्रभसिमरन सिंह के 34 गेंद में 43, पहले मैच हीरो कोपर कोनोली के 22 गेंद में 36 और कप्तान श्रेयस अय्यर के 29 गेंद में 50 रन सबसे खास थे.

बिहार की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी राजगीर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजन की साक्षी बन रही है. बुधवार से राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी सह खेल परिसर में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हो गया है

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 12:55 pm
बिहार की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी राजगीर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजन की साक्षी बन रही है. बुधवार से राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी सह खेल परिसर में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हो गया है. इस प्रतियोगिता में देशभर के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं.उद्घाटन समारोह के बाद पहला मुकाबला बिहार और छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. छत्तीसगढ़ ने 40वें मिनट में ओम कुमार यादव के गोल से 1-0 की बढ़त बनाई. बिहार ने कप्तान अभय शाह के दो पेनल्टी कॉर्नर गोल से स्कोर 2-2 कर दिया. मैच रोमांचक अंदाज में 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ. दूसरे मुकाबले में दिल्ली हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तेलंगाना को 7-1 से करारी शिकस्त दी. दिल्ली के आर्यन (2 गोल), रिहान, लव, सुशांत सहरावत (2 गोल) और आशीष ने गोल दागे. तेलंगाना की ओर से सूर्य ने एकमात्र गोल किया. इस जीत के साथ दिल्ली ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है.

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में बुधवार को रोमांचक मैच देखने को मिला। टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घर पर 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई। लुंगी नगिडी और टी नटराजन के 3-3 विकेट के बाद यूपी के सम

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 12:54 pm
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में बुधवार को रोमांचक मैच देखने को मिला। टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घर पर 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई। लुंगी नगिडी और टी नटराजन के 3-3 विकेट के बाद यूपी के समीर रिजवी (70*) के अर्धशतक की बदौलत दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके घर पर अप्रैल फूल बनाया और अदब से 6 विकेट से हराया।इसके बाद लगने लगा था कि 142 रन के टारगेट को दिल्‍ली कैपिटल्‍स आसानी से चेज कर लेगी। हालांकि, गेंदबाजों ने लखनऊ की वापसी करा दी और टीम ने सस्‍ते में 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच 76 गेंदों पर 119 रन की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स की जीत पर मुहर लगा दी। दिल्‍ली ने 18वें ओवर में जीत दर्ज कर 2 अंक प्राप्‍त किए।

दो टीमें, एक जैसी शुरुआत और एक जैसा हश्र। सनराइजर्स हैदराबाद सत्र के उद्घाटन मैच में गत बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 200 से अधिक रन बनाकर भी आसानी से हार गई। उसके ठीक अगले मैच में कोलकाता नाइट राडइर्स भी मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 200 र

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 11:25 am
दो टीमें, एक जैसी शुरुआत और एक जैसा हश्र। सनराइजर्स हैदराबाद सत्र के उद्घाटन मैच में गत बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 200 से अधिक रन बनाकर भी आसानी से हार गई। उसके ठीक अगले मैच में कोलकाता नाइट राडइर्स भी मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 200 रनों का आंकड़ा पार करके भी उसे लक्ष्य हासिल करने से रोक नहीं सकी।बेंगलुरु-मुंबई दोनों ने मात्र चार विकेट खोकर लक्ष्य को साध लिया। हैदराबाद-कोलकाता, दोनों के लिए हार के प्रमुख कारण रहे गेंदबाज। अब दोनों टीमें गुरुवार को ईडन गार्डेंस स्टेडियम में टूर्नामेंट में खाता खोलने के इरादे से उतरेंगी। कोलकाता और हैदराबाद के बीच अब तक 30 मैच हुए हैं, जिनमें कोलकाता ने 20 तो हैदराबाद ने 10 जीते हैं।पहले मैच में दोनों टीमों का 200 से अधिक स्कोर बनाना दर्शाता है कि उनकी बल्लेबाजी मजबूत है। पिछले कुछ सत्रों से आरंभिक जोड़ी की समस्या से जूझ रही केकेआर को कप्तान अजिंक्य रहाणे व एलेन फिन के रूप में अच्छा विकल्प मिला है। दोनों ने पहले मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दी।मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिए जाने व हर्षित राणा व मथिशा पथिराना के चोटिल होने से कोलकाता की तेज गेंदबाजी के कमजोर होने की जो बात कही जा रही थी, वह पहले मैच में सही साबित हुई है। न तो हालिया संपन्न टी-20 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले जिंबाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी चले और न ही वैभव अरोड़ा व कार्तिक त्यागी छाप छोड़ पाए।

मुख्य विवाह समारोह शनिवार को होगा

News Pratyaksh | Updated : Fri 13th Mar 2026, 12:44 pm
मुख्य विवाह समारोह शनिवार को होगा :टी20 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन उत्तराखंड की पहाड़ों की रानी मसूरी में शुरू हो चुके हैं. आज शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में हो रहीं हैं. शनिवार को कुलदीप यादव की शादी उनकी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से होगी. शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुलदीप यादव के साथी क्रिकेटरों का मसूरी में जमावड़ा लगने लगा है.आज शुक्रवार को सबसे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप, कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन अटेंड करने मसूरी पहुंचे. टी दिलीप को अक्सर आप बीसीसीआई द्वारा जारी किए जाने वाले वीडियो में बेस्ट फील्डर को मेडल देते देखते होंगे. सोशल मीडिया पर इंडियन ड्रेसिंग रूम के ये वीडियो बहुत पसंद किए जाते हैं. खासकर पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय ड्रेसिंग रूम के ऐसे वीडियो देखकर भौचक्के रह जाते हैं. बताया जा रहा है कि शादी समारोह में सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए आम लोगों के प्रवेश पर रोक रखी गई है. केवल आमंत्रित मेहमानों को ही कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जा रही है. समारोह में बॉलीवुड जगत की हस्तियों के साथ-साथ प्रदेश के कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है. मसूरी में हो रही इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी से यह समारोह शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.