Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में मात दे दी है। पंजाब ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इससे पहले पंजाब ने गुजरात को हराया था। मुकाबले में पीबीकेएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:43 am

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में मात दे दी है। पंजाब ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इससे पहले पंजाब ने गुजरात को हराया था। मुकाबले में पीबीकेएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।पंजाब ने 210 रनों के लक्ष्या का पीछा आसानी से किया और उन्होंने 5 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच में बेहतरीन पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। सीएसके के लिए सीजन की शुरूआत बेहद खराब रही है क्योंकि वे लगातार दो मैच हार गए हैं। 5 बार की विजेता टीम को पहले मैच में राजस्थान के खिलाफ शिकस्त मिली थी और अब पंजाब ने भी उन्हें मात दी है।चेन्नई के 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने शानदार शुरूआत की और सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। प्रियांश आर्या ने ताबड़तोड़ 11 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने भी 34 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रनों बनाए। कूपर कोनोली ने भी 22 गेंदों पर 36 रन बनाए।श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली और उन्होंने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। उन्होंने ये पारी ऐसे समय में खेली, जब उन्हें गुजरात के खिलाफ मुकाबले में कूपर कोनोली के शॉट पर चोट लगी थी। चेन्नई के लिए मैट हेनरी ने 2 विकेट हासिल किए लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 54 रन खर्चे। उनके अलावा अंशुल कंबोज को भी दो सफलता मिली। इस जीत के साथ पंजाब अब चेन्नई से हेड टू हेड के मामले में आगे निकल गई है। दोनों टीमों के बीच इससे पहले 32 मुकाबले खेले गए थे और दोनों ने 16-16 मैचों में जीत हासिल की थी। अब पंजाब के नाम 17 जीत दर्ज हो गई है।