News Pratyaksh


बिहार की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी राजगीर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजन की साक्षी बन रही है. बुधवार से राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी सह खेल परिसर में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हो गया है

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 12:55 pm
बिहार की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी राजगीर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजन की साक्षी बन रही है. बुधवार से राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी सह खेल परिसर में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हो गया है. इस प्रतियोगिता में देशभर के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं.उद्घाटन समारोह के बाद पहला मुकाबला बिहार और छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. छत्तीसगढ़ ने 40वें मिनट में ओम कुमार यादव के गोल से 1-0 की बढ़त बनाई. बिहार ने कप्तान अभय शाह के दो पेनल्टी कॉर्नर गोल से स्कोर 2-2 कर दिया. मैच रोमांचक अंदाज में 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ.
दूसरे मुकाबले में दिल्ली हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तेलंगाना को 7-1 से करारी शिकस्त दी. दिल्ली के आर्यन (2 गोल), रिहान, लव, सुशांत सहरावत (2 गोल) और आशीष ने गोल दागे. तेलंगाना की ओर से सूर्य ने एकमात्र गोल किया. इस जीत के साथ दिल्ली ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है.