लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को रोमांचक मैच देखने को मिला। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घर पर 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई। लुंगी नगिडी और टी नटराजन के 3-3 विकेट के बाद यूपी के समीर रिजवी (70*) के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके घर पर अप्रैल फूल बनाया और अदब से 6 विकेट से हराया।इसके बाद लगने लगा था कि 142 रन के टारगेट को दिल्ली कैपिटल्स आसानी से चेज कर लेगी। हालांकि, गेंदबाजों ने लखनऊ की वापसी करा दी और टीम ने सस्ते में 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच 76 गेंदों पर 119 रन की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप ने दिल्ली कैपिटल्स की जीत पर मुहर लगा दी। दिल्ली ने 18वें ओवर में जीत दर्ज कर 2 अंक प्राप्त किए।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm