Sports


गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को आईपीएल-2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को चार विकेट से हरा दिया। आरसीबी इस सीजन यूं तो दमदार फॉर्म में है, लेकिन गुजरात के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी फ्लॉप रही जिससे उसे हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन ग

News Pratyaksh | Updated : Fri 01st May 2026, 12:40 pm
गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को आईपीएल-2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को चार विकेट से हरा दिया। आरसीबी इस सीजन यूं तो दमदार फॉर्म में है, लेकिन गुजरात के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी फ्लॉप रही जिससे उसे हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख आरसीबी को ट्रोल कर दिया।आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी की थी। अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर ये टीम 19.2 ओवरों में महज 155 रनों पर ही ढेर हो गई थी। गुजरात ने ये टारगेट 15.5 ओवरों में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। गिल ने 18 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली।मैच के बाद गिल ने जेसन होल्डर के नाम से आरसीबी को ट्रोल कर दिया। जेसन होल्डर ने इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का कैच लपका था। इस कैच को लेकर काफी विवाद हुआ था। आरसीबी का मानना है कि होल्डर ने गेंद जमीन पर लगाई थी। रिप्ले में भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा था, लेकिन अंपायर ने नियमों को देखते हुए पाटीदार को आउट दे दिया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज (27 अप्रैल) मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगा. अंक तालिका में आरसीबी 7 मैच में 5 जीत और 2 हार के साथ दूस

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Apr 2026, 12:30 pm
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज (27 अप्रैल) मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगा. अंक तालिका में आरसीबी 7 मैच में 5 जीत और 2 हार के साथ दूसरे नंबर पर है, वहीं दिल्ली उतने ही मैच में 3 जीत और 4 हार के साथ सातवें स्थान पर है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मैच है, पहले मैच में दिल्ली ने RCB को उसी के घर में 6 विकेट से मात दी थी. जब 176 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने केएल राहुल के 57 और ट्रिस्टन स्टब्स के 60 रनों की बदौलत आसानी से 20वें ओवर में चेज कर लिया था. अब आरसीबी के पास दिल्ली से हिसाब बराबर करने का सुनहरा मौका है.

राजगीर में शुरू हुई 13वीं सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप (पुरुष) में हाई-स्कोरिंग ग्रुप स्टेज ने टूर्नामेंट का माहौल रोमांचक बना दिया : बिहार के राजगीर खेल अकादमी में 20 और 21 अप्रैल को 13वीं सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों का

News Pratyaksh | Updated : Tue 21st Apr 2026, 11:44 am
राजगीर में शुरू हुई 13वीं सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप (पुरुष) में हाई-स्कोरिंग ग्रुप स्टेज ने टूर्नामेंट का माहौल रोमांचक बना दिया : बिहार के राजगीर खेल अकादमी में 20 और 21 अप्रैल को 13वीं सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों का मुकाबला शुरू हुआ. जिसमें एक्शन और रोमांच से भरपूर ग्रुप स्टेज में हाई-स्कोरिंग मुकाबले हुए और सभी पूल में शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली.सभी पूल की टीमों ने अटैकिंग इरादे और शारीरिक कौशल का भरपूर प्रदर्शन किया. जिसमें कई एकतरफा नतीजों ने मुकाबले की तेज़ी को दिखाया क्योंकि टीमें नॉकआउट राउंड में क्वालिफिकेशन के लिए ज़ोर लगा रही थीं. शानदार परफॉर्मेंस में, महाराष्ट्र ने अंडमान और निकोबार पर 92-00 की जीत के साथ दिन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, जबकि ओडिशा (73-00), बिहार (72-00), और राजस्थान (70-00) ने भी जबरदस्त जीत हासिल की.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने PSL छोड़कर IPL में जाने वाले एक और विदेशी खिलाड़ी पर बैन लगा दिया है : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से PSL छोड़ने वाले एक और खिलाड़ी पर बैन लगा दिया है. इस बार ये एक्शन श्रीलंका के तेज गेंदबाज ऑलरा

News Pratyaksh | Updated : Tue 21st Apr 2026, 11:39 am
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने PSL छोड़कर IPL में जाने वाले एक और विदेशी खिलाड़ी पर बैन लगा दिया है : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से PSL छोड़ने वाले एक और खिलाड़ी पर बैन लगा दिया है. इस बार ये एक्शन श्रीलंका के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर दासुन शनाका के खिलाफ लिया गया है. उनपर पीसीबी ने एक साल का बैन लगाया है. जबकि इससे पहले ऐसे ही जुर्म के लिए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का बैन लगया गया. अब फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि दोनों खिलाड़ियों को अलग अलग सजा क्यों दी गई.

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आज (9 अप्रैल) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के अपने चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना करेगी. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में KKR के घरेलू मैदान पर खेला जाएगा.इस सीजन में KKR की शुरुआत काफी मुश्

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Apr 2026, 12:15 pm
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आज (9 अप्रैल) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के अपने चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना करेगी. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में KKR के घरेलू मैदान पर खेला जाएगा.इस सीजन में KKR की शुरुआत काफी मुश्किल रही है. वानखेड़े स्टेडियम में उन्हें मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, और घर लौटने पर उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 65 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी. पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे अब तक उनके खाते में सिर्फ एक ही पॉइंट आया है.इसके विपरीत, LSG ने अब तक सिर्फ दो मैच खेले हैं. उनके अभियान की शुरुआत घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुई थी, जहां 142 रनों के मामूली लक्ष्य का बचाव करते हुए, उन्होंने विपक्षी टीम को 26/4 के स्कोर पर रोककर मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी. हालांकि, समीर रिजवी की मैच जिताऊ पारी ने मैच का रुख दिल्ली के पक्ष में मोड़ दिया. LSG ने अपने अगले मैच में जोरदार वापसी करते हुए, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की. शांत और असरदार गेंदबाजी के दम पर उन्हें पांच विकेट से जीत मिली, जिससे इस मुकाबले में उतरने से पहले टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है.

कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मैच में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर वं

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:46 am
कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मैच में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर वंडर ब्वाय वैभव सूर्यवंशी के सामने उनकी कड़ी परीक्षा होगी।पंद्रह वर्षीय सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने दूसरे सत्र की शानदार शुरुआत की। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध केवल 15 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया था जिससे उसकी टीम ने 127 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर दिया था। सूर्यवंशी शनिवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में एक बार फिर से आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है जिसमें रबाडा, सिराज और प्रसिद्ध जैसे खतरनाक तेज गेंदबाज हैं।राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध अगर टाइटंस पहले बल्लेबाजी करता है तो उसे कम से कम 220 रन बनाने होंगे ताकि उनके गेंदबाजों को सूर्यवंशी पर हावी होने का मौका मिल सके। अगर वह लक्ष्य का पीछा करते हैं तो उन्हें विपक्षी टीम को 200 रन के अंदर रोकना होगा। पिछले दो सत्र में डेथ ओवरों में उनकी बल्लेबाजी कुछ खास प्रभावशाली नहीं रही। तेवतिया शुरुआत से ही आक्रामक नजर नहीं आए हैं। शाहरुख की अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के सामने तकनीकी दिक्कतें हैं और यह हैरानी की बात है कि आशीष नेहरा जैसे काबिल कोच ने उनका कोई अच्छा विकल्प नहीं ढूंढा है।