News Pratyaksh


इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज (27 अप्रैल) मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगा. अंक तालिका में आरसीबी 7 मैच में 5 जीत और 2 हार के साथ दूस

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Apr 2026, 12:30 pm
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज (27 अप्रैल) मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगा. अंक तालिका में आरसीबी 7 मैच में 5 जीत और 2 हार के साथ दूसरे नंबर पर है, वहीं दिल्ली उतने ही मैच में 3 जीत और 4 हार के साथ सातवें स्थान पर है.
इस सीजन दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मैच है, पहले मैच में दिल्ली ने RCB को उसी के घर में 6 विकेट से मात दी थी. जब 176 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने केएल राहुल के 57 और ट्रिस्टन स्टब्स के 60 रनों की बदौलत आसानी से 20वें ओवर में चेज कर लिया था. अब आरसीबी के पास दिल्ली से हिसाब बराबर करने का सुनहरा मौका है.