Jharkhand


हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र स्थित बहेरा मिडिल स्कूल में प्राचार्य पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और बैड टच का गंभीर आरोप लगा : हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र में बहेरा मिडिल स्कूल के प्राचार्य पर नाबालिग छात्रों से छेड़छाड़ और उनको 'बैड टच' करने का गंभ

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Apr 2026, 01:09 pm
हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र स्थित बहेरा मिडिल स्कूल में प्राचार्य पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और बैड टच का गंभीर आरोप लगा : हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र में बहेरा मिडिल स्कूल के प्राचार्य पर नाबालिग छात्रों से छेड़छाड़ और उनको 'बैड टच' करने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़ित छात्राओं ने पहले चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 में शिकायत की, जिसके बाद अब यह मामला बाल कल्याण समिति, हजारीबाग तक पहुंच चुका है. वही, चरही थाने में भी इस बारे में शिकायत की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना 11 अप्रैल की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन छात्राओं ने प्राचार्य महेंद्र प्रसाद राणा पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. छात्राओं ने बाल संरक्षण आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया तो आयोग की टीम चरही पुलिस के साथ स्कूल पहुंच गई. बुधवार को पीड़ित छात्राओं और कई कक्षाओं की अन्य छात्राओं को बाल कल्याण समिति के पास बयान और गवाही के लिए हजारीबाग ले जाया गया. जांच के बाद आयोग ने चरही थाना पुलिस को प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया.

झारखंड की जेलों को लेकर एक चौंकाने वाली हकीकत सामने आ रही

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Apr 2026, 01:06 pm
झारखंड की जेलों को लेकर एक चौंकाने वाली हकीकत सामने आ रही है, जो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। राज्य में कई कुख्यात अपराधी सलाखों के पीछे हैं, लेकिन हालात ऐसे हैं कि जेल के भीतर से ही गैंग ऑपरेट होने के आरोप लग रहे हैं। हाल ही में सामने आई एक तस्वीर ने इस दावे को और मजबूत कर दिया है कि जेलों के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल बदस्तूर जारी है।इधर, इस मुद्दे की गूंज झारखंड विधानसभा के बजट सत्र तक पहुंच थी। जहां जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने सदन में जेलों में मोबाइल नेटवर्क पर रोक लगाने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि पहले भी सरकार ने 4G और 5G नेटवर्क को ब्लॉक करने के लिए जैमर लगाने की बात कही थी और इस दिशा में प्रगति की जानकारी मांगी थी। जिस पर जवाब देते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि जल्द ही राज्य की जेलों में 4G नेटवर्क को रोकने के लिए जैमर लगाए जाएंगे, ताकि मोबाइल के दुरुपयोग पर लगाम लगाई जा सके। इस तस्वीर में दिख रहा शख्स आकाश रॉय उर्फ मोनू है, जो पहले कुख्यात अपराधी अमन साहू के गिरोह से जुड़ा हुआ था। अमन साहू के एनकाउंटर के बाद वह राहुल दुबे गैंग से जुड़कर गतिविधियों का संचालन कर रहा है। फिलहाल आकाश रॉय मधुपुर जेल में बंद है, जिसे एक सख्त और हाईटेक जेल माना जाता है। लेकिन इसी हाईटेक जेल से अकास रॉय बड़े ही आसानी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लगातार जानकारियां साझा करता रहता है। जो साफ तौर पर बताती है कि जेल के अंदर बड़े ही आसानी से अपराधी अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे है।

भारत का गिग वर्किंग सेक्टर अब एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. जॉब प्लेटफॉर्म 'फाउंडिट' की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, गिग इकोनॉमी अब केवल कम कौशल वाले और अधिक संख्या वाले कामों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह एक विशेषज्ञता और क्षमता आधारित इकोसिस्टम म

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Apr 2026, 12:42 pm
भारत का गिग वर्किंग सेक्टर अब एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. जॉब प्लेटफॉर्म 'फाउंडिट' की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, गिग इकोनॉमी अब केवल कम कौशल वाले और अधिक संख्या वाले कामों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह एक विशेषज्ञता और क्षमता आधारित इकोसिस्टम में बदल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनियों का ध्यान हाई-स्किल रिमोट भूमिकाओं और टियर-2 शहरों के टैलेंट की तरफ तेजी से बढ़ रहा है.रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि भारत में व्हाइट-कॉलर गिग नौकरियों की संख्या में अभूतपूर्व उछाल आया है. वित्त वर्ष 2025 (FY25) में यह संख्या 68 लाख थी, जो वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 82.3 लाख हो गई है. अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 तक यह आंकड़ा 1.02 करोड़ (10.2 मिलियन) को पार कर जाएगा. अब 'प्रोजेक्ट-बेस्ड हायरिंग' यानी किसी खास प्रोजेक्ट के लिए विशेषज्ञों को नियुक्त करना कंपनियों के लिए एक सामान्य मॉडल बन चुका है.

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक सड़क करीब 2 फीट नीचे तक धंस गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर कई जगहों पर दरारें भी साफ नजर आ रही हैं, जिससे ब

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Apr 2026, 12:41 pm
धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक सड़क करीब 2 फीट नीचे तक धंस गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर कई जगहों पर दरारें भी साफ नजर आ रही हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है. सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी. पुलिस लगातार राहगीरों और वाहन चालकों को सतर्क कर रही है ताकि कोई अनहोनी न हो. फिलहाल बोकारो की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है.

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अभी हाल ही में एक मेडिकल ग्रेजुएट हिंदू लड़की को तीन मुस्लिम युवक की तरफ से बर्थडे पार्टी के नाम पर बुलाया गया और उसे नशीला पदार्थ खिलाया गया, फिर उसके साथ रेप किया गया

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Apr 2026, 12:41 pm
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अभी हाल ही में एक मेडिकल ग्रेजुएट हिंदू लड़की को तीन मुस्लिम युवक की तरफ से बर्थडे पार्टी के नाम पर बुलाया गया और उसे नशीला पदार्थ खिलाया गया, फिर उसके साथ रेप किया गया. इसमें एक आरोपी दानिश की गिरफ्तारी हुई है. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने कहा कि आज मैंने पीड़ित से मुलाकात की, रांची एसएसपी से भी बात हुई. पूरे मामले पर कुछ सवाल है और कुछ मांग है.बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने कहा कि पीड़िता मेडिकल ग्रेजुएट है, घटना के बाद दो दिन थाने इस चिंता और डर में नहीं गई कि उसे न्याय मिलेगा या नहीं. उसे थाने जाने से भी डर लग रहा था कि एफआईआर दर्ज होगा या नहीं.उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बाकी दो की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जो नशीला पिज्जा पीड़ित को खिलाया गया, वो अन्य लोगों ने नहीं खाया था, अन्य दोनों मुस्लिम लड़के पर भी रेप का मामला दर्ज हो. पीड़िता लगातार परेशान है, रेप के बाद भी आरोपी ने पीड़िता का जीना हराम के दिया है, पीड़िता पर कई तरह की धमकी दिया का रहा है. दानिश के पिता असलम की तरफ से दबाव बनाया गया है.