Jharkhand


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 'विकसित कर्नाटक और विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, फिटनेस और सेवा समेत 9 सामूहिक संकल्प लेने की अपील की. अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए मोदी ने कहा कि उनका पहला आग्रह ज

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Apr 2026, 12:40 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 'विकसित कर्नाटक और विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, फिटनेस और सेवा समेत 9 सामूहिक संकल्प लेने की अपील की. अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए मोदी ने कहा कि उनका पहला आग्रह जल संरक्षण और बेहतर जल प्रबंधन को लेकर है. इसके बाद उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता, 'वोकल फॉर लोकल' के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करने, रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती अपनाने, मोटे अनाज के साथ स्वस्थ भोजन करने और तेल के कम उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की. मोदी ने लोगों से योग और फिटनेस को अपनाने तथा सेवा भाव को बढ़ाने का भी आग्रह किया. उन्होंने मांड्या स्थित आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "यदि हम इन 9 संकल्पों पर ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें, तो हम तेजी से विकसित कर्नाटक और विकसित भारत की दिशा में प्रगति कर सकते हैं.यह मंदिर पूज्य संत श्री बालगंगाधरनाथ महास्वामी की स्मृति में समर्पित एक स्मारक है, जो मठ के 71वें पीठाधीश्वर थे और प्रमुख वोक्कालिगा समुदाय द्वारा अत्यंत श्रद्धा से पूजे जाते हैं. मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एच डी देवेगौड़ा के साथ मिलकर ‘सौंदर्य लहरी और शिव महिम्न स्तोत्रम’ नामक पुस्तक का भी विमोचन किया.

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 12 अप्रैल को होनी है. परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर शुक्रवार देर रात जिलेभर में व्यापक

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Apr 2026, 11:39 am
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 12 अप्रैल को होनी है. परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर शुक्रवार देर रात जिलेभर में व्यापक औचक जांच अभियान चलाया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की गंभीरता साफ झलकी.इस विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्थित होटलों, लॉज, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट और धर्मशालाओं में एक साथ छापेमारी की और वहां ठहरे लोगों की पहचान का सत्यापन किया गया. उनके ठहरने के कारणों की जानकारी ली गई. साथ ही कमरों की सघन तलाशी ली गई और होटल संचालकों द्वारा रखे गए विजिटर रजिस्टर, पहचान पत्र व अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की गई. जिन जगहों पर रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली, वहां संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई.पुलिस ने खास तौर पर इस बात पर फोकस किया कि कोई संदिग्ध व्यक्ति परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने के इरादे से जिले में न ठहरा हो. इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और जरूरत पड़ने पर उनके दस्तावेजों की बारीकी से जांच भी की गई.

लद्दाख के कारगिल युद्ध के हीरो कर्नल सोनम वांगचुक का शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 61 साल के थे. इंडियन आर्मी के एक सम्मानित ऑफिसर और लद्दाख के सबसे सम्मानित ऑफिसर में से एक, कर्नल वांगचुक को ऑपरेशन वि

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Apr 2026, 11:37 am
लद्दाख के कारगिल युद्ध के हीरो कर्नल सोनम वांगचुक का शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 61 साल के थे. इंडियन आर्मी के एक सम्मानित ऑफिसर और लद्दाख के सबसे सम्मानित ऑफिसर में से एक, कर्नल वांगचुक को ऑपरेशन विजय के दौरान असाधारण बहादुरी के लिए महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था. वांगचुक, जिन्हें 'लद्दाख का शेर' भी कहा जाता है, को 1999 के कारगिल युद्ध में उनकी निडर लीडरशिप के लिए याद किया जाता है, खासकर बटालिक सेक्टर में चोरबत ला की लड़ाई में जहाँ उनके काम मिलिट्री की कहानी का हिस्सा बन गए.

#newspratyaksh #AkshayTritiya सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व धन, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. वर्ष 2026 में यह पावन पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र के अनुसार, इस बा

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Apr 2026, 11:11 am
#newspratyaksh #AkshayTritiya सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व धन, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. वर्ष 2026 में यह पावन पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र के अनुसार, इस बार की अक्षय तृतीया बेहद खास और ऐतिहासिक होने जा रही है क्योंकि इस दिन ग्रहों की एक ऐसी दुर्लभ स्थिति बन रही है जो लगभग 100 साल बाद देखने को मिल रही है. इस महासंयोग के कारण ब्रह्मांड में 'अक्षय योग', 'मालव्य राजयोग' और 'गजकेसरी योग' का निर्माण हो रहा है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से इस दुर्लभ योग के बनने से किन भाग्यशाली राशियों पर धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसने वाली है इस बार अक्षय तृतीया पर ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में और मन के कारक चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे. सूर्य और चंद्र का एक साथ अपनी-अपनी उच्च राशि में होना एक अत्यंत दुर्लभ घटना है, जिसे ज्योतिष में 'सिद्धिदायक' और 'अक्षय योग' कहा जाता है. इसके साथ ही वृषभ राशि में शुक्र और चंद्रमा की युति से मालव्य और गजकेसरी योग का शुभ प्रभाव भी देखने को मिलेगा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा कांग्रेस को सांप कहने के बाद, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने पलटवार किया. रांची प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अंबा प्रसाद एक बीन, एक रबर का सांप, एक मेंढक, एक मध

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:41 am
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा कांग्रेस को सांप कहने के बाद, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने पलटवार किया. रांची प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अंबा प्रसाद एक बीन, एक रबर का सांप, एक मेंढक, एक मधुमक्खी और एक जहरीला कीड़ा लेकर पहुंचीं.अंबा प्रसाद ने कहा कि अगर कोई अपने समाज और संस्कृति के बारे में ऐसी बातें कह सकता है, तो वे अपनी सहयोगी कांग्रेस के बारे में कुछ भी कह सकते हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ऐसे बयानों पर खुद संज्ञान लेना चाहिए और झामुमो के केंद्रीय महासचिव से माफी मंगवानी चाहिए.मकड़ी दिखाते हुए अंबा प्रसाद ने झामुमो ने नेतृत्व को सावधान करते हुए कहा कि बीजेपी अभी अपना जाल बुन रही है, और उसकी मकड़ी ऐसी है कि एक बार काटने पर मौत पक्की है. इसलिए झामुमो को सावधान रहने की जरूरत है. अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने झामुमो को अपने दाहिने हाथ से कसकर पकड़ रखा है, बाकी सब उंगलियां कटी हुई हैं. पश्चिम बंगाल में एक लोक गायिका से अपनी मुलाकात को याद करते हुए, अंबा प्रसाद ने कहा कि जब उन्होंने बंगाली लोक गायिका से सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा बंगाली में दिए गए एक बयान के बारे में पूछा, तो उन्होंने उसका हिंदी मतलब समझाया और कहा कि कोई भी बंगाली ऐसा शब्द या कहावत इस्तेमाल नहीं कर सकता. बंगाली लोक गायिका ने कहा कि यह सोचा भी नहीं जा सकता कि झामुमो का कोई बंगाली नेता ऐसी बात कहेगा.

#newspratyaksh #jharkhand जमशेदपुर के एनएमएल में औद्योगिक और रक्षा ढांचों को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में वैज्ञानिकों ने एक सेमिनार का आयोजन किया : पूर्वी सिंहभूम में स्थित राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें विभिन

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:39 am
#newspratyaksh #jharkhand जमशेदपुर के एनएमएल में औद्योगिक और रक्षा ढांचों को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में वैज्ञानिकों ने एक सेमिनार का आयोजन किया : पूर्वी सिंहभूम में स्थित राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें विभिन्न क्षेत्र के वैज्ञानिक, वर्तमान समय में तकनीक और संसाधन पर चर्चा की. रक्षा और विज्ञान क्षेत्र के डॉ जी सतीश रेड्डी ने बताया की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों और वायुयान प्रणालियों में सुरक्षा से समझौता किए बिना संरचनात्मक आयु बढ़ाना बेहद जरूरी है. जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (NML) में 'अभियांत्रिकीय उपकरणों की शेष आयु आकलन' (Remaining Life Assessment-RLA-2026) विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ. जिसमें देशभर से लगभग 150 शीर्ष वैज्ञानिक, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद और नीति-निर्माता मशीनों की सुरक्षा और उम्र बढ़ाने की उन्नत तकनीकों पर चर्चा की.