Jharkhand


कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के पीछे बारिश मानों हाथ धोकर पड़ गई है। बारिश के कारण ईडन में पंजाब के विरुद्ध पिछला मैच धुल गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने पड़े थे। अब गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध होने वाले मैच पर भी संकट के बादल मंडरा

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Apr 2026, 12:31 pm
कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के पीछे बारिश मानों हाथ धोकर पड़ गई है। बारिश के कारण ईडन में पंजाब के विरुद्ध पिछला मैच धुल गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने पड़े थे। अब गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध होने वाले मैच पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।कोलकाता में पिछले कई दिनों से शाम के वक्त कालबैसाखी की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। अगर यह मैच भी बारिश के कारण नहीं हो पाया तो फिर एक-एक अंक बंटेगा।इससे कोलकाता की आगे की राह बहुत मुश्किल हो सकती है। कोलकाता शुरुआती दोनों मैच हार चुका है। वहीं, लखनऊ ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिनमें एक जीता व एक हारा है। दोनों टीमों के बीच अब तक छह मैच हुए हैं, जिनमें से लखनऊ ने चार व कोलकाता ने दो जीते हैं।

वासेपुर के डान के नाम से चर्चित जेल में बंद फहीम खान के पुत्र इकबाल खान के चालक बबली पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार रकीब के निशानदेही पर बैंकमोड़ पुलिस ने कांड में दूसरा शूटर इजहार हुसैन उर्फ इजहार अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो पिस

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Apr 2026, 12:29 pm
वासेपुर के डान के नाम से चर्चित जेल में बंद फहीम खान के पुत्र इकबाल खान के चालक बबली पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार रकीब के निशानदेही पर बैंकमोड़ पुलिस ने कांड में दूसरा शूटर इजहार हुसैन उर्फ इजहार अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो पिस्टल तथा दो कारतूस कारतूस, मैगजीन पुलिस ने बरामद किया है।मामले में कई अन्य आरोपितों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार शूटर के खिलाफ बैंकमोड़ थाना में पदस्थापित दारोगा राजेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।इजहार हुसैन उर्फ इजहार अंसारी माल गोदाम रोड, उदितनगर, राउरकेला उड़ीसा का रहनेवाला है। पूछताछ के दौरान उसने 20 फरवरी 2026 को वासेपुर में हुई गोलीबारी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इजहार ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी मो. रकीब के साथ चक्रधरपुर से रांची होते हुए धनबाद आया था। दोनों को प्रिंस खान, ऋतिक खान और गोपी खान के कहने पर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान की हत्या की सुपारी दी गई थी। रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड पर एक व्यक्ति कृष कुमार सिंह ने उन दोनों को बैग में दो पिस्टल और कारतूस उपलब्ध कराए थे।इस मामले में इजहार हुसैन और मो. रकीब समेत कृष कुमार सिंह, प्रिंस खान, ऋतिक खान, गोपी खान, असगर अली और अन्य अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित बनाया गया। बैंकमोड़ पुलिस ने बताया कि यह संगठित आपराधिक गिरोह का मामला है, जिसमें हत्या की साजिश, अवैध हथियार का इस्तेमाल और आपराधिक षड्यंत्र शामिल है।इस मामले में कुछ अन्य अपराधियों के नाम भी पुलिस को जानकारी हुई है, पुलिस अब उन सभी की तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का पुलिस पर्दाफाश करेगी।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 (JET-2024) को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार परीक्षा 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को राज्य के छह जिलों रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), हजारीबाग और देवघर में आयो

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Apr 2026, 12:22 pm
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 (JET-2024) को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार परीक्षा 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को राज्य के छह जिलों रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), हजारीबाग और देवघर में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों की शिक्षण और शोध क्षमता के साथ-साथ विषयगत दक्षता का आकलन किया जाएगा. परीक्षा को लेकर आयोग ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं और अभ्यर्थियों को समय रहते जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है. आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा दो पेपर में आयोजित होगी. प्रथम पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा. इसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे. यह पेपर अभ्यर्थियों की शिक्षण योग्यता, शोध अभिरुचि, तार्किक क्षमता, पठन समझ, विविध सोच और सामान्य जागरूकता की जांच के लिए तैयार किया गया है.वहीं द्वितीय पेपर में 100 प्रश्न होंगे, जो 200 अंकों के होंगे. यह पेपर अभ्यर्थी द्वारा चयनित विषय पर आधारित होगा और उनके विषय ज्ञान का मूल्यांकन करेगा. दोनों पेपर के लिए कुल 3 घंटे का समय निर्धारित है और बीच में कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा.आयोग ने बताया है कि परीक्षा केंद्रों के आवंटन की सूची 15 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. अभ्यर्थी OTR पोर्टल के माध्यम से अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.एडमिट कार्ड 22 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे. आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को डाक से नहीं भेजा जाएगा, इसलिए सभी उम्मीदवारों को स्वयं इसे डाउनलोड करना अनिवार्य होगा.परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, उपस्थिति पत्रक, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा. इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक और आईरिस जांच की भी व्यवस्था की गई है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जा सके. अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.

झारखंड में 9 अप्रैल को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. खासकर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य झारखंड के

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Apr 2026, 12:19 pm
झारखंड में 9 अप्रैल को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. खासकर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य झारखंड के इलाकों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा, जहां गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.मौसम केंद्र, रांची ने 9 अप्रैल के लिए अलर्ट भी जारी किया है. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां समेत आसपास के जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है. वहीं रांची, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका और गोड्डा जैसे जिलों में भी गरज के साथ तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है.मौसम केंद्र के अनुसार यह बदलाव अस्थायी है और 10 अप्रैल से मौसम में सुधार देखने को मिलेगा. 10 अप्रैल के बाद राज्य में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क हो जाएगा. 10 से 14 अप्रैल के बीच बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है. मौसम केंद्र, रांची ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की गई है.

नक्सलियों के खिलाफ सारंडा में चल रहे जोरदार अभियान के बीच एक बुरी खबर सामने आई है. तेज आंधी तूफान की वजह से सारंडा में एक पेड़ कोबरा के एक जवान पर जा गिरा. इस हादसे में कोबरा के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई.सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th Apr 2026, 11:42 am
नक्सलियों के खिलाफ सारंडा में चल रहे जोरदार अभियान के बीच एक बुरी खबर सामने आई है. तेज आंधी तूफान की वजह से सारंडा में एक पेड़ कोबरा के एक जवान पर जा गिरा. इस हादसे में कोबरा के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई.सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में खराब मौसम बड़ी बाधा बना हुआ है. मंगलवार देर रात तेज आंधी तूफान की वजह से बाबू डेरा कैंप के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया. इस हादसे में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार बुरी तरह से घायल हो गए. बुधवार के अहले सुबह उन्हें हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान राकेश कुमार की मौत हो गई. झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डॉक्टर माइकल राज ने बताया कि सारंडा के बाबू डेरा कैंप के पास तेज आंधी-तूफान में एक पेड़ कैंप के पास गिर गया. इस हादसे में कोबरा के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई.