Jharkhand


महाराष्ट्र में नासिक के डिंडोरी तालुका के शिवाजीनगर इलाके में एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार देर रात (3 अप्रैल) को हुआ जब एक कार कुएं में गिर गई. इस हादसे में छह स्टूडेंट्स समेत नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:44 am
महाराष्ट्र में नासिक के डिंडोरी तालुका के शिवाजीनगर इलाके में एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार देर रात (3 अप्रैल) को हुआ जब एक कार कुएं में गिर गई. इस हादसे में छह स्टूडेंट्स समेत नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है. सोशल गैदरिंग से लौटते समय हुआ हादसा. खबरों के मुताबिक, नासिक जिले के डिंडोरी तालुका के शिवाजीनगर इलाके में राज बैंक्वेट हॉल और वेडिंग वेन्यू में शुक्रवार शाम को एक प्राइवेट कोचिंग क्लास के लिए सोशल गैदरिंग रखी गई थी.

रांची में शुक्रवार को हुई तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी Jharkhand Weather Forecast के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ कई जगहों पर मेघ गर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और तेज

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:36 am
रांची में शुक्रवार को हुई तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी Jharkhand Weather Forecast के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ कई जगहों पर मेघ गर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।रविवार को उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिणी झारखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की आशंका सामने आई है।वहीं, 3 अप्रैल को रांची के कई हिस्से में अच्छी बारिश रिकार्ड की गई। जिससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। न्यूनतम तापमान में भी हल्का बादलाव आया है। व राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर, दूसरे हिस्से में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और गरज-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, 5 अप्रैल को दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में भी 30-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवा के साथ वज्रपात हो सकता है। हालांकि 5 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक राज्यभर के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, बदलते मौसम को देखते हुए रांची समेत राज्यभर में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जबकि इसके बाद 24 घंटे में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है।रांची में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और विशेषकर वज्रपात के समय खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।

ईडी कोर्ट में बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। ईडी की ओर से अधिवक्ता ने ऑनलाइन बहस की, जो पूरी नहीं हो सकी। मामले में गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी।मामले में ह

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 12:55 pm
ईडी कोर्ट में बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। ईडी की ओर से अधिवक्ता ने ऑनलाइन बहस की, जो पूरी नहीं हो सकी। मामले में गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी।मामले में हेमंत सोरेन अपने आपको निर्दोष बताते हुए पांच दिसंबर को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। मामले में हेमंत सोरेन सहित 18 आरोपितों के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जिस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए सभी आरोपितों को पुलिस पेपर सौंप दिया गया है। बता दें कि इस मामले में राजस्व निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद और अफसर अली जेल में है।

झारखंड राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए कृषि उत्पादन बाजार समिति, रांची के बाजार पर्यवेक्षक साधन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए वित्तीय

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 11:27 am
झारखंड राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए कृषि उत्पादन बाजार समिति, रांची के बाजार पर्यवेक्षक साधन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए वित्तीय अनियमितता किए जाने के आरोप में की गई है।इसको लेकर बोर्ड के अध्यक्ष ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार साधन कुमार को पूर्व में वित्तीय कार्यान्वयन पर रोक तथा स्पष्टीकरण के बाद उनकी ओर से चार करोड़ रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से कर दिया गया। जबकि उन्हें मात्र दस हजार रुपये तक का ही चेक निर्गत करने का प्राधिकार था।निलंबन झारखंड राज्य कृषि विपणन बोर्ड सेवा विनियमावली 1978 के विनियम 153 (आई) के तहत किया गया है। निलंबन अवधि में साधन कुमार का मुख्यालय कृषि उत्पादन बाजार समिति, चाईबासा निर्धारित किया गया है। उन्हें बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को आरोप पत्र गठन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश की प्रति मुख्य सचिव, कृषि विभाग के सचिव, प्रबंध निदेशक तथा संबंधित बैंक शाखा को भी भेजी गई है।

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दिल्ली जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। इसमें चार महिलाएं और चार नाबालिग शामिल हैं। रेलवे सुरक्षा बल को इन लोगों के पास से आधार कार्ड भी मिले हैं।

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 11:24 am
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दिल्ली जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। इसमें चार महिलाएं और चार नाबालिग शामिल हैं। रेलवे सुरक्षा बल को इन लोगों के पास से आधार कार्ड भी मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है। RPF इंस्पेक्टर बिप्लब दत्ता ने बताया कि यह जांच खास सूचनाओं के आधार पर की गई थी।जांच के दौरान कुछ संदिग्ध लोग नजर आए, जिसके बाद उनके दस्तावेजों की जांच की गई। इस कार्रवाई में 5 पुरुष, 5 महिला और 4 बच्चों के खिलाफ एक्शन लिया गया। ये सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं और उनके पास से नकली आधार कार्ड और मलेशियाई करेंसी बरामद की गई। पकड़े गए लोगों का कहना है कि वे काम के लिए कश्मीर जा रहे थे।गिरफ्तार किए गए अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को देश से बाहर भेजने (Deportation) की प्रक्रिया फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की ओर से शुरू कर दी गई है। आउटर डिस्ट्रिक्ट की फॉरेनर सेल ने अपने अधिकार क्षेत्र में अवैध प्रवासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर एक अभियान शुरू किया है।

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में गैस की कमी का असर अब छात्रों की जिंदगी पर साफ दिखने लगा है. कई सरकारी और निजी हॉस्टलों में नियमित गैस सप्लाई बाधित होने से मेस व्यवस्था चरमरा गई है. हालात ऐसे हैं कि छात्र-छात्राओं को लकड़ी जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है, जि

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 11:23 am
राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में गैस की कमी का असर अब छात्रों की जिंदगी पर साफ दिखने लगा है. कई सरकारी और निजी हॉस्टलों में नियमित गैस सप्लाई बाधित होने से मेस व्यवस्था चरमरा गई है. हालात ऐसे हैं कि छात्र-छात्राओं को लकड़ी जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई और दिनचर्या दोनों प्रभावित हो रही हैं.रांची के विभिन्न छात्रावासों, खासकर आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने गैस की किल्लत को लेकर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि नियमित गैस आपूर्ति नहीं होने के कारण भोजन बनाने में घंटों का समय लग रहा है. धुएं और गर्मी के बीच लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना मजबूरी बन गई है. इससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है और पढ़ाई का कीमती समय बर्बाद हो रहा है.छात्रों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है. उनका कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं और नियमित कक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह स्थिति बेहद कठिन है. गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि मेस व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके.जानकारी के मुताबिक, यह समस्या केवल एक हॉस्टल तक सीमित नहीं है, बल्कि राजधानी के कई छात्रावास इसकी चपेट में हैं. गैस की कमी के कारण भोजन व्यवस्था बाधित होने से सैकड़ों छात्र-छात्राओं को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस संकट के समाधान के लिए कितनी जल्दी ठोस कदम उठाता है