Jharkhand


गुरूवार को रामनवमी के दौरान डीजे बजाने को लेकर काफी हंगामेदार रहा है. बीजेपी विधायकों ने तख्ती लेकर डीजी बैन रखने के फैसले का विरोध किया. वही सत्ता पक्ष ने झारखंड हाईकोर्ट का हवाला देते हुए डीजे बंद रखने के फैसले का समर्थन किया. 13 मार्च की कार्यवाही के द

News Pratyaksh | Updated : Fri 13th Mar 2026, 12:52 pm
गुरूवार को रामनवमी के दौरान डीजे बजाने को लेकर काफी हंगामेदार रहा है. बीजेपी विधायकों ने तख्ती लेकर डीजी बैन रखने के फैसले का विरोध किया. वही सत्ता पक्ष ने झारखंड हाईकोर्ट का हवाला देते हुए डीजे बंद रखने के फैसले का समर्थन किया. 13 मार्च की कार्यवाही के दौरान पहले प्रश्नकाल होगा. उसके बाद बजट के अनुदान मांगों पर वाद विवाद के बाद सरकार का उत्तर और मतदान होगा. इसके साथ ही एसटी-एससी, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और सरकार के उत्तर के बाद मतदान होगा. सदन में गैस सिलेंडर मामले में पक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.    

गूगल मैप्स को और ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए कंपनी ने दो बड़े फीचर पेश किए हैं, जो जेमिनी एआई मॉडल पर काम करते हैं. इन नए फीचर्स का नाम Ask Maps और Immersive Navigation है. गूगल का कहना है कि यह पिछले दस सालों में गूगल मैप्स का सबसे बड़ा अपडेट है और इससे

News Pratyaksh | Updated : Fri 13th Mar 2026, 12:46 pm
गूगल मैप्स को और ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए कंपनी ने दो बड़े फीचर पेश किए हैं, जो जेमिनी एआई मॉडल पर काम करते हैं. इन नए फीचर्स का नाम Ask Maps और Immersive Navigation है. गूगल का कहना है कि यह पिछले दस सालों में गूगल मैप्स का सबसे बड़ा अपडेट है और इससे लोगों का मैप्स को इस्तेमाल करने का तरीका और एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल सकता है. आइए हम आपको एक-एक करके दोनों नए एआई-बेस्ड फीचर्स के बारे में बताते हैं.गूगल मैप्स में आया नया Ask Maps फीचर एक तरह का स्मार्ट सर्च टूल है, जिसमें यूज़र सीधे गूगल मैप्स के अंदर सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें उसी हिसाब से जवाब भी मिलेंगे. उदाहरण के लिए अगर कोई पूछे कि "आज रात खेलने के लिए लाइट वाला पब्लिक टेनिस कोर्ट कहां मिलेगा?" या आप कुछ ऐसा भी पूछ सकते हैं कि, "मेरे फोन की बैटरी खत्म हो रही है, मुझे कोई ऐसी चाय या कॉफी की दुकान ढूंढकर बताओं, जहां ज्यादा भीड़ ना हो और मैं लंबी लाइन में खड़े हुए बिना अपना फोन चार्ज कर पाऊं." ऐसे सवालों के साथ लोकेशन पूछने पर Ask Maps तुरंत आपको आपके आस-पास की लोकेशन बता देगा.

10 जून 2022 में रोड दंगा डेली मार्केट कांड संख्या 16 22 में नवाब चिश्ती समेत 8 को रांची सिविल कोर्ट मान्या टंडन की अदालत ने किया आरोप मुक्त सभी बरी किए गए। रांची:10 जून 2022 मेन रोड गोली_कांड मुख्य केस दर्ज डेली मार्केट थाना कांड संख्या 16/22 धारा 120B,

News Pratyaksh | Updated : Fri 13th Mar 2026, 12:45 pm
10 जून 2022 में रोड दंगा डेली मार्केट कांड संख्या 16 22 में नवाब चिश्ती समेत 8 को रांची सिविल कोर्ट मान्या टंडन की अदालत ने किया आरोप मुक्त सभी बरी किए गए। रांची:10 जून 2022 मेन रोड गोली_कांड मुख्य केस दर्ज डेली मार्केट थाना कांड संख्या 16/22 धारा 120B,147,148,149,153A,341,353,259A,504 में आज जज श्रीमती मान्या टंडन की अदालत ने GR1720/2023 संबंधित मामले पर करीब 4 वर्ष तक चले इस मामले पर आज आदेश जारी किया गया जिसमें नवाब चिश्ती,शाहबाज, रमजान, अमजद खान, मो.माज, शकील, इरफ़ान,मो. अमन मंसूरी,एक अन्य जेल में बंद अरमान को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दोषमुक्त (बरी) किया गया। जज श्रीमती मान्या टंडन की अदालत में सभी दोषमुक्त होने पर वकीलो ने अहम भूमिका निभाई थी जिसमें एडवोकेट प्रियंका, लक्ष्य कुमार संजय कुमार अनन्या शांभवी सीनियर एडवोकेट एस.के. उपाध्याय, सहित अन्य ने केस लड़ा था।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) रांची को शुक्रवार को नया नेतृत्व मिल गया. प्रोफेसर डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रहे गैर-शैक्षणिक

News Pratyaksh | Updated : Fri 13th Mar 2026, 12:44 pm
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) रांची को शुक्रवार को नया नेतृत्व मिल गया. प्रोफेसर डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रहे गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर सकारात्मक संकेत दिए. जिससे कर्मचारियों के बीच समाधान की उम्मीद जगी है. पदभार ग्रहण के मौके पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ धनंजय द्विवेदी मौजूद रहे. उन्होंने नए कुलपति का बुके देकर स्वागत किया और विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे. गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में पिछले करीब 25 दिनों से कर्मचारी एमएसीपी सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है. जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है. इस आंदोलन का असर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों पर भी पड़ रहा है.

जानकारी के अनुसार एक शादी समारोह में सुरक्षा में बड़ी चूक हुई जहाँ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला करने की कोशिश उनके सुरक्षाकर्मियों की तुरंत कार्रवाई की वजह से नाकाम हो गई. सीसीटीवी फुटेज

News Pratyaksh | Updated : Thu 12th Mar 2026, 12:18 pm
जानकारी के अनुसार एक शादी समारोह में सुरक्षा में बड़ी चूक हुई जहाँ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला करने की कोशिश उनके सुरक्षाकर्मियों की तुरंत कार्रवाई की वजह से नाकाम हो गई. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, कमल सिंह जामवाल (68) नाम के एक बूढ़े आदमी ने अपनी पिस्तौल से फारूक अब्दुल्ला को एकदम पास से गोली मारने की कोशिश की, लेकिन वरिष्ठ नेता बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई.सिर्फ क्लोज प्रोटेक्शन टीम ने ही गोली को रोका और यह पक्का किया कि हत्या की कोशिश नाकाम हो जाए. इस समय जवाबों से ज्यादा सवाल हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि कोई Z+ NSG-प्रोटेक्टेड पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुँच गया.' उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'शुक्र है कि उस समय मेरे पिता के साथ मौजूद डिप्टी सीएम और नासिर सोगामी भी सुरक्षित हैं. ईश्वर ने उनकी रक्षा की.' इस घटना से जम्मू में दहशत फैल गई और नेशनल कांन्फ्रेंस प्रेसिडेंट को उनके सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित जगह पर पहुंचाया.