Jharkhand


विद्या कला और एकाग्र की देवी मां सरस्वती पूजा सनातन धर्म में धूमधाम से माघ शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि को मनाया जाता है. वहीं इस बार सरस्वती पूजा 23 जनवरी दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी. यह सरस्वती पूजा विशेष कर शैक्षणिक संस्थान और छात्र-छात्राओं के बीच मनाई जात

News Pratyaksh | Updated : Tue 20th Jan 2026, 12:08 pm
विद्या कला और एकाग्र की देवी मां सरस्वती पूजा सनातन धर्म में धूमधाम से माघ शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि को मनाया जाता है. वहीं इस बार सरस्वती पूजा 23 जनवरी दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी. यह सरस्वती पूजा विशेष कर शैक्षणिक संस्थान और छात्र-छात्राओं के बीच मनाई जाती है. जबकि इस दिन सनातन धर्म के लोग मां सरस्वती की घर में भी पूजा अर्चना करते हैं. वहीं सनातन धर्म में ऐसा माना जाता है कि हर तरह के देवी देवताओं का अपना अलग-अलग काम होता है तो ऐसे में मां लक्ष्मी लोगों को धन देती हैं तो वहीं मां सरस्वती लोगों को ज्ञान बुद्धि और विवेक देती हैं. ऐसे में इस बार सरस्वती पूजा यानी बसंत पंचमी 23 जनवरी दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी.वहीं विशेष जानकारी देते हुए पूर्णिया के पंडित व ज्योतिषाचार्य मनोतपल झा बताते हैं कि मिथिला पंचांग के अनुसार 23 जनवरी दिन शुक्रवार को माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को मनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी बुद्धि कला एकाग्र की देवी की पूजा करने के लिए कोई शुभ मुहूर्त समय निर्धारित नहीं होता है. जब चाहे आप उनकी पूजा कर सकते हैं. साथ ही साथ उन्होंने कहा इस सरस्वती पूजा सर्वार्थ सिद्धि योग बनने के कारण और भी खास हो रहा है. यह समय मिथिला पंचांग के अनुसार दिन के दोपहर 12:21 के बाद शाम को सूर्यास्त होने तक सर्व सिद्धि योग बना रहेगा इस दौरान की गई पूजा विशेष फलदायी साबित होगी.

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 11:35 am
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश, कोहरे और ठंड के मिश्रित हालात बन सकते हैं. उत्तर प्रदेश में सोमवार को सुबह हल्का कोहरा रहा. सुबह 7:30 बजे के करीब लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों एवं अयोध्या में हल्की बारिश हुई. जबकि अलीगढ़ में रविवार शाम हल्की बारिश के बीच ओले भी पड़े हैं. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि बीते कुछ दिनों की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी हुई है. मौसम में बदलाव हुआ है. दोपहर में कड़ी धूप निकलने के कारण मौसम सामान्य हो रहा है. फिलहाल, बारिश होने के बाद ठंड फिर बढ़ेगी. मौसम विभाग ने यूपी और प्रदेश से सटे राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. हल्की बारिश से तापमान पर असर पड़ सकता है. प्रदेश के कई जिलों में कोहरा, कोल्ड डे व ठंड की स्थिति जारी रह सकती है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि सोमवार को यूपी के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान लगभग 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, रात का न्यूनतम लगभग 10 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगा. इसके अलावा सोमवार को कई जिलों में सुबह ठंड और कोहरा रहा. इसी के साथ प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई है. बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ हल्की ठंड, मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी कम रही. वहीं लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज में ठंडी सुबह और कोहरा रहा. दिन में हल्की धूप रहेगी. मेरठ, नोएडा, आगरा, झांसी सुबह-शाम ठंड और हल्की हवा चलेगी.

रांची पुलिस ने 61 दिनों से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को सकुशल बरामद कर लिया हैं. कन्हैया को झारखंड के कोडरमा जिले से रेस्क्यू किया गया. बता दें कि, कन्हैया कुमार 22 नवंबर की शाम ओरमांझी थाना क्षेत्र से अचानक लापता हो गया था. बच्चे के गायब होने के बा

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 11:33 am
रांची पुलिस ने 61 दिनों से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को सकुशल बरामद कर लिया हैं. कन्हैया को झारखंड के कोडरमा जिले से रेस्क्यू किया गया. बता दें कि, कन्हैया कुमार 22 नवंबर की शाम ओरमांझी थाना क्षेत्र से अचानक लापता हो गया था. बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी. रांची पुलिस की एसआईटी ने कई राज्यों में संभावित छापेमारी भी की. लगातार प्रयासों और जांच के बाद पुलिस को आखिरकार सफलता मिली. कन्हैया को कोडरमा से सकुशल बरामद किया गया.

विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) 2026 में झारखंड आज वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 11:33 am
विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) 2026 में झारखंड आज वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधिमंडल दावोस में है. जहां आज झारखंड पवेलियन का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा. इसके साथ ही विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों, उद्योग जगत के दिग्गजों और वैश्विक संस्थानों के साथ उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला भी प्रस्तावित है.झारखंड इस बार केवल निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि राज्य स्तर की वास्तविकताओं को वैश्विक विमर्श का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ WEF2026 में भाग ले रहा है. दावोस में होने वाले वैश्विक संवाद की धुरी पांच अहम सवालों पर केंद्रित है.इन सभी सवालों के संदर्भ में झारखंड अपनी विशिष्ट पहचान और संभावनाओं के साथ वैश्विक चर्चा में योगदान देगा. राज्य प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के साथ-साथ सतत विकास, हरित ऊर्जा, समावेशी विकास, कौशल विकास और जन-केंद्रित नीतियों को आगे बढ़ाने के अपने अनुभव साझा करेगा

एक समय था जब बनारस में विकास की तस्वीर धुंधली हुआ करती थी. पर अब दुनिया बदलते हुए बनारस की तस्वीर देख रही है. यहां विकास का पहिया अभी भी तेजी से चल रहा है. इसमें धर्म, अध्यात्म और संस्कार का समावेश भी शामिल है. इसी कड़ी में, अब मणिकर्णिका घाट की तस्वीर भी

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 10:26 am
#newspratyaksh #banaras एक समय था जब बनारस में विकास की तस्वीर धुंधली हुआ करती थी. पर अब दुनिया बदलते हुए बनारस की तस्वीर देख रही है. यहां विकास का पहिया अभी भी तेजी से चल रहा है. इसमें धर्म, अध्यात्म और संस्कार का समावेश भी शामिल है. इसी कड़ी में, अब मणिकर्णिका घाट की तस्वीर भी बदलने वाली है. जी हां, वही मणिकर्णिका घाट जो महा श्मशान घाट कहा जाता है. यहां हर दिन 100 से ऊपर शवों का अंतिम संस्कार होता है. हालांकि, शवों को लेकर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. संकरी गलियों से होकर जाने वाला घाट अब हाईटेक मोक्ष धाम बनने जा रहा है. दरअसल, काशी के सबसे प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट का नव निर्माण किया जा रहा है. आइए जानते हैं ये घाट कैसा होगा, यहां किस तरह की सुविधाएं मिलने जा रही हैं.

कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आहूत किए जाने की स्वीकृति

News Pratyaksh | Updated : Sat 10th Jan 2026, 11:27 am
कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आहूत किए जाने की स्वीकृति : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की साल की पहली बैठक में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने पत्रकारों को इन निर्णयों की विस्तृत जानकारी दी. ये फैसले शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और विधायी प्रक्रियाओं से जुड़े हैं, जो राज्य के विकास और जनकल्याण पर केंद्रित हैं.कैबिनेट ने झारखंड राज्य विधि आयोग की कार्यावधि को 13 नवंबर 2027 तक बढ़ाने की स्वीकृति दी. इससे आयोग को कानूनी सुधारों और सिफारिशों पर निरंतर काम करने का मौका मिलेगा.जमशेदपुर महिला महाविद्यालय में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन को मंजूरी मिली. इससे कॉलेज में शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी.