Jharkhand


धनबाद के साकेत कुमार ने कड़ी मेहनत और लगन से इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल करके इतिहास रच दिया :

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Dec 2025, 11:29 am
#newspratyaksh #jharkhand धनबाद के साकेत कुमार ने कड़ी मेहनत और लगन से इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल करके इतिहास रच दिया : कोयलांचल काले हीरे के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां धरती के ऊपर भी कई नायाब हीरे हैं. साकेत कुमार सिन्हा भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने 15 घंटे की नौकरी के बाद भी कड़ी मेहनत करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी. नतीजा यह हुआ कि उन्होंने IES 2025 में ऑल इंडिया में 31वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया.पाथरडीह में मोहन बाजार के रहने वाले शिक्षक और एलआईसी एजेंट आर.के. सिन्हा के बेटे साकेत कुमार सिन्हा ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (IES) 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 31 हासिल की है. यूपीएससी द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय से यह उपलब्धि पाकर साकेत ने राष्ट्रीय फलक पर जिले की पहचान बनाई. 17 दिसंबर 2025 को घोषित हुए अंतिम परिणाम ने उनके इस शानदार सफर पर मुहर लगा दी.

#newspratyaksh #ranchi #DraupadiMurmu भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर तीन दिनों तक ट्रैफिक में बड़े बदलाव किए गए हैं.

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Dec 2025, 11:27 am
#newspratyaksh #ranchi #DraupadiMurmu भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर तीन दिनों तक ट्रैफिक में बड़े बदलाव किए गए हैं. जिनका सीधा असर भारी और सवारी दोनों तरह के वाहनों पर पड़ेगा. ऐसे में सुरक्षा कारणों से कई रूट पर एक घंटे तक सभी तरह के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा.राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर ट्रैफिक में सबसे महत्वपूर्ण बात तीन दिनों तक 1 घंटे तक लोक भवन से रांची एयरपोर्ट तक के सड़क पर सभी तरह से वाहनों का परिचालन बंद रहने के संबंध में है. रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान 28, 29 और 30 दिसंबर को एक-एक घंटे के लिए लोकभवन से एयरपोर्ट तक ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा.वहीं, 28 दिसंबर को शाम 6:00 से लेकर 7:00 बजे तक हरमू बायपास एयरपोर्ट से लोक भवन तक का मार्ग बंद रहेगा. 29 दिसंबर को सुबह 9:30 से 10:30 तक और शाम 4:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक एयरपोर्ट से हरमू बाइपास और लोक भवन तक सभी मार्ग बंद रहेंगे. जबकि 30 दिसंबर को सुबह 9:00 से लेकर 10:00 बजे तक लोक भवन से लेकर रांची एयरपोर्ट तक के सभी मार्ग बंद रहेंगे.

भावनगर जिले के सर भावसिंहजी पॉलिटेक्निक संस्थान (BPTI) के एक स्टूडेंट ने पीवीसी पाइप से एक शानदार छड़ी बनाई है. दिन-रात खेत में काम करने वाले किसनों के लिए यह छड़ी उपयोगी साबित हो सकती है

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Dec 2025, 12:53 pm
भावनगर जिले के सर भावसिंहजी पॉलिटेक्निक संस्थान (BPTI) के एक स्टूडेंट ने पीवीसी पाइप से एक शानदार छड़ी बनाई है. दिन-रात खेत में काम करने वाले किसनों के लिए यह छड़ी उपयोगी साबित हो सकती है, क्योंकि इससे उन्हें कीड़े और अन्य जीव जैसे सांप दूर रहते हैं. यानी यह खास छड़ी किसानों की सुरक्षा करने का काम करती है.पांचवें सेमेस्टर में पढ़ रहे कृष डोडिया और उनके दोस्त ने प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में यह छड़ी बनाई है. इसे बनाने के पीछे का मकसद सिर्फ किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखना है. कृष डोडिया ने स्टिक बनाने के पीछे के मकसद और स्टिक कैसे बनी, इस बारे में जानकारी दी.उन्होंने कहा, "हमने खेती में सांप जैसे जीवों से खुद को बचाने के लिए यह प्रोजेक्ट बनाया है. खेती में घास और फसलें इस तरह उगती हैं कि निचली सतह दिखाई नहीं देती, इसलिए जब हम सांप और बिच्छू जैसे जीवों से हमले से घायल होते हैं, तो यह स्टिक हमें उनसे बचा सकती है. इसे बहुत आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है."खेती के कामों के लिए किसान दिन-रात नंगे पैर खेत में मेहनत करते हैं, लेकिन इस खेत में सांप और बिच्छू जैसे खतरनाक जीव भी रहते हैं, इसलिए भावनगर के सर भावसिंहजी पॉलिटेक्निक संस्थान के मैकेनिकल डिपार्टमेंट में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट ने एक खास तरह की छड़ी बनाई है, जो किसानों की सुरक्षा करने का काम करती है.

Coal India ने South Eastern और Mahanadi Coalfields की लिस्टिंग पर इन-प्रिंसिपल सहमति को दी मंजूरी

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Dec 2025, 12:37 pm
Coal India ने South Eastern और Mahanadi Coalfields की लिस्टिंग पर इन-प्रिंसिपल सहमति को दी मंजूरी कोल इंडिया के बोर्ड ने अपने दो सहायक कंपनियों, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स (SECL) और महानदी कोलफील्ड्स, की लिस्टिंग के लिए इन-प्रिंसिपल मंजूरी दे दी है. यह प्रस्तावित लिस्टिंग विभिन्न रेगुलेटरी अनुमोदनों के पूरा होने पर ही अंतिम रूप लेगी. कोल इंडिया का शेयर 411.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले स्तर से 10.80 रुपये या 2.70 प्रतिशत ऊपर था. दिनभर में शेयर ने अधिकतम 412.40 रुपये और न्यूनतम 403.20 रुपये का स्तर छुआ. आज 381,047 शेयरों के वॉल्यूम के साथ ट्रेडिंग हो रही है, जो इसके पिछले पांच दिन के औसत वॉल्यूम 667,020 शेयरों की तुलना में लगभग 42.87 प्रतिशत कम है. पिछले ट्रेडिंग सत्र में कोल इंडिया का शेयर 3.58 प्रतिशत या 13.85 रुपये बढ़कर 400.35 रुपये पर बंद हुआ था.

क्रिसमस के पावन अवसर से पहले राज्य सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को बड़ी राहत दी

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Dec 2025, 12:36 pm
क्रिसमस के पावन अवसर से पहले राज्य सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को बड़ी राहत दी है. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले में नवंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है. योजना के अंतर्गत रांची जिले की 3 लाख 93 हजार 84 महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2,500 रुपए प्रति लाभुक की दर से कुल 98 करोड़ 27 लाख 10 हजार रुपए की राशि भेजी गई है.जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में रहे. जहां 31,781 महिलाओं के खातों में राशि पहुंची. इसके बाद सदर शहरी क्षेत्र में 25,038, मांडर में 23,308, सिल्ली में 21,390 और बेड़ो में 20,761 लाभुकों को योजना का लाभ मिला.वहीं, अनगड़ा में 16,935, चान्हो में 19,851, रातू में 18,790, तमाड़ में 18,758, ओरमांझी में 18,342 और बुढ़मू में 18,152 महिलाओं के खातों में भुगतान किया गया. शहरी क्षेत्रों की बात करें तो अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 13,207, बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 9,702, हेहल में 15,537, नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,184, नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,151 और कांके शहरी क्षेत्र में 1,336 लाभुक शामिल हैं.

रांची के तुपुदाना में सैली ट्रेडर्स पर एसआईटी का छापा:

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Dec 2025, 12:36 pm
रांची के तुपुदाना में सैली ट्रेडर्स पर एसआईटी का छापा: अवैध कफ सिरप कारोबार की जांच में रांची पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी एसाईटी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सैली ट्रेडर्स के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज, ब्लैंक चेक और दो हथियार बरामद किए हैं.बरामद दस्तावेजों से अंतरराज्यीय मनी ट्रेल और कफ सिरप सप्लाई चेन के कई अहम सुराग मिले हैं. सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने यह छापेमारी सैली ट्रेडर्स की दुकान, गोदाम और कर्मियों के रेंटल मकान पर की. जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने गोदाम में रखे सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और कई अहम कागजात जब्त कर अपने साथ ले गई. रांची एसएसपी राकेश रंजन ने अवैध कफ सीरप कारोबार की सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था. टीम की कार्रवाई मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू हुई. सिटी डीएसपी केवी रमन ने बताया कि अब तक की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं और इन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.