Jharkhand


बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में देर रात फर्नीचर की एक दुकान में लगी भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया।

News Pratyaksh | Updated : Fri 28th Nov 2025, 11:24 am
बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में देर रात फर्नीचर की एक दुकान में लगी भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। दुकान से अचानक धुआं उठता देख दुकानदार मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग इतनी भयानक हो चुकी थी कि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।दुकानदार ने आरोप लगाया कि पास में चल रहे एक शादी समारोह में शामिल कुछ युवकों ने आग लगा दी। उनकी मानें तो आग में 20 से 30 लाख रुपये मूल्य का तैयार सोफा, सीट, फर्नीचर, कच्चा माल और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।अब्दुल अहद ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे वे मोबाइल चलाकर सोने जा रहे थे कि उन्हें जलने की गंध आई। उन्होंने फायर स्ट्रिंगर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। दुकान में सोफा और सीट रिपेयर का काम होता था। रात करीब बारह बजे तक काम करने वाले अन्य लोग घर जा चुके थे। आग लगने के बाद दुकान में अंदर सो रहा रेहान नाम का युवक फंस गया, लेकिन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि दुकान में रखा कोई भी सामान नहीं बच सका।

रामपुरहाट से दुमका और देवघर के रास्ते जसीडीह स्टेशन जाने वाली रामपुरहाट- जसीडीह पैसेंजर ट्रेन दुमका स्टेशन के पास बेपटरी हो गई है. यह संयोग रहा कि इस हादसे में यात्रियों की कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. दो - तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज क

News Pratyaksh | Updated : Fri 28th Nov 2025, 11:17 am
रामपुरहाट से दुमका और देवघर के रास्ते जसीडीह स्टेशन जाने वाली रामपुरहाट- जसीडीह पैसेंजर ट्रेन दुमका स्टेशन के पास बेपटरी हो गई है. यह संयोग रहा कि इस हादसे में यात्रियों की कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. दो - तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया. मौके पर रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल पहुंच गए हैं.दुमका रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया है. पैसेंजर ट्रेन संख्या 63081 जो रामपुरहाट से जसीडीह तक जसीडीह तक जाती है, दुमका रेलवे स्टेशन के पास दो बोगी बेपटरी हो गई. बेपटरी होने के बाद बोगी ने पास के इलेक्ट्रिक पोल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. ट्रेन की गति कम होने के कारण यात्रियों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. सिर्फ दो तीन लोगों को मामूली चोट आई.स्टेशन प्रबंधक टी पी यादव ने बताया कि रेलवे के वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है. क्रेन वगैरह आने के बाद ही ट्रेन को पटरी पर किया जा सकेगा. फिलहाल स्थानीय स्तर पर रेलकर्मी पटरी और पोल की मरम्मती में लगे हुए हैं. दो पटरी पर आवागमन बाधित है. दुमका एसडीएम कौशल कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर दुघर्टना का जायजा लिया.

गृह एवं कारा विभाग ने रांची होटवार जेल में तैनात सजायाफ्ता कक्षपाल राहुल कश्यप को जांच के बाद बर्खास्त कर दिया है. जेल प्रशासन के द्वारा की गई जांच में राहुल कश्यप को लेकर कई सच्चाई उजागर हुई थी. इसके बाद यह कार्रवाई की गई है.रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय

News Pratyaksh | Updated : Fri 28th Nov 2025, 11:16 am
गृह एवं कारा विभाग ने रांची होटवार जेल में तैनात सजायाफ्ता कक्षपाल राहुल कश्यप को जांच के बाद बर्खास्त कर दिया है. जेल प्रशासन के द्वारा की गई जांच में राहुल कश्यप को लेकर कई सच्चाई उजागर हुई थी. इसके बाद यह कार्रवाई की गई है.रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार जेल में तैनात कक्षपाल राहुल कश्यप को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. साथ ही राहुल को किसी तरह का भुगतान विभाग से नहीं किया जाएगा इसका भी निर्देश जारी किया गया है. इस मामले में जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने गुरुवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया है.बता दें कि राहुल कश्यप के सजायाफ्ता होने की बात छुपाकर रांची के होटवार जेल में उच्च कक्षपाल के पद पर नौकरी करने का मामला जांच में उजागर हुआ था. जिसके बाद कारा विभाग ने इस मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया. गठित कमेटी ने जांच करने के बाद कारा विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपी.जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में राहुल कश्यप को दोषी पाया और बर्खास्त करने की अनुसंशा की थी. जिसके बाद विभाग ने राहुल को कारा हस्तक नियम 2025के विभागीय कार्यवाही के चेपटर 22 के रूल 255 एवं 256 सरकारी सेवक नियमावली 3(1)(3) के उलंघन का दोषी पाया और सेवा से बर्खास्त का साक्ष्य पाया.

झारखंड में लंबे समय से लंबित शहरी निकाय चुनाव नहीं होने पर रौशनी खलखो की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आनंदा सेन की अदालत में सुनवाई हुई है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 25th Nov 2025, 12:16 pm
झारखंड में लंबे समय से लंबित शहरी निकाय चुनाव नहीं होने पर रौशनी खलखो की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आनंदा सेन की अदालत में सुनवाई हुई है. राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट को बताया है कि विस्तृत तैयारी के लिए 8 सप्ताह की जरुरत पड़ेगी. साथ ही चुनावी प्रक्रिया पूर्ण करने में अतिरिक्त 45 दिन लगेंगे. इस बाबत सीलबंद शपथ पत्र 22 नवंबर को ही दाखिल कर दिया गया था. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विनोद सिंह ने ईटीवी भारत को बताया कि सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 30 मार्च तय कर दी है.प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विनोद सिंह जबकि राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने पक्ष रखा. वहीं राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया ने दलील पेश की. महाधिवक्ता ने बताया कि चुनाव से जुड़े सभी निर्णयों की प्रतियां राज्य निर्वाचन आयोग को दे दी गई हैं. वहीं राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया है कि चुनाव कराने को लेकर आयोग गंभीर है. लेकिन इसकी तैयारी के लिए 8 सप्ताह और चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए 45 दिन लगेंगे. कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दाखिल सीलबंद शपथ पत्र का अवलोकन करने के लिए सुनवाई की अगली तारीख 30 मार्च 2026 तय की है.

केरल को झकझोर देने वाले एक्ट्रेस असॉल्ट केस में आखिरी फैसला आठ दिसंबर को सुनाया जाएगा

News Pratyaksh | Updated : Tue 25th Nov 2025, 12:13 pm
केरल को झकझोर देने वाले एक्ट्रेस असॉल्ट केस में आखिरी फैसला आठ दिसंबर को सुनाया जाएगा. यह फैसला एर्नाकुलम सेशंस कोर्ट सुनाएगा, जो कोच्चि में इस केस की सुनवाई कर रहा है. आज इस अहम तारीख की घोषणा तब की गई जब कोर्ट ने एक बार फिर केस की सुनवाई शुरू की.कई सालों की कानूनी लड़ाइयों और बहसों के बाद केस अब अपने आखिरी स्टेज पर पहुंच गया है. प्रॉसिक्यूशन द्वारा कोर्ट द्वारा पहले उठाए गए सवालों के जवाब जमा करने और ट्रायल की कार्रवाई पूरी करने के बाद फैसला 8 दिसंबर को तय किया गया था.इस केस में मुख्य आरोपी सुनील कुमार उर्फ ​​'पल्सर सुनी' है. मशहूर एक्टर दिलीप आठवें आरोपी हैं. कुल दस आरोपी हैं. दिलीप और पल्सर सुनी समेत सभी आरोपी अभी बेल पर बाहर हैं. उन सभी को 8 तारीख को कोर्ट में पेश होना होगा, जब इस महीने की 20 तारीख को केस पर विचार किया गया, तो स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और पुलिस अधिकारी कोर्ट में मौजूद थे.17 फरवरी 2017 को रात करीब 9 बजे मशहूर एक्ट्रेस पर त्रिशूर से कोच्चि जाते समय चलती कार में बुरी तरह हमला किया गया था. हमले के दौरान मुख्य आरोपी पल्सर सुनी ने एक्ट्रेस के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए थे. अगले दिन ड्राइवर मार्टिन को अरेस्ट कर लिया गया. 23 फरवरी को, जब पल्सर सुनी और विजीश एर्नाकुलम में एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए, तो पुलिस ने कोर्ट रूम के अंदर ही उन्हें जबरदस्ती हिरासत में ले लिया.हमले के ठीक बाद पल्सर सुनी ने बताया था कि यह एक 'कोटेशन जॉब' था, जिससे एक बड़ी साजिश का इशारा मिला. क्योंकि एक्ट्रेस के एक्टर दिलीप के साथ रिश्ते खराब थे, इसलिए उसी दिन शक उन पर गया. बाद में, जेल से सुनी की दिलीप से कॉन्टैक्ट करने की कोशिशें इन्वेस्टिगेशन में एक अहम हिस्सा बन गईं. इसके चलते दिलीप को 13 घंटे की पूछताछ के लिए अलुवा पुलिस क्लब बुलाया गया, जिसके बाद उन्हें 10 जुलाई 2017 को अरेस्ट कर लिया गया.

भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में भक्त अपने आराध्य को बिजनेस पार्टनर तो बनाते ही

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Nov 2025, 11:32 am
भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में भक्त अपने आराध्य को बिजनेस पार्टनर तो बनाते ही हैं, मनोकामनाएं पूरी होने पर सोने और चांदी से बनी भेंट भी चढ़ाते हैं. एक भक्त ने मनोकामना पूरी होने पर सोने से बनी बंदनवार चढ़ाई है. भगवान सांवलियाजी मंदिर में गर्भगृह के बाहर रविवार को बंदनवार लगाई. चांदी की बांदनवार ढाई किलो वजनी है, जिस पर 250 ग्राम सोने की परत चढ़ाई गई है.चित्तौड़गढ़ के निकट धनेत कला निवासी भारत जोशी ने मंडफिया स्थित श्री सांवलियाजी मंदिर में यह बंदनवार चढ़ाई. जोशी अपने मित्र के साथ रविवार को मंदिर पहुंचे. यहां राजभोग आरती के बाद भगवान सांवलियाजी मंदिर में गर्भगृह के बाहर बंदनवार लगाई. इससे पहले मंदिर के भेंट कक्ष में सूचना देकर रसीद कटवाई गई. मंदिर में पहले गर्भगृह के यहां बंदनवार लगी थी, लेकिन सोने की नहीं थी.जोशी ने कहा कि सांवलिया सेठ ने मनोकामना पूरी की है. हर माह भगवान सांवलिया सेठ मंदिर के खोले जाने वाले भंडार ने करोड़ों रुपए की नकदी के अलावा सोने एवं चांदी के आभूषण निकलते हैं. भक्त भगवान को बिजनेस पार्टनर भी बनाते हैं और अपनी कमाई में हिस्सा देते हैं. भक्त अपने मुनाफे से नकद चढ़ावा भगवान को चढ़ाते हैं. इतना ही नहीं मनोकामनाएं पूरी होने पर भक्त कई तरह की वस्तुएं भी चढ़ाते हैं. ऐसे ही मनोकामना पूरी होने पर भक्त जोशी ने रविवार को बांदनवार चढ़ाई.