News Pratyaksh


दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 14 दिसंबर (रविवार) को होने वाली कांग्रेस की "वोट चोर-गद्दी छोड़" महारैली में शामिल होने के लिए झारखंड से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल्ली कूच शुरू हो गया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने राज्य से कम से कम पांच हज

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Dec 2025, 10:54 am

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 14 दिसंबर (रविवार) को होने वाली कांग्रेस की "वोट चोर-गद्दी छोड़" महारैली में शामिल होने के लिए झारखंड से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल्ली कूच शुरू हो गया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने राज्य से कम से कम पांच हजार कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल कराने का लक्ष्य रखा है. विभिन्न साधनों से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं.झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शुक्रवार को प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं. रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की हेराफेरी और SIR (संदिग्ध मतदाता सूची) के जरिए भाजपा ने सत्ता हासिल की है. उन्होंने कहा, "हमारे नेता राहुल गांधी ने बिहार में 'वोट चोर-गद्दी छोड़' अभियान चलाया था, जिसे जबरदस्त सफलता मिली. यदि यह अभियान कुछ और दिन चलता तो आज बिहार का परिणाम कुछ और होता."केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा SIR और घुसपैठियों का मुद्दा उठाए जाने पर शिल्पी नेहा तिर्की ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, "भाजपा को बताना चाहिए कि घुसपैठिया कौन है? आजादी के समय पाकिस्तान जाने का मौका होने के बावजूद जिनके पूर्वजों ने इसी मिट्टी में रहना चुना, जिनकी नसों में इस देश की हवा-पानी दौड़ता है, उनकी नाभि इस माटी में गड़ी है– उन्हें आज रोहिंग्या या घुसपैठिया कहना सरासर गलत है."उन्होंने आगे कहा, "अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है. 11 साल से देश में भाजपा की सरकार है, फिर बांग्लादेशी या कोई विदेशी सीमा पार करके कैसे आ रहा है? यह किसकी नाकामी है?"