हैदराबाद में आयोजित दो दिवसीय ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ का पहला दिन राज्य की आर्थिक वृद्धि के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. तेलंगाना सरकार ने सोमवार को कुल 2.43 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए. आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 35 एमओयू को अंतिम रूप दिया गया, जो राज्य को ‘विजन 2047’ की दिशा में एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.समिट में सबसे बड़ा आकर्षण रहा ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप का विशाल निवेश. कंपनी ने 41,000 करोड़ रुपये की लागत से एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया एवं स्मार्ट प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना पर सहमति जताई है. यह केंद्र अत्याधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, हाई-टेक मीडिया हब और उन्नत स्मार्ट टेक सुविधाओं को विकसित करेगा. इससे आने वाले वर्षों में हजारों रोजगार अवसर उत्पन्न होंगे और तेलंगाना वैश्विक तकनीकी मानचित्र पर और अधिक मजबूत स्थिति में आएगा.बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की कंपनी सलमान खान वेंचर्स इंडस्ट्रीज ने राज्य में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक विशेष टाउनशिप और अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला फिल्म एवं टीवी स्टूडियो स्थापित करने की घोषणा की. यह स्टूडियो आधुनिक मनोरंजन सुविधाओं, शूटिंग लोकेशन और पोस्ट-प्रोडक्शन तकनीकों से लैस होगा. इसके विकसित होने से तेलंगाना फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाई मिलेगी और इसे देश का मनोरंजन हब बनाने में मदद मिलेगी.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm