Jharkhand


भारतीय नौसेना में आज स्वदेशी जल युद्धक पोत INS माहे शामिल होने जा रहा है. आर्मी चीफ उपेन्द्र द्विवेदी के हाथों इसकी कमिशनिंग होगी. यह पहला मौका है, जब आर्मी चीफ के हाथों नौसेना के युद्धपोत की कमीशनिंग की जा रही है.INS माहे को समंदर का ‘Silent Hunter’ कहा

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Nov 2025, 11:28 am
भारतीय नौसेना में आज स्वदेशी जल युद्धक पोत INS माहे शामिल होने जा रहा है. आर्मी चीफ उपेन्द्र द्विवेदी के हाथों इसकी कमिशनिंग होगी. यह पहला मौका है, जब आर्मी चीफ के हाथों नौसेना के युद्धपोत की कमीशनिंग की जा रही है.INS माहे को समंदर का ‘Silent Hunter’ कहा जा रहा है, क्योंकि यह पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें निशाना बनाने में बेहद सक्षम है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके निर्माण में 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है, जो रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करता है. तेज गति, उन्नत सेंसर, आधुनिक हथियार और दुश्मन के जलीय लक्ष्यों पर सटीक प्रहार- INS माहे तटीय सुरक्षा को एक नई धार देगा.

15 नवंबर, 2000 को झारखंड को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था. तब से, झारखंड अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रयासरत है. 15 नवंबर, 2000 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिहार से अलग राज्य के रूप में गठित झारखंड ने अपने अस्तित्व के 25 वर्ष पूरे कर ल

News Pratyaksh | Updated : Sat 15th Nov 2025, 11:52 am
15 नवंबर, 2000 को झारखंड को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था. तब से, झारखंड अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रयासरत है. 15 नवंबर, 2000 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिहार से अलग राज्य के रूप में गठित झारखंड ने अपने अस्तित्व के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस दौरान राज्य ने कई राजनीतिक उथल-पुथल देखी हैं. हर साल झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किए जाते हैं। इस वर्ष भी मोरहाबादी मैदान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया.मोरहाबादी मैदान में आज झारखंड की कला, संस्कृति, इतिहास और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने वाली एक भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी, मुख्य समारोह भी यहीं आयोजित किया जाएगा. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. दोपहर 1 बजे तक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था हो जाएगी, जिसके बाद औपचारिक कार्यक्रम शुरू होंगे. मोरहाबादी मैदान को झारखंड थीम पर सजाया गया है, जहां एक मंच पर राज्य की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा.

शैक्षणिक भ्रमण पर कोडरमा से राजगीर जा रही जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं से भरी बस कोडरमा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई

News Pratyaksh | Updated : Sat 15th Nov 2025, 11:46 am
शैक्षणिक भ्रमण पर कोडरमा से राजगीर जा रही जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं से भरी बस कोडरमा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में बस में सवार चालक सहित लगभग 20 से अधिक छात्राएं घायल हो गई हैं.घटना की जानकारी देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल अमिताभ कुमार ने बताया कि विद्यालय के 11वीं कक्षा की 75 छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए विद्यालय से राजगीर जा रही थीं. इसी दौरान छात्राओं से भरी बस कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास एक ट्रक से ओवरटेक करने के क्रम में ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी. जिससे बस में सवार चालक सहित 21 छात्राएं घायल हो गईं.घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग गाड़ी एम्बुलेंस को सूचना देते हुए, घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना में घायल छात्राओं को सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.स्कूल के प्रिंसिपल अमिताभ कुमार ने बताया कि पीएम श्री के तहत हर वर्ष बच्चों को अलग-अलग जगहों पर शैक्षणिक भ्रमण के लिए ले जाया जाता है और ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी जाती है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद भ्रमण को रद्द कर दिया गया है और घायलों के अलावा सभी बच्चों को वापस विद्यालय भेज दिया गया है.घायल छात्रा सानिया कुमारी ने बताया कि वे लोग इस शैक्षणिक भ्रमण को लेकर काफी उत्साहित थे. वे लोग सुबह अपने विद्यालय से राजगीर के लिए बस में सवार होकर रवाना हुए. इसी दौरान घाटी में बस अचानक एक ट्रक से टकरा गई और खाई में जा गिरी.छात्रा ने बताया कि जिस वक्त यह घटना घटी उस समय कुछ समझ नहीं आया. बस में सवार सभी छात्राएं चीखने-चिल्लाने लगीं. हालांकि इनके बस के आगे छात्रों से भरी बस भी चल रही थी. घटना की सूचना मिलने पर उक्त बस में सवार उनके सहयोगी छात्र व शिक्षक वहां पहुंचे और उन लोगों को सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया.              

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

News Pratyaksh | Updated : Sat 15th Nov 2025, 11:44 am
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. सरकार की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड की सभ्यता संस्कृति के बारे में लोगों को बताया जा रहा है. इसी कड़ी में जिला के कुछ छात्र-छात्राएं हजारीबाग के 5000 साल पुराने सोहराय कला को प्रदर्शित किया है. छात्राओं ने सड़क पर कैटवॉक कर लोगों को इस कला के बारे में जानकारी भी दी. हजारीबाग की अपनी 5000 साल पुरानी लोक कला सोहराय गुफा, कंदरा, गांव की दीवारों से निकलकर अब फैशन की दुनिया में अपनी जगह बना रहा है. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड की संस्कृति से लोगों को अवगत कराया जा रहा है. इस आयोजन में हजारीबाग की जीआई टैग प्राप्त 5000 साल पुरानी सोहराय कला भी देखने को मिली. 10 युवक-युवतियों की टोली ने सोहराय कला को कपड़ा पर उकेर कर सड़क पर उतरी. जिसे देख लोगों ने जमकर तारीफ की.

इसे रोकने का प्रयास करने पर प्रखंड विकास अधिकारी को कुचलने की कोशिश की गई:

News Pratyaksh | Updated : Tue 11th Nov 2025, 11:47 am
इसे रोकने का प्रयास करने पर प्रखंड विकास अधिकारी को कुचलने की कोशिश की गई: बालू माफियाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को रौंदने का प्रयास किया. इस घटना में प्रखंड विकास पदाधिकारी और उनकी टीम बाल-बाल बच गई है. जबकि ट्रैक्टर एक झोपड़ी में घुस गया. इस घटना में झोपड़ी के अंदर मौजूद मवेशी जख्मी हो गए हैं. घटना सोमवार की देर रात पलामू के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के सीढा गांव में घटी.घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए छापेमारी की जा रही है. मंगलवार की सुबह एक बार फिर से उंटारी रोड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर गई और पूरे हालात का जायजा लिया.उंटारी रोड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण भगत सोमवार की देर रात अवैध बालू उठाव के खिलाफ कार्रवाई के लिए इलाके में गए हुए थे. इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर को रोक कर पूछताछ करना चाहा, लेकिन ट्रैक्टर ने उन्हें रौंदने का प्रयास किया. भागने के क्रम में ट्रैक्टर एक झोपड़ी में घुस गया जहां मवेशी बंधे हुए थे.बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी हालात को देखते हुए वहां से निकल गए थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण भगत ने बताया कि बिना नंबर के ट्रैक्टर से बालू का उठाव हो रहा था, कार्रवाई के दौरान उन्हें रौंदने की कोशिश की गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है एवं आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की जा रही है.

स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर आज बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

News Pratyaksh | Updated : Tue 11th Nov 2025, 11:38 am
राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर आज बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एकता, ऊर्जा और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और झारखंड रजत जयंती कार्यक्रमों एवं धरती आबा भगवान् बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रमों के श्रृंखला की शुरुआत की।मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं जिनके लंबे संघर्ष, कुर्बानी और शहादत से इस राज्य की पहचान बनी है। झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “रन फॉर झारखंड” के माध्यम से हम राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूती देना चाहते हैं। राज्य स्थापना की यह रजत जयंती 15 नवम्बर को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी।