जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के शिवगंज-मोकरी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खेत में धान का बोझा बांध रहे करीमन पासवान की उनके ही चचेरे पोते ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीमन पासवान अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका चचेरा पोता पवन पासवान वहां पहुंचा और सामान्य बातचीत करने लगा। कुछ ही देर बाद पवन ने कमर में छिपाई हुई पसूली निकाली और अचानक सिर व गर्दन पर कई वार कर दिए। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि करीमन पासवान की मौके पर ही मौत हो गई।वारदात के बाद पवन पासवान फरार हो गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि करीमन का किसी से कोई विवाद नहीं था, ऐसे में हत्या की वजह का पता लगाना मुश्किल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पवन पासवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। परिवार, प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले की असली वजह सामने आ सके। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग हैरान हैं कि एक चचाेरा पोता अपने ही बड़े बुजुर्ग की इतनी बेरहमी से हत्या कैसे कर सकता है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm