Jharkhand


तमिलनाडु के एक प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान वहां ये खजाना मिला. ये 103 प्राचीन सोने के सिक्के तीन नवंबर को मिट्टी के एक घड़े में दबे मिले.प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने बताया कि यह मंदिर कई सदियों पुराना है और माना जाता है कि इसे चोल सम्राट राज

News Pratyaksh | Updated : Thu 06th Nov 2025, 11:30 am
तमिलनाडु के एक प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान वहां ये खजाना मिला. ये 103 प्राचीन सोने के सिक्के तीन नवंबर को मिट्टी के एक घड़े में दबे मिले.प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने बताया कि यह मंदिर कई सदियों पुराना है और माना जाता है कि इसे चोल सम्राट राजराजा चोलन तृतीय के समय बनाया गया था. हालांकि, सिक्कों की पूर्ण इतिहासिक पहचान अब आगे की जांच में की जाएगी.मंदिर तिरुवन्नामलाई के जाव्वदु पहाड़ियों के पास स्थित है. मुख्य देवता के गर्भगृह के जीर्णोद्धार कार्य के दौरान ही ये सिक्के मिले.पुलिस अधिकारियों ने बताया इन सिक्कों को राजस्व विभाग और हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के संरक्षण में रखा गया है.अधिकारियों के अनुसार ये मंदिर कई शताब्दियों पुराना है और इसके निर्माण के समय और इतिहास को समझने के लिए आगे की जांच जारी है.

झारखंड की तत्कालीन हेमंत सरकार ने अगस्त 2024 में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी.

News Pratyaksh | Updated : Thu 06th Nov 2025, 11:29 am
झारखंड की तत्कालीन हेमंत सरकार ने अगस्त 2024 में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी. मकसद था, 18 साल से 50 साल आयु वर्ग की महिलाओं को हर माह 2,500 रुपये देकर सशक्त बनाना. तब से यह योजना पूरे राज्य में चर्चा का पर्याय बनी हुई है. क्योंकि हर माह लाभुकों के खाते में 2,500 रुपये ट्रांसफर हो रहे हैं. योजना सुचारु रूप से चल रही है. राशि ट्रांसफर करने के दौरान पर्व-त्यौहार का विशेष ख्याल रखा जाता है. सामाजिक सुरक्षा के निदेशक विजय कुमार के मुताबिक, अब नवंबर माह की किस्त जारी करने की तैयारी चल रही है. एक नजर डालते हैं इस योजना के लेखा-जोखा पर.इस योजना की पहली किस्त अगस्त 2024 में 1,000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से जारी हुई थी. साल 2024 के विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनने पर तत्कालीन सरकार ने वादा किया था कि दोबारा सत्ता में आने पर महिलाओं को हर माह मिलने वाली राशि को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया जाएगा. सरकार ने उस वादे को पूरा भी किया और दिसंबर माह से बढ़ी हुई राशि जारी होने लगी.

परंपरागत तरीके से वैशाली के हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Nov 2025, 11:39 am
परंपरागत तरीके से वैशाली के हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है .मान्यता के अनुसार कौनहार घाट, सीढ़ी घाट सहित दर्जन पर से ज्यादा घाटों पर भूत खेली मेला लगता है . जिसके लिए हजारों की संख्या में यहां ओझाओं का जमघट लगा था विभिन्न राज्यों और विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ओझा अपने शिष्यों के साथ घाट पर पहुंचे थे. इस भूत खेली मेला में जहां एक ओर भूत भगाने की प्रक्रिया चल रही थी दूसरी ओर ओझा नए प्रशिक्षु ओझाओं को भी ट्रेनिंग दे रहे थे. बताया जाता है कि गंगा और गंडक के संगम स्थल पर परंपरागत तरीके से कार्तिक पूर्णिमा के दिन भूतों का मेला लगता है. मान्यता है कि यहां अनुष्ठान करने से तमाम तरह के भूत प्रेतों से छुटाकारा मिलता है. यही कारण है की बड़ी संख्या में लोग गंगा और गंगा के संगम स्थल पर मौजूद घाटों और आसपास के इलाकों में झाड़ फूंक करते देखे जाते हैं.

सीएम सोरेन का विपक्ष पर तीखा हमला :

News Pratyaksh | Updated : Tue 04th Nov 2025, 11:23 am
  झारखंड के घाटशिला घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का चुनावी संग्राम अब चरम पर पहुंच गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद प्रचार की कमान संभाल ली है, जिससे मुकाबले में तेजी आ गई है. घाटशिला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक तरफ व्यापारियों की जमात और दूसरी तरफ गरीब के बीच की लड़ाई है.सीएम सोरेन ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि काम के लिए ये पैर भी पकड़ लेंगे और काम होने पर गर्दन दबाएंगे. वहीं, अब सीएम हेमंत सोरेन के इस बयान पर सियासत पूरी तरह से गर्म हो गई है. इस बीजेपी ने तगड़ी प्रतिक्रिया दी है.बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हम सीएम की बात से पूरी तरह सहमत हैं, हां, व्यापारियों की जमात हैं. लूटने वाले व्यापारियों की जमात हैं. पिछले 6 साल से लोहा चोर व्यापारी आ गए हैं. आपके 2012-14 के कालखंड में बालू की चोरी करने वाले व्यापारी आ गए थे. अब आयरन की चोरी करने वाला गिरोह भी चाइबासा में सक्रिय है.इस पर झामुमो विधायक एमटी राजा ने कहा कि घाटशिला में एकतरफा लड़ाई है. दूसरे खिलाड़ी का जमानत जब्त होने जा रहा है, मजा नहीं आ रहा. वो भी स्पीड पकड़े तो मजा आए. इससे पहले झामुमो छोड़कर जो-जो दिग्गज गए हैं, उनका हश्र तो पता ही है. वही, हाल इनका भी होगा. वो सभी डाउन फॉल में जाएंगे. सीएम हेमंत सोरेन के मैदान में आने के बाद वोटर भी कैडर बन गए हैं. सच्ची श्रद्धांजलि के लिए अच्छा प्रदर्शन होगा.