Jharkhand


राजधानी रांची में दीपावली की रात एक पूर्व अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Oct 2025, 11:40 am
राजधानी रांची में दीपावली की रात एक पूर्व अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र की है. मामले की जानकारी मिलने के बाद बेड़ो थाना पुलिस, हत्याकांड में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.जानकारी के मुताबिक, रांची के बेड़ो स्थित मुड़ामु गांव में खूनी वारदात को अंजाम दिया गया है. गांव में पूर्व अपराधी सोमा उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को दीपावली की रात लगभग 1:30 पर अंजाम दिया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव के अखाड़ा में दीपावली को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. उसी दौरान सोमा उरांव का एक व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. काफी देर तक दोनों में कहासुनी होती रही. इसी क्रम में कुछ देर बाद सोमा उरांव को गोली मार दी गई. गोली लगने की वजह से सोमा की मौत हो गई. गांव के अखाड़ा में गोली चलने की वजह से अफरातफरी मच गई. इस दौरान ग्रामीण वहां से भाग खड़े हुए, इसी बात का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने वाला मौके से फरार हो गया.ग्रामीणों ने बताया कि सोमा आपराधिक प्रवृत्ति का इंसान था. उस पर कई तरह के आपराधिक मामले दर्ज थे. वह हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका था. हाल के दिनों में वह गांव में ही निवास कर रहा था. हालांकि पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. हत्यारे की पहचान हो चुकी है, उसके ठिकानों पर पुलिस के द्वारा रेड की जा रही है.

दीपावली के तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीय को भाई दूज का त्योहार मनाजा जाता है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Oct 2025, 11:38 am
#newspratyaksh #bhaidooj #BhaiDooj2025 दीपावली के तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीय को भाई दूज का त्योहार मनाजा जाता है. भाई-बहन के स्नेह और आशीर्वाद का पर्व भाई दूज इस वर्ष 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा. यह पर्व भाई और बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र बंधन का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपनी भाई को तिलक करती है उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं.पंडित प्रेम सागर पांडे के अनुसार, इस वर्ष भाई दूज का शुभ मुहूर्त बहुत सीमित रहेगा. पूजा का श्रेष्ठ समय केवल 2 घंटे 15 मिनट का ही है, जिसमें भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाता है और बहन के हाथ का भोजन करता है. कथाओ के अनुसार इससे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है.पंडित प्रेम सागर पांडे ने बताया कि इस वर्ष भाई दूज की तिथि 22 अक्टूबर की रात 08:16 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर की रात 10:46 मिनट तक रहेगी. हालांकि तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 से 3:28 तक है. हालांकि इस दिन भाई को तिलक करने के कई शुभ मुहूर्त हैं, लेकिन सबसे शुभ दोपहर 1:13 से 3:28 तक का ही है. तिलक करने का शुभ मुहूर्त पहला मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त)- सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 तक. दूसरा मुहूर्त (श्रेष्ठ मुहूर्त)- दोपहर 1:13 से दोपहर 3:28 बजे तक. तीसरा मुहूर्त (विजय मुहूर्त)- दोपहर 1:58 से दोपहर 2:43 बजे तक. चौथा मुहूर्त (गोधूली मुहूर्त)- शाम 5:43 से शाम 6:09 बजे तक.

राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के मुडामु गांव में दीपावली की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब अज्ञात अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Oct 2025, 11:35 am
राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के मुडामु गांव में दीपावली की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब अज्ञात अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सोमा उरांव, पिता फागु उरांव, निवासी मुडामु गांव के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात गांव के अखरा में दीपावली के अवसर पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान करीब रात दो बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो देखा कि सोमा उरांव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। घटना की जानकारी तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही डीएसपी अशोक कुमार राम, इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस का मानना है कि विवाद जुआ खेलने के दौरान हुआ होगा।

रांची के डोरंडा स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट में फायरिंग का मामला में रांची पुलिस ने सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़े 7 अपराधियों को हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार..जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने वीडियो कॉल कर दिया था अपराधिक घटना को अंजाम देने का निर्देश..

News Pratyaksh | Updated : Sat 18th Oct 2025, 12:20 pm
रांची के डोरंडा स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट में फायरिंग का मामला में रांची पुलिस ने सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़े 7 अपराधियों को हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार..जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने वीडियो कॉल कर दिया था अपराधिक घटना को अंजाम देने का निर्देश..अमन साहू और सुजीत सिन्हा गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा मामला...

भारत में सितंबर माह में कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के लिए महंगाई दर में और कमी देखने को मिली है.

News Pratyaksh | Updated : Sat 18th Oct 2025, 12:19 pm
भारत में सितंबर माह में कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के लिए महंगाई दर में और कमी देखने को मिली है. श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में कृषि मजदूरों के लिए वार्षिक महंगाई दर -0.07 प्रतिशत और ग्रामीण मजदूरों के लिए 0.31 प्रतिशत रही. यह संकेत है कि दोनों वर्गों के लिए उपभोग वस्तुओं की कीमतों में स्थिरता या गिरावट आई है.कृषि मजदूरों के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-AL) 0.11 अंक गिरकर 136.23 पर पहुंच गया, जबकि ग्रामीण मजदूरों के लिए (CPI-RL) यह 0.18 अंक की गिरावट के साथ 136.42 रहा. खाद्य वस्तुओं का सूचकांक भी कृषि मजदूरों के लिए 0.47 अंक और ग्रामीण मजदूरों के लिए 0.58 अंक घटा है, जो खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी को दर्शाता है.ये आंकड़े श्रम ब्यूरो द्वारा जारी किए गए हैं और आधार वर्ष 2019=100 पर आधारित हैं. आंकड़ों को देश के 34 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 787 नमूना गांवों से एकत्रित किया गया है. यह संशोधित श्रृंखला अब व्यापक दायरे और बेहतर पद्धति के साथ तैयार की गई है, जिससे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की गणना और अधिक विश्वसनीय हुई है.इस संशोधन में उपभोग के पैटर्न में बदलाव के कारण खर्च के अनुपात (वेटिंग डायग्राम) में बदलाव किया गया है. साथ ही, मूल्य में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए ज्यामितीय माध्य (Geometric Mean) का उपयोग किया गया है, जो पारंपरिक अंकगणितीय माध्य (Arithmetic Mean) की तुलना में अधिक स्थिरता प्रदान करता है. इसके अलावा, उपभोग वस्तुओं के वर्गीकरण में COICOP-2018 के अनुसार नवीनतम वर्गीकरण अपनाया गया है.वहीं, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति दर भी अगस्त के 0.52 प्रतिशत से घटकर सितंबर में 0.13 प्रतिशत रह गई. यह गिरावट संकेत देती है कि थोक स्तर पर भी कीमतों में स्थिरता आई है.देश में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित वार्षिक मुद्रास्फीति सितंबर में 1.54 प्रतिशत पर आ गई है, जो पिछले आठ वर्षों के सबसे निचले स्तर पर है. इसके पीछे खाद्य और ईंधन पदार्थों की कीमतों में गिरावट प्रमुख कारण मानी जा रही है.इस समग्र स्थिति से स्पष्ट होता है कि भारत के ग्रामीण और कृषि मजदूर वर्ग के लिए जीवन यापन की लागत में राहत मिल रही है, जिससे उनकी खरीद क्षमता में सुधार और आर्थिक स्थिरता की संभावना बढ़ रही है. यह आर्थिक संकेतक ग्रामीण भारत में विकास और समृद्धि के लिए सकारात्मक संकेत हैं.