News Pratyaksh


झारखंड के होमगार्ड जवानों को समान काम के लिए समान वेतन.....

News Pratyaksh | Updated : Sat 23rd Sep 2023, 06:16 pm
झारखंड के होमगार्ड जवानों को समान काम के लिए समान वेतन मिलने की संभावना बढ़ गई है।
सुप्रीम कोर्ट में होमगार्ड को समान कार्य का समान वेतन देने के हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ झारखंड सरकार द्वारा याचिका दायर की गई थी। पर कोर्ट ने सरकार द्वारा दायर एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) को खारिज कर दी है।सुप्रीम कोर्ट में समान कार्य का समान वेतन को लेकर झारखंड सरकार की ओर से दायर एसएलपी की सुनवाई शुक्रवार को हुई। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच ने झारखंड सरकार द्वारा दायर एसएलपी को खारिज कर दी।सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से झारखंड के होमगार्डजवानो को फायदा मिल सकता है। और अब इन्हें भी पुलिस के जवानों के बराबर वेतन देना पड़ेगा।
बतादें कि झारखंड हाईकोर्ट पूर्व में ही सरकार को होमगार्ड के जवानों को पुलिस के जवानों के बराबर वेतनमान देने का निर्देश दे चुकी है। और हाईकोर्ट के इसी आदेश को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। अब होमगार्ड के जवानों में खुशी है।
होमगार्ड एसोसिएशन के महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंडहोमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने झारखंड सरकार की ओर से दायर एसएलपी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कैविएट फाइल की थी।