Jharkhand


#newspratyaksh #UPWarriorz वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होने वाला है. उससे पहले यूपी वॉरियर्स (UP-W) ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को अपना नया कप्तान बना दिया है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 05th Jan 2026, 12:12 pm
#newspratyaksh #UPWarriorz वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होने वाला है. उससे पहले यूपी वॉरियर्स (UP-W) ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को अपना नया कप्तान बना दिया है. फ्रेंचाइजी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसकी जानकारी दी.इससे पहले भारतीय महिला टीम के दिग्गज ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा यूपी वॉरियर्स की कप्तान थीं. दीप्ति शर्मा ने WPL के पिछले सीजन 2025 में नियमित कप्तान और मेग की पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टीम-मेट, विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली की गैरमौजूदगी में फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया था.मेग WPL के तीनों सीजन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान रहीं और तीनों बार उन्होंने अपनी टीम को फाइनल में भी पहुंचाया, लेकिन कभी वो खिताब नहीं जीत सकीं. क्रिकेट फैंस को हैरानी तब हुई तब WPL के चौथा सीजन से पहले दिल्ली ने अपनी कप्तान को ही रिलीज कर दिया जिसके बाद यूपी ने उनको मेगा ऑक्शन 1.9 करोड़ रुपये में साइन कर लिया.

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय संथाल के देवघर और दुमका दौरे पर हैं

News Pratyaksh | Updated : Mon 05th Jan 2026, 12:10 pm
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय संथाल के देवघर और दुमका दौरे पर हैं. सोमवार की सुबह दुमका में उन्होंने सपरिवार विधि विधान के साथ बासुकीनाथ धाम में पूजा अर्चना की. पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने बाबा से देश में सुख, समृद्धि और तरक्की की कामना की है. यहां से वे सीधे तपोवन जाएंगे. जहां तपोवन पहाड़ी का निरीक्षण करेंगे और फिर बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.आज थोड़ी देर बाद सुबह करीब 10:30 बजे देवघर स्थित तपोवन पहाड़ का निरीक्षण करेंगे. यहां चुनावी बुनियादी ढांचे की समीक्षा करेंगे. करीब 11:00 बजे मोहनानंद प्लस-2 उच्च विद्यालय, तपोवन में बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के साथ बैठक और संवाद करेंग. साथ ही झारखंड में होने जा रहे SIR पर भी विस्तृत चर्चा करेंगे. दोपहर 12:00 बजे तपोवन में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ इंटरैक्शन करेंगे. इसके बाद दोपहर 1:20 बजे देवघर एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना का शेड्यूल है.बासुकीनाथ धाम को फौजदारी बाबा भी कहा जाता है. देवघर के बाबा मंदिर में पूजा के बाद फौजदारी बाबा के दरबार में माथा टेकने से पूजा पूर्ण मानी जाती है. इधर, मुख्य चुनाव आयुक्त के आगमन को लेकर बासुकीनाथ मंदिर में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई थी. इससे पहले मंदिर परिसर पहुंचने पर दुमका के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. वहीं, दुमका जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया.

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच उत्तर 24 परगना के बारासात में टीएमसी नेता के सामने रखे टेबल पर भारी मात्रा में नोटों के बंडल रखे होने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 05th Jan 2026, 12:08 pm
पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच उत्तर 24 परगना के बारासात में टीएमसी नेता के सामने रखे टेबल पर भारी मात्रा में नोटों के बंडल रखे होने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है.हालांकि ईटीवी भारत ने वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं की है. लेकिन वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि बारासात ब्लॉक नंबर एक के पंचायत समिति के उपाध्यक्ष मोहम्मद गियासुद्दीन मंडल बैठे हैं. रुपयों के बंडल के ठीक पीछे एक व्यापारी भी कुर्सी पर बैठा है. वह फ़ोन पर किसी और से बात करने में व्यस्त है. इस दौरान फोन पर बातचीत में, उसे यह कहते हुए सुना गया, कैश नहीं लेंगे, फ़ाइनेंस से पैसे चाहिए.वीडियो सामने आने के बाद ऐसे सवाल उठने लगे हैं कि यह सारा पैसा किस काम का है? वहीं बीजेपी ने इसको लेकर तृणमूल पर तंज कसा है.सत्ताधारी टीएमसी ने कहा है कि यदि वीडियो असली पाया जाता है तो पार्टी सही एक्शन लेगी. वीडियो में दिख रहे नोटों की गड्डियों ने कुर्सी पर बैठे बिजनेसमैन के चेहरे को लगभग ढक दिया है. उनके बाईं ओर गियासुद्दीन मंडल हैं. वह भी किसी से फोन पर बात कर रहे हैं. मोहम्मद गियासुद्दीन इलाके में एक प्रभावशाली तृणमूल नेता के रूप में जाने जाते हैं. पता चला है कि वह लंबे समय से जमीन के लेन-देन में शामिल रहा है.वीडियो में टेबल पर पांच सौ रुपये के नोटों के बंडल रखे हुए दिख रहे हैं. साथ ही उस कमरे में दो लोग पैसे गिनते हुए दिख रहे हैं. थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति नायलॉन बैग लेकर आता है. वह बैग भी पैसों से भरा हुआ है. हालांकि, लोगों में यह जानने की उत्सुकता पैदा हो गई है कि वह पैसा क्या है.हालांकि, तृणमूल नेता गियासुद्दीन मंडल ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया. परंतु, उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वीडियो 2002 का है. उस कमरे में जमीन के लेन-देन के पैसे गिने जा रहे थे. गियासुद्दीन के करीबी लोगों का दावा है कि उस लेन-देन में तृणमूल नेता का कोई रोल नहीं था. हालांकि, उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया.इस बीच, वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू शुरू हो गई है. पर भी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो किसने बनाया.भाजपा ने इस मुद्दे पर तृणमूल की आलोचना की है. इस संबंध में, भाजपा राज्य समिति के सदस्य तपस मित्रा ने कहा, "गियासुद्दीन मंडल एक भू-माफिया है. तृणमूल पार्टी इन सभी चोरों और माफियाओं के साथ चल रही है. और यह घटना इस बात का सबूत है कि सत्ताधारी पार्टी के नेता पश्चिम बंगाल को कैसे लूट रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस के नेता अब मैदानों में रहना पसंद नहीं करते. जहां भी उन्हें रुपयों का पहाड़ दिखता है, वे वहीं रुक जाते हैं. उन्होंने कहा कि गियासुद्दीन मंडल और उससे जुड़े लोगों को तुरंत ईडी की कस्टडी में लेने की जरूरत है और इस पैसे के स्रोत का पता लगाने की ज़रूरत है."

गृह मंत्री अमित शाह के नई दिल्ली में राज्यपाल एके भल्ला और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ राज्य के सुरक्षा हालात पर समीक्षा मीटिंग करने के कुछ दिनों बाद ही अस्थिर मणिपुर में फिर से उग्रवादी हमला हुआ है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 05th Jan 2026, 12:02 pm
गृह मंत्री अमित शाह के नई दिल्ली में राज्यपाल एके भल्ला और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ राज्य के सुरक्षा हालात पर समीक्षा मीटिंग करने के कुछ दिनों बाद ही अस्थिर मणिपुर में फिर से उग्रवादी हमला हुआ है.संदिग्ध आतंकवादियों ने सोमवार सुबह बिष्णुपुर जिले के सैटन गांव में मैतेई गांववालों पर बम से हमला किया. यह इलाका चुराचांदपुर जिले से भी लगा हुआ है. गृह मंत्रालय को मिली जानकारी के मुताबिक, हमले में दो लोग घायल हुए हैं. उनकी पहचान इंदुबाला देवी (37) और सोइबाम सानटोंबा (51) के तौर पर हुई है.बता दें कि शुक्रवार को गृह मंत्री शाह ने राज्यपाल अजय भल्ला, मणिपुर सरकार के सलाहकार कुलदीप सिंह, मुख्य सचिव पीके गोयल और पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह के साथ मणिपुर के सुरक्षा हालात का रिव्यू किया था.बैठक की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "दो घंटे से अधिक चली बैठक में शाह को मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति और सामान्य हालात वापस लाने के लिए चल रहे उपायों के बारे में जानकारी दी गई."मणिपुर वर्तमान में राष्ट्रपति शासन के अधीन है, जिसे मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद 13 फरवरी को लागू किया गया था. राष्ट्रपति शासन का वर्तमान चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा.

हजारीबाग के स्ट्रीट डॉग लवर्स सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फिर से विचार करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं

News Pratyaksh | Updated : Mon 05th Jan 2026, 12:01 pm
हजारीबाग के स्ट्रीट डॉग लवर्स सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फिर से विचार करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं. जिले के झील परिसर पर हजारीबाग के युवाओं ने यह मांग की है कि आवारा कुत्तों के समस्या के निजात के लिए कोई ऐसा कदम उठाए जो उनके जीवन के लिए घातक ना हो. सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को सड़क से हटाकर शेल्टर होम भेजने का आदेश निर्गत किया है.स्ट्रीट डॉग लवर्स ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश तो दे दिया कि स्ट्रीट डॉग्स को उठाकर शेल्टर में रखा जाए, लेकिन सच्चाई यह है कि देश भर में अभी ऐसे शेल्टर होम ही मौजूद नहीं हैं, जहां लाखों की संख्या में इन कुत्तों को रखा जा सके.सार्वजनिक सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थल से आवारा कुत्तों और मवेशियों को हटाते हुए शेल्टर होम में रखने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फिर से विचार करने की जन वकालत शुरू हो गई है. स्ट्रीट डॉग लवर्स का तर्क है कि इस आदेश से बेजुबान जानवरों के जीवन पर संकट खड़ा हो जाएगा.          

झारखंड में शुरू होने वाले मतदाता गहन विशेष पुनरीक्षण खास होने वाला है

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Dec 2025, 11:34 am
#newspratyaksh #jharkhand #sir झारखंड में शुरू होने वाले मतदाता गहन विशेष पुनरीक्षण खास होने वाला है. अब तक 12 लाख मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटाने की तैयारी की जा चुकी है. सबकुछ ठीक रहा तो फरवरी महीने से राज्य में एसआईआर के दूसरे चरण की शुरुआत होगी.मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने एसआईआर को लेकर सभी जिलों को पत्र लिखा है. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी ताजा निर्देश के अनुसार सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है. उन्होंने राज्य में चल रहे मतदान केंद्रों के युक्तिकरण कार्य पर संतोष जाहिर करते हुए कहा है कि इसके लिए मतदान केंद्र एवं इसके क्षेत्र का जियो फेसिंग भी कराया जा रहा है.इस क्रम में कई ऐसे नए मकान अथवा वैसे मकान जिनका कोई मकान संख्या नहीं है उनके लिए नोशनल नंबर जारी किए जाएंगे. जिससे संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ को अपने मतदाताओं तक पहुंचने में आसानी हो सके.इन सबके बीच पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हो रहे एसआईआर के दौरान बड़े पैमाने पर फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर वोटर आईकार्ड मिलने के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सहित अन्य राज्यों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किया है. भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सभी संबंधित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नए निर्देश जारी करते हुए गड़बड़ी करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. आयोग का मानना है कि मतदाता सूची को हर हाल में पूरी तरह से सही और भरोसेमंद बनाना है.