Jharkhand


झारखंड के खूंटी में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है.

News Pratyaksh | Updated : Sat 10th Jan 2026, 11:26 am
#newspratyaksh #jharkhand #weather झारखंड के खूंटी में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से पिछले 24 घंटे के भीतर पारा 0.1 डिग्री लुढ़ककर 1.4 डिग्री पर पहुंच गया है. मौसम केंद्र के मुताबिक 4.0 डिग्री तक के तापमान को शीतलहर की श्रेणी में रखा जाता है. अगर पारा 2.0 डिग्री से से नीचे चला जाता है तो अत्यधिक शीतलहर कहा जाता है. आने वाले दिनों में सुबह के वक्त कोहरा और धुंध के बाद दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है.मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक खूंटी के बाद सबसे ज्यादा ठंड गुमला में पड़ रही है. यहां का तापमान 1.5 डिग्री पर पहुंच गया है. इसके बाद डाल्टनगंज में 3.5 डिग्री, पश्चिमी सिंहभूम में 3.4 डिग्री और हजारीबाग में 3.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. बोकारो में 4.2 डिग्री, पाकुड़ में 6.1 डिग्री, रांची में 6.4 डिग्री, कोडरमा में 6.6 डिग्री, देवघर में 7.1 डिग्री, जमशेदपुर में 8.0 डिग्री, लातेहार में 8.0 डिग्री और लोहरदगा में 10.0 डिग्री तापमान रहा है.

#newspratyaksh #jharkhand #sir झारखंड में मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण का काम फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाला है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 07th Jan 2026, 11:07 am
#newspratyaksh #jharkhand #sir झारखंड में मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण का काम फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाला है. अगर प्रारंभिक तैयारी से भारत निर्वाचन आयोग संतुष्ट होता है तो, 16 फरवरी से SIR की शुरुआत हो सकती है.झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार के अनुसार ऐसे लोग, जिनका 2003 या अन्य वर्षों में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान दूसरे राज्य के वोटर लिस्ट में नाम दर्ज है. उनका वेरिफिकेशन बीएलओ ऐप के माध्यम से फिजिकल वेरिफिकेशन के जरिए बीएलओ करेंगे. जिसमें उस राज्य के वोटर लिस्ट से मिलान करके कंफर्मेशन किया जायेगा. ऐसे ही जो पहली बार वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना चाहते हैं, वो एक घोषणा पत्र के साथ माता या पिता के दस्तावेज के साथ फार्म-6 भरकर बीएलओ को जमा कर सकते हैं. इन सबके बीच SIR को लेकर वैसे मतदाता बेहद चिंतित हैं, जिनका नाम दूसरे राज्य के 2003 के वोटर लिस्ट में दर्ज हैं. लेकिन बाद में वे झारखंड के वोटर बन गए हैं. उनका क्या होगा. इसके अलावे अक्टूबर 2024 में प्रकाशित मतदाता सूची के बाद जिनका उम्र 18 साल वर्तमान में हो गया है, वे कैसे वोटर बनेंगे. इसे लेकर ईटीवी भारत ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से बात की.

अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म इक्कीस बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 05th Jan 2026, 12:19 pm
अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म इक्कीस बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही है. इसका सबसे बड़ा कारण है रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म धुरंधर जो कि बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने के बाद भी डबल डिजिट में कमाई कर रही है. वहीं, इक्कीस ने अपने पहला वीकेंड पूरा कर लिया है और फिल्म की कुल कमाई धुरंधर के पहले दिन के कलेक्शन तक भी नहीं पहुंच पाई है. इक्कीस ने अपने पहले रविवार और पहले वीकेंड कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं.सैकनिल्क के अनुसार, इक्कीस ने भारत में 7 करोड़ रुपये से खाता खोला था. शुक्रवार को फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये, शनिवार को 4.65 करोड़ रुपये और रविवार को 5 करोड़ रुपये कमाए थे. अपने चार दिनों के वीकेंड पर इक्कीस सिर्फ 20.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है. चौथे दिन फिल्म इक्कीस की कमाई में 7.53 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.वहीं, धुरंधर ने इक्कीस की रिलीज के चौथे दिन 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. धुरंधर ने इंडिया में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड धुरंधर की कमाई 1200 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है. धुरंधर के क्रेज में ना सिर्फ इक्कीस बल्कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने भी दम तोड़ दिया है. तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर लिए हैं और फिल्म ने इन 11 दिनों में भारत में 32 करोड़ रुपये कमाए हैं.

स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors अपनी Tata Punch का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है

News Pratyaksh | Updated : Mon 05th Jan 2026, 12:17 pm
स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors अपनी Tata Punch का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस कार का एक टीजर जारी किया है, जिसमें अब तक की सबसे बड़ी जानकारी यह दी गई है, कि इसमें एक नया इंजन विकल्प दिया जाएगा. जो खरीदार इस माइक्रो SUV से ज़्यादा पावर और टॉर्क चाहते थे, वे अब स्टैंडर्ड नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल के साथ टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी चुन सकते हैं.इस माइक्रो SUV के दूसरे टीज़र में कुछ नए एलिमेंट्स की झलक दिखाई गई है, जिसमें एक नया कलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है. लेकिन इसे Tata Punch EV की 10.25-इंच स्क्रीन से कन्फ्यूज़ न हों, साथ ही अलॉय व्हील्स और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, और सबसे ज़रूरी iTurbo बैज भी दिखाया गया है. टाटा ने पहले iTurbo बैज का इस्तेमाल टर्बो-पेट्रोल Tata Altroz को उसके स्टैंडर्ड पेट्रोल और डीज़ल मॉडल से अलग दिखाने के लिए किया था, जिसके बाद में इस वेरिएंट को रीब्रांड करके रेसर नाम दिया गया. इसमें दिखने वाले दूसरे एलिमेंट्स की बात करें तो इसमें फ्री-स्टैंडिंग सेंट्रल टचस्क्रीन मिलने वाली है.